Skip to content
12 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • झमाझम बरसे बदरा, बलिया सिटी तरबतर, किसान गदगद, शहरियों की उड़ी नींद
  • स्पेशल/Exclusive

झमाझम बरसे बदरा, बलिया सिटी तरबतर, किसान गदगद, शहरियों की उड़ी नींद

नालों की सफाई कराए जाने के बाद भी सड़कों पर पानी तीन इंच पानी लग गया. शहर के विभिन्न मोहल्ला काजीपुरा, आवास विकास कालोनी, सतनी सराय, काशीपुर, जगदीशपुर, राम दहिमपुरम, टैगोर नगर, आनंद नगर आदि में बारिश का पानी घरों में घुस गया
News Desk 18 June, 2020 1 minute read

बलिया। गुरुवार को लगातार तीसरे दिन जमकर बारिश हुई. दोपहर में करीब डेढ़ घंटे हुई झमाझम बरसात का लोगों ने भी खूब लुत्फ उठाया. बच्चे जहां बारिश में भींगते हुए मस्ती करते देखे गए, वहीं किसान धान की रोपाई की तैयारी करने में जुट गए. जिन किसानों की बेहन तैयार है वे रोपाई भी शुरू कर दिए हैं. पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश ने जहां गर्मी व उमस से लोगों को राहत दे दी है, वहीं खेती के लिए अनुकूल माहौल बना दिया है. इससे किसान भी काफी खुश हैं. मगर बलिया सिटी लबालब सड़कें जल निकासी व्यवस्था की कलई भी खोल रही हैं. विशेष तौर पर शहर की कॉलोनियों के बाशिंदों की नींद हराम हो गई है.

https://www.facebook.com/ashis.trivedi.1/videos/3345368278827773/?t=0

नगर की हालत यह थी नालों की सफाई कराए जाने के बाद भी सड़कों पर पानी तीन इंच पानी लग गया. शहर के विभिन्न मोहल्ला काजीपुरा, आवास विकास कालोनी, सतनी सराय, काशीपुर, जगदीशपुर, राम दहिमपुरम, टैगोर नगर, आनंद नगर आदि में बारिश का पानी घरों में घुस गया.

बलिया नगर की नियोजित बसाव के साथ बसी कालोनियों में श्रीराम विहार कालोनी भी एक प्रमुख कालोनी है. ध्यातव्य है गत वर्ष इस कालोनी के बासिंदों को एक माह तक जल जमाव की नारकीय स्थिति भुगतनी पड़ी था. कालोनी की सभी सड़कों पर एक माह तक तीन से पाँच फीट तक जल जमाव हो गया था और घर से निकलना मुश्किल हो गया था. लोग लॉकडाउन की तरह एक माह तक घर में ही कैद रहे और बजबजाती नालियों के सड़न तथा गंध से जीना मुश्किल हो गया था और अनेक बीमारियों से भी लोग त्रस्त एवं तबाह हो गये थे.

गत वर्ष जल जमाव की समाप्ति के पश्चात कालोनी में पधारे बलिया नगर के चेयरमैन एवं नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ने आकर आश्वासन भी दिया था कि कालोनी की नालियों सहित सड़क को भी ऊँचा किया जायेगा. किंतु साल भर बीत जाने के बाद भी कोई सुधि नहीं ली गयी और जस की तस स्थिति बरकरार है.

इस वर्ष अभी प्री मानसूनी वर्षा एवं मानसून की पहले दिन की वर्षा ने ही इस कालोनी में अपना विकराल रूप दिखा दिया है. नालियाँ जाम होकर बजबजा रही हैं, वर्षा का जल नालियों से ऊपर बहकर सड़क पर आ चुका है और सड़क पर पानी लग गया है. आना – जाना मुश्किल होता जा रहा है. इस कालोनी के लोग गतवर्ष की दुर्दशा की कल्पना करके ही सिहर जा रहे हैं और अनायास ही उनके मुख से निकल जा रहा है कि अब तो भगवान ही मालिक हैं.

श्रीराम विहार कालोनी कालोनी में बड़े शौक से आकर आवास बनाया था कि यहाँ चौड़ी सड़कें हैं, चौड़ी नालियाँ हैं, कालोनी में एक पार्क है और इस तरह इस कालोनी का वातावरण शांतिपूर्वक रहने लायक है, किंतु जल जमान ने सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया. डॉ. पाठक का कहना है कि इससे तो उनका पैतृक गाँव नगवा ही रहने लायक बेहतर है

– डॉ. गणेश कुमार पाठक (पर्यावरणविद्), अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूबेछपरा, बलिया के पूर्व प्राचार्य

गड्ढों में मछली डालकर सपाइयों ने जताया विरोध

उधर, बैरिया तहसील क्षेत्र के नवका टोला के भाजपा के पूर्व सांसद भरत सिंह के पैतृक आवास के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बने गड्ढे में युवाओं ने गुरुवार को मछली डालकर क्षतिग्रस्त मार्ग को लेकर विरोध जताया. कई बार अनशन, आंदोलन व आत्मदाह जैसे प्रयास करने के उपरांत अभी तक एनएच 31 की मरम्मत नहीं होने से लोगों में आक्रोश है. क्षतिग्रस्त एनएच-31 पर सात जून रविवार को युवाओं ने धान फसल की रोपाई कर कहा था कि जब सड़क चलने लायक नहीं तो इस पर खेती व मछली पालन करने से क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मिलेगा.

Tags: बलिया सिटी बारिश मानसून

Post navigation

Previous: बलिया जिले की दस खबरें – आज मिले चार और कोरोना पॉजिटिव
Next: कोरोना का लेटेस्ट अपडेट, जल्द ही बहाल होंगी अस्पतालों की OPD सेवायें

ये भी पढ़ें

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026

Recent Posts

  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान

You may have missed

5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.