दुधारू पशुओं के अवैध वध व परिवहन पर रोक लगाने जाने के लिए जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने टीम बनाई है, जो लगातार चेकिंग अभियान जारी रखेगी.
दुधारू पशुओं के अवैध वध व परिवहन पर रोक लगाने जाने के लिए जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने टीम बनाई है, जो लगातार चेकिंग अभियान जारी रखेगी.
शासन के निर्देश के क्रम में सभी अवैध स्लाटर हाउस को बंद करा दिए गए हैं. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस व एसपी आरपी सिंह ने शनिवार की देर शाम सभी नगरपालिका व नगर पंचायत के ईओ व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर और भी कई जरूरी दिशा निर्देश दिए.
जिलाधिकारी गोविंद राजू के निर्देश पर नगर क्षेत्र में स्थापित बड़े-छोटे वधशालाओं को बंद करा दिया गया है. उक्त जानकारी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका संतोष कुमार मिश्र ने दी है.