Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बैरिया के रामगढ़ में तहसीलदार के तरीके पर उठे सवाल, ग्रामीणों का आरोप बिना पैमाइश एक पक्ष को दिया कब्जा
  • VIRAL न्यूज़
  • बैरिया

बैरिया के रामगढ़ में तहसीलदार के तरीके पर उठे सवाल, ग्रामीणों का आरोप बिना पैमाइश एक पक्ष को दिया कब्जा

Remote Desk 15 July, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ballia Tehsildar Shivsagar Dubey

बैरिया तहसील क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार को दोपहर में बिना भारी पुलिस फोर्स तथा राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचे बैरिया तहसील दार शिवसागर दुबे ने करीब 5 घंटे तक मौके पर बैठकर विवादित जमीन के एक टुकड़े पर एक पक्ष को कब्जा दिलवा दिया बल्कि ईंट-सीमेंट की दीवार भी जुड़वा दी।

इस जमीन पर एक बुजुर्ग विधवा महिला का कब्जा था, वह बार-बार निर्माण कार्य रोकने के लिए गुहार लगा रही थी लेकिन उसे पागल कह कर डांट-फटकार कर वहां से हटा दिया जाता रहा। उसे डराया-धमकाया भी गया।

दोपहर 12:00 बजे के लगभग पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे तहसीलदार शाम 5:30 बजे तक मौके पर जमे रहे। जब एंगल लगा दिया गया और काफी दीवार बन भी गई तब 5:30 बजे के लगभग तहसीलदार मौके पर से गए, जबकि रामगढ़ चौकी प्रभारी तथा पुलिस बल शाम 7:00 बजे तक वहां बैठकर दीवार बनवाता रहा।

पुलिस का कहना था कि हम तो शांति व्यवस्था बनाने के लिए यहां बैठे हैं जबकि वहां के ग्रामीणों का कहना था कि बुढ़िया की नातिन वीडियो बना रही थी तो पुलिस वालों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन कर सारा वीडियो डिलीट कर दिया।

ग्रामीणों का कहना था कि तहसीलदार ने सीधे दबंगई दिखाई, पैमाइश किए बिना ही सीधे कब्जा दिला दिया, दिखावे के लिए एक-दो जगह जरीब घुमाई गई।

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो दशक पहले गंगापुर तहसील बलिया तथा बलिहार मौजा तहसील बैरिया की विवादास्पद स्थिति पर तत्कालीन आईएएस एसडीएम एम. देवराज ने कई दिन पैमाइश के बाद दोनों के सिवान का जो चिन्ह निर्धारित किया था उसको भी तहसीलदार ने नहीं माना। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वर्ष 2018 में तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार गुलाब चंद्र भी आकर यहां पैमाइश कर आए थे और दोनों पक्षों का समझौता कर आए थे।



उधर इस बाबत तहसीलदार शिवसागर दुबे से जब पूछा गया तो उनका कहना था कि न्यायालय के आदेश पर यह पक्की पैमाइश है। इसकी सूचना दो साल पहले ही दी जा चुकी है। न्यायिक आदेश से यह पैमाइश हो रही है। जो सही है उस पर कब्जा दिलाया जा रहा है। उधर बलिहार ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान जय प्रकाश सिंह का कहना था कि तहसीलदार का रवैया ठीक नहीं था। विधवा बुजुर्ग महिला दो-तीन पीढ़ी से इस जमीन की कब्जेदार है। तहसीलदार ने आज यहां एक नया स्वरूप पैदा कर दिया।

उधर पीड़ित के अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र से जब बात की गई तो उनका कहना था कि पूर्व में तहसीलदार ने जो पैमाइश की थी उस पर आपत्ति हुई थी। तब पिछले 24 जून को एसडीएम बैरिया प्रशांत नायक, क्षेत्राधिकारी बैरिया, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, क्षेत्रीय लेखपाल, क्षेत्रीय कानूनगो, दोनों पक्ष, दोनों पक्षों के अधिवक्ता को लेकर एसडीएम ने सब का पक्ष सुना और पीछे के सारे पैमाइश को दरकिनार करते हुए नायब तहसीलदार रजत सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित कर उसे साथ लेकर मौके का निरीक्षण, पैमाइश कर समस्या समाधान का आदेश किया था।

वकील देवेंद्र मिश्र ने सवाल उठाते हुए कहा कि तब तहसीलदार ने मौके पर जाने से इंकार कर दिया था, आज एकाएक तहसीलदार का पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सीधे-सीधे कब्जा दिलाना, अपने उच्च अधिकारी के आदेश का उल्लंघन है। एकाएक इस मामले में तहसीलदार का इंटरेस्टेड हो जाना अपने आप में खुद ही संदिग्ध है। यह विधि सम्मत भी नहीं है। यहां कानून का भी उल्लंघन हुआ है।

उधर इस संदर्भ में दूरभाष पर जब एसडीएम बैरिया प्रशांत नायक से बात की गई तो उनका कहना था कि वह कार्य पर लौटते ही देखेंगे कि क्या हुआ है। विधि विरुद्ध वहां पर कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा।


(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Related

Tags: तहसीलदार बलिया बैरिया

Post navigation

Previous: Breaking News: बलिया जिला जेल में कैदियों का हंगामा, डीएम, एसपी, कई थानों की फोर्स पहुंची
Next: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, शिक्षा मित्र महिला की मौत, पति बाल-बाल बचा

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

You may have missed

belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
Belthra CRPF Amresh 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री

General Desk 17 September, 2026
Belthra Vishvakarma pooja
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.