राजनीतिक कारणवश बैरिया थाने में दर्ज फर्जी मुकदमों और दलित उत्पीड़न अधिनियम के दुरुपयोग को तुरंत निस्तारित करने की मांग करते हुए इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने पुलिस महानिदेशक व पुलिस अधीक्षक बलिया सहित अन्य अधिकारियों को प्रतिवेदन दिया है.
देश के जानेमाने मानवाधिकारवादी चिंतक चितरंजन सिंह का शुक्रवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. बीते 18 जून को उनकी तबीयत अत्यधिक खराब होने पर उन्हें शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था.
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा मंटन शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे. मंटन ने कहा कि बीच बाजार में हनुमान जी के मंदिर के पास झगड़ा दिखाया गया है. जिस समय झगड़ा दिखाया गया है, उस समय वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ रहती है.
रसड़ा के खण्ड विकास कार्यालय पर गुरुवार को अठिलापुरा गांव में प्रवासी मजदूरों को अब तक कोई सरकारी सहायता नहीं दिए जाने से आक्रोशित प्रवासी मजदूरों ने प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा. चेताया की तत्काल सरकारी व्यवस्था मुहैया नहीं करायी गयी तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
नगरा मार्ग पर सन्दवापुर मोड़ के समीप ट्रैक्टर ट्राली के धक्के से 35 वर्षीय बाइक सवार सेवारत वन दरोगा राकेश मिश्र की मौत हो गई. उन की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
गाजीपुर से मांझी तक एनएच-31 के सुदृढ़ीकरण का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया. एनएचआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नवीन मिश्र की मौजूदगी में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू और सांसद पुत्र विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने नारियल फोड़कर तथा पूजन कर कार्य का विधिवत शुभारंभ किया.
उभांव थाना पुलिस ने मंगलवार को बेल्थराबाजार गांव के समीप चट्टी के पास से 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस को इस इनामी बदमाश की लंबे समय से तलाश थी.
डीएम श्रीहरी प्रताप शाही टीएस बंधे पर निरीक्षण के दौरान पर्वतपुर रेगुलेटर का जायजा लेने के लिए रुक गए. रेगुलेटर संचालक को रेगुलेटर उठाने और गिराने को कहा.
सूर्य पुराण में कहा गया है कि रविवार को सूर्य ग्रहण होने पर चूड़ामणि योग होता है. चूड़ामणि योग में होने वाले ग्रहण का बहुत महत्व है. इस ग्रहण में स्नान, जप, दान से की करोड़ गुना ज्यादा फल मिलता है.
वैश्विक महामारी कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में भारतीय रेल के साथ कदम से कदम मिलाकर अपनी भूमिका निभा रहा है वाराणसी मंडल. इस क्रम में वाराणसी मंडल द्वारा 32 साधारण कोचों को कोविड केयर सेन्टर के रूप में परिवर्तित करने के लिये कोचों में आवश्यक बदलाव का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया था.
नालों की सफाई कराए जाने के बाद भी सड़कों पर पानी तीन इंच पानी लग गया. शहर के विभिन्न मोहल्ला काजीपुरा, आवास विकास कालोनी, सतनी सराय, काशीपुर, जगदीशपुर, राम दहिमपुरम, टैगोर नगर, आनंद नगर आदि में बारिश का पानी घरों में घुस गया
बलिया में बनी पीपीई किट को भारत सरकार की मंजूरी मिल गयी है. अब यहां की बनी किट अन्य जिलों या राज्यों के लिए भी उपलब्ध हो सकेगी. बलिया जैसे छोटे जिले के लिए यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है.
बलिया शहर से सटे परिखरा में एक और रसड़ा कस्बा, अठिलापुरा में एक-एक संक्रमित मिले हैं. जिला प्रशासन ने तत्काल इन स्थलों को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया है.