फर्जी नियुक्ति के मामले में शासन ने बलिया के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह को निलम्बित कर दिया है. शासन की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कम्प मच गया है, वजह इस ‘खेल’ में कुछ और कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है.
Tag: सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह ने चार स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान आधा दर्जन से ज्यादा नदारद मिले.
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार को मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. पी के सिंह ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम रहा.
जनपद की कुल जनसंख्या 32,23,642 है. इनमें पोलियो कि खुराक पीने वाले सम्भावित बच्चों की संख्या 4,92,635 है, इसके लिए 1601 बूथ बने है. घर घर भ्रमण करने के लिए 834 टीम तथा 90 ट्रांजिट एवं मोबाइल टीम बनी है.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पांडेय के पोखरा की रहने वाली महिला की प्रसव के तीन घंटे बाद ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौत हो गई. प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया.
सोहाव विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सोहाव में बना नया स्वास्थ केंद्र महकमे की पोल खोल रहा है. इसे स्वास्थ विभाग की लापरवाही कहे या मनमानी, इस केंद्र पर न तो डॉक्टर है, न ही फार्मासिस्ट. यह स्वास्थ्य केंद्र एक स्वीपर तथा एक वार्ड ब्वाय के बूते चल रहा है. दोनों का कहना है कि छह माह से न ही डॉक्टर का पता है न ही फार्मासिस्ट का.
समस्त सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों की दुर्व्यवस्था व बदहाली सहित जिला चिकित्सालय में मरीजों की प्रताड़ना व अन्य समस्त समस्याओं को लेकर छात्रों व छात्र नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रिपुन्जय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय के मुख्य गेट पर सीएमओ पीके सिंह का पुतला फूंका गया.
बृहस्पतिवार को जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सेवाओं से नाराज एवं दुर्व्यवस्था के खिलाफ ग्रामीणों एवं छात्रों ने सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में धरना दिया.
जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी के तमाम कड़े निर्देशों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग का गड़बड़झाला बेखौफ जारी है. आशाओं द्वारा अपने नकदी लाभ के लालच में गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट नर्सिंग होम पर पहुंचाया जा रहा है. वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रसव केंद्रों पर आने वाली प्रसूताओं को एएनएम द्वारा प्रेरित करके प्राइवेट नर्सिंग होम धड़ल्ले से भेजा जा रहा है.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने सीएमओ को निर्देश दिया कि जहां डिलीवरी की प्रगति शून्य है, वहां की एएनएम को निलम्बित करें. साथ ही सम्बन्धित आशा को भी हटा दें. वहीं, बेहतर प्रगति पर सोनबरसा की एएनएम के कार्य को सराहा.
पीएचसी मुरलीछपरा पर सोमवार को लाश लेकर दर्जनों की संख्या में पुरुष व महिलाएं पहुंची. ये लोग पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाकर चिकित्सा प्रभारी मुरली छपरा के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे और धरने पर बैठ गए. डिप्टी सीएमओ एनके सिंह भी मौके पर पहुंच गए.
पीसीपीएनडीटी की बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने निर्देश दिया कि सभी एसीएमओ अपने क्षेत्र अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों का निरीक्षण लगातार करते रहे. इस दौरान अगर कहीं चिकित्सक नदारद मिलता है तो इस केन्द्र को तत्काल निलम्बित कर दें. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो.
सीएमओ डॉ. पीके सिह व डिप्टी सीएमओ केडी प्रसाद ने गुरुवार को पीएचसी कोटवा का औचक निरीक्षण किया. यद्यपि यहां 11 बजे से ही सीएमओ के आने की सूचना थी. यहां तीन लोग अनुपस्थित पाए गए, जिन्हे अनुपस्थित लगा कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया.
हम सब एक ऐसे विभाग से जुड़े हैं, जिसका ताल्लुक सीधे जीने मरने से है. हमारी थोड़ी सी लापरवाही मरीज की जान ले सकती है और हमारी कर्तव्य परायणता एवं जागरूकता जीवन बचा सकता है. उक्त बातें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वयना का औचक निरीक्षण करने के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने मंगलवार को स्वास्थ्य केन्द्र के मातहतों को हिदायत देते हुए कही.
शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रांगण में धन्वतरि जयन्ती समारोह का आयोजन डॉ. विनोद कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में किया गया. इसी क्रम में शान्ति आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मझौली बलिया में आयुर्वेद के प्रणेता का भावपूर्ण स्मरण किया गया.
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने रविवार को जिला महिला चिकित्सालय में नवजातों को पोलियो की दवा पिलाकर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारम्भ किया. उन्होंने दर्जनों नवजातों को दवा पिलाई.
प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि बाढ पीडितों को राहत सामग्री एवं बाढ्र से प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई, फागिंग, दवा का छिड़काव, क्षतिग्रस्त सडकों की मरम्मत युद्ध स्तर पर किया जाय.
आगामी 10 सितम्बर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर डिवर्मिंग की दवाएं दी जाएगी. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने यह जानकारी दी.
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके सिंह के अनुरोध पर जनपद के लगभग डेढ़ सौ दवा प्रतिनिधियों, चिकित्सकों के संगठन नीमा तथा बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसो0 के लोगो ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आगामी पंद्रह दिनों तक पीड़ितों के बीच दवा वितरण एवं उपचारिता का बीड़ा उठाया है.
बलिया। जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस लगातार बाढ़ राहत शिविरों का जायजा ले रहे हैं. बाढ़पीड़ितों को ज्यादा से ज्यादा जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वे निर्देश दे रहे हैं. इस दौरान एसपी प्रभाकर चैधरी …

