Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • बाढ़ राहत में अच्छा काम करने वाले प्रधान पुरस्कृत होंगे -डीएम
  • Uncategorised

बाढ़ राहत में अच्छा काम करने वाले प्रधान पुरस्कृत होंगे -डीएम

News Desk 24 August, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
FLOOD_DM

बलिया के डीएम और एसपी राहत शिविरों में दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता जांचते हुए

बलिया। जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस लगातार बाढ़ राहत शिविरों का जायजा ले रहे हैं. बाढ़पीड़ितों को ज्यादा से ज्यादा जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का वे निर्देश दे रहे हैं. इस दौरान एसपी प्रभाकर चैधरी साथ रहे. बसरिकापुर और ओझवलिया का दौरा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ राहत में अच्छा काम करने वाले प्रधान पुरस्कृत होंगे.

बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस एवं अन्य अधिकारी गण
बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस एवं अन्य अधिकारी गण

इसे भी पढ़ें – आखिर कैसे गुजारा कर रहे हैं बाढ़ पीड़ित

बुधवार को भी उन्होंने सदर तहसील क्षेत्र के चितबड़ागांव मोड़ पर बने राहत शिविर का मौके पर निरीक्षण किया. इस कैम्प में मानपुर गांव के करीब सौ लोग परिवार एवं मवेशियों सहित रह रहे हैं. जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों से भोजन, चिकित्सा सुविधा आदि के बारे में जानकारी ली. एक बच्चे के बीमार होने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने तुरन्त सीएमओ डॉ. पीके सिंह को इलाज के लिए निर्देशित किया. डॉक्टर, दवा, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था तत्काल करने को कहा. इसके बाद यमुना राम डिग्री कालेज पर बने राहत शिविर पर गये. वहां भी पीड़ितों का हाल चाल लिया. पीड़ित परिवारों से पूछने पर बताया गया कि सुबह नाश्ता मिला था. जिलाधिकारी ने वितरित की गयी खाद्य सामग्री की क्वालिटी को देखा. यहां पर भी सीएमओ को निर्देश दिया कि चिकित्सा सुविधा पर नजर बनाये रखें. मेडिकल टीम बराबर आकर यहां लोगों का हालचाल लेती रहे.

चितबड़ागांव राहत शिविर में बुधवार को बाढ़ पीड़ितों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस
चितबड़ागांव राहत शिविर में बुधवार को बाढ़ पीड़ितों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस

इसे भी पढ़ें – दोकटी में उफनाई गंगा की बाढ़ में डूबा किशोर

जिलाधिकारी ने माल्देपुर मोड़ पर बनी पुलिस बाढ़ राहत चैकी का भी निरीक्षण किया. उन्होंने सीओ सदर बाबूलाल यादव व कोतवाल से बातचीत करके क्षेत्र की जानकारी ली. जिलाधिकारी ने पुलिस को भी हमेशा सतर्क रहने और स्थिति पर सतत नजर रखने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें – जानिए मंगलवार को आपके जिले में क्या क्या हुआ

राहत शिविरों पर हर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बुधवार को बाढ़ राहत शिविरों का औचक निरीक्षण किया. बाढ़ पीड़ितों की मांग पर हर जरूरी सुविधाओं को देने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया.

इसे भी पढ़ें – सेना एलर्ट, कोरंटाडीह से मांझी तक भारी वाहनों पर पाबंदी

जिलाधिकारी दुबहड़ में बने राहत शिविर पर गये जहां भोजन, चिकित्सा, चारा आदि की व्यवस्था देखी. जिलाधिकारी ने बसरिकापुर में बने बाढ़ राहत शिविर की व्यवस्था का भी जायजा लिया. वहां 10 परिवार के 60 लोग अपने पशुओं सहित रह रहे हैं. बताया गया कि बसरिकापुर व ओझवलिया में प्रभावित लोगों को पूडी सब्जी दी गयी है. जिलाधिकारी ने यहां पर खाना बनवाने के लिए राशन व मिट्टी तेल का वितरण कोटेदार के माध्यम से कराने का निर्देश डीएसओ को दिया.

इसे भी पढ़ें – बाढ़ पीड़ितों ने एम्बुलेंस और दवा की मांग की

मौके पर आठ कुंतल भूसा रखा हुआ मिला. लोगों ने थोड़ी और मात्रा में चारे की मांग की. जिलाधिकारी ने आधे घण्टे के अंदर चारा उपलब्ध कराया. मौजूद चिकित्सकीय टीम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री से भी आवश्यक पूछताछ की. जिलाधिकारी ने कहा कि इस दैवीय आपदा में राहत एवं बचाव कार्य में अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधान को सम्मानित किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें – रिसाव रोकने के लिए ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय हल्दी बाढ़ चौकी का भी निरीक्षण किया. यहां पर लगभग पचास लोग है. जिलाधिकारी ने लेखपाल व डीएसओ को सूखा राशन कोटेदार के माध्यम से वितरण कराने का निर्देश दिया, ताकि बाढ़ चौकी पर ही खाना बना सके. प्रभावित लोगों ने भूसा बंटे होने की बात बतायी. मौके पर डॉक्टर व दवा की व्यवस्था उपलब्ध पायी गयी. जिलाधिकारी ने प्रभावित लोगों से अनुरोध किया कि अपने पशुओं को बंधे से हटाकर बाढ चौकी के अंदर बांधे. इस दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल साथ रहे.

इसे भी पढ़ें –बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चार मोबाइल मेडिकल टीमें तैनात

जिलाधिकारी ने रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा

जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने एनडीआरएफ व पीएसी के जवानों के द्वारा किये जा रहे रेस्क्यू अभियान का भी जायजा लिया. बुधवार को ही आयी एनडीआरएफ की नई टीम, जो रेस्क्यू की तैयारी में थी, उनसे बात की और रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने को कहा. उन्होंने जनता से भी अपील किया कि यदि अभी भी कोई बाढ़ में फंसा है तो बतायें, ताकि उनको सुरक्षित जगह पर लाया जा सके. वहां से हल्दी गये और बंधे पर एनडीआरएफ के जवानों को पानी में उतरने का निर्देश दिया. जवानों से कहा कि पानी में भ्रमण करते रहें और यदि अभी भी कोई बाढ़ में फंसा दिखे तो उसे सुरक्षित स्थान पर ले आएं. इस दौरार अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल साथ रहे.

इसे भी पढ़ें – जिले में चल रही हैं 699 नावें, 62 बाढ़ चौकियां

Related

Tags: एसपी ओझवलिया गंगा डीएम तमसा दुबहर बसरिकापुर बाढ़ मानपुर माल्देपुर सीएमओ

Post navigation

Previous: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: आधार कार्ड के साथ छात्रवृत्ति के लिए करें आवेदन

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.