Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सही हालत में पर्वतपुर रेगुलेटर नहीं होने पर डीएम नाराज
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सही हालत में पर्वतपुर रेगुलेटर नहीं होने पर डीएम नाराज

डीएम श्रीहरी प्रताप शाही टीएस बंधे पर निरीक्षण के दौरान पर्वतपुर रेगुलेटर का जायजा लेने के लिए रुक गए. रेगुलेटर संचालक को रेगुलेटर उठाने और गिराने को कहा.
News Desk 19 June, 2020 1 minute read

बांसडीह से रविशंकर पांडेय ने बताया कि डीएम श्रीहरी प्रताप शाही टीएस बंधे पर निरीक्षण के दौरान पर्वतपुर रेगुलेटर का जायजा लेने के लिए रुक गए. रेगुलेटर संचालक को रेगुलेटर उठाने और गिराने को कहा. लेकिन रेगुलेटर में ना तो चेन बंधी था और ना ही वह सही हालत में था. डीएम जब नाराज हुए तो आनन-फानन में रेगुलेटर संचालक चेन लाया, बांधा और रेगुलेटर को उठाया गिराया. नाराज जिलाधिकारी ने सवाल किया कि बाढ़ का पानी आने के बाद सही होगा क्या? बाढ़ खण्ड के एक्सईएन को फटकार लगाते हुए कहा कि अपने रेगुलेटर को समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए.

इसके बाद सुल्तानपुर में पुलिस चौकी पर जाकर देखा कि बाढ़ के समय बचाव कार्य में प्रयोग होने वाले संसाधन रखे जा सकेंगे या नहीं. बाढ़ की स्थिति में वहां उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुल्तानपुर का उपयोग करने के लिए बाढ़ विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया.

खेवसर पंचायत भवन पर रुके डीएम, मनरेगा सम्बन्धी दिए जरूरी निर्देश

खेवसर में प्रवासियों को राहत सामग्री का वितरण हो रहा था. इसी बीच डीएम वहां अचानक पहुंच गए. उन्होंने वहां मौजूद ग्रामीणों से वितरण व्यवस्था संबंधी जानकारी ली. पंचायत भवन में स्कूटी व कबाड़ भरे होने पर नाराजगी जताई. प्रधान-सचिव को नसीहत दी कि कम से कम पंचायत भवन को ठीक रखें. यह ग्राम पंचायत की संपत्ति है.

सफाई के बाबत पूछे जाने पर प्रधान ओमप्रकाश यादव ने बताया कि गांव में दो सफाई कर्मी हैं, जिसमें एक को एसडीएम साहब रख लिए हैं. एक से काम चलाया जा रहा है. मनरेगा योजना के तहत बंधे पर मिट्टी डालने के कार्य के सम्बंध में जानकारी ली. लेकिन ग्राम प्रधान को मनरेगा से संबंधित गाइडलाइन की सही सटीक जानकारी नहीं थी. इसके अभाव में काम नहीं हो पा रहा था. डीएम ने बीडीओ बांसडीह को फोन कर निर्देश दिया कि मिट्टी कार्य के सबन्ध में गांव में आकर सही जानकारी दें. यहां के कार्य पर नजर रखें. बंधे पर मिट्टी डालने के कार्य को प्राथमिकता पर कराने का निर्देश दिया. एडीएम राम आसरे, प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट राजेश यादव, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, एसडीएम बांसडीह दुष्यंत मौर्य, तहसीलदार गुलाब चंद्र व बाढ़ विभाग के अधिकारी साथ थे.

जयप्रभा सेतु के उत्तरी मुहाने पर बाढ़ के पूर्व ही कटान का खतरा

उधर, यूपी व बिहार को सड़क मार्ग से जोड़ने वाला जयप्रभा सेतु के उत्तरी मुहाने पर बाढ़ के पूर्व ही कटान का खतरा मंडराने लगा है. अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो सेतु के पाया नंबर एक कभी भी नदी में समा सकता है. उल्लेखनीय है कि घाघरा नदी में पानी बढ़ने के साथ ही किनारे कटान शुरू हो गया है. कटान बिहार की सीमा में स्थित पाया नंबर एक के काफी नजदीक पहुंच चुका है. इस पाया की सुरक्षा के लिए किए गए बोल्डर पीचिग का हिस्सा कटान के मुहाने पर आ पहुंचा है. बावजूद इसके कटान की गति काफी कमजोर है. इसका प्रमुख कारण यह है कि लगभग 500 मीटर के फासले पर निर्माणाधीन रेल पुल के शेष चार पायों के निर्माण हेतु मिट्टी के बांध से बेरिकेटिग की गई है, ताकि नदी की धारा को टर्न किया जा सके. हालांकि लॉक डाउन की वजह से इस वर्ष रेलपुल के पायों का निर्माण अधर में ही लटक कर रह गया है.

बिना मास्क लगाए घर से निकले लोगों पर कसा शिकंजा, देने पड़े जुर्माने

सिकन्दरपुर से संतोष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बिना मास्क लगाए निकले लोगों के खिलाफ जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया. मास्क न लगाए जाने पर संबंधित से जुर्माना वसूल किया. पुलिस की इस कार्रवाई से बिना मास्क के चल रहे लोगों में हड़कंप की स्थिति मची रही.

चौकी प्रभारी अमरजीत यादव के नेतृत्व में सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना मास्क मिले 42 लोगों से 42 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया. चौकी प्रभारी ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं. शारीरिक दूरी का ध्यान रखें तथा हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं व सैनेटाइज करें. चेकिंग टीम में एसआई जयप्रकाश, रहीस अहमद, मनोज यादव, शिवानंद, सतीश शामिल रहे.

चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका, चीन की वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान

चीन-भारत झड़प में जवानों की शहादत पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. चीन और उसके सामानों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है.

इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ईकाई सिकन्दरपुर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगरा मोड़ पर भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका तथा कार्यकर्ताओं ने जमकर चीन विरोधी नारें लगायें. प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य आकाश तिवारी ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर विस्तारवादी चीन के भारतीय भू-भाग को कब्जाने के चीनी सैनिकों के घृणित प्रयासों की हम सभी घोर निन्दा व कठोर प्रतिकार करते हैं. कहा कि रणबांकुरों का शहीद होना व्यर्थ नहीं जाएगा. उन्होंने सभी देशवासियों से चीनी सामान के बहिष्कार करने की भी पूरजोर अपील की. नगर उपाध्यक्ष डॉ पंकज मिश्रा ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि सच मायनों मे शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब पूर्ण रूप से हम सभी मिलकर चीन के बनाए प्रोडक्ट व उत्पादों का खुला बहिष्कार करेंगे.

कहा कि देश की सेना देश के लिये अपना कार्य कर रही है. ऐसे में हम सब को मिलकर देशहित मे चीन का बहिष्कार करना होगा. विश्वनाथ यादव, अमरजीत राजभर, अनुपम दुबे, विवेक जयसवाल, मनीष राय, आशुतोष गिरी, शक्ति मिश्रा, आदित्य राय छोटु, राकेश जयसवाल, आकाश गिरी, विशाल सिंह व अजीत बारी आदि शामिल रहे.

इसी क्रम में आवाज ए हिंद की ओर से शुक्रवार को बांसडीह चौराहे पर चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला दहन किया गया. इस मौके पर आवाज ए हिंद के संस्थापक सुशांत राज भारत ने कहा की भारतीय सेना की शहादत हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. चीन अपनी आदत से बाज आ जाये नहीं तो लद्दाख से लेकर गांव के आखिरी कोने तक हर वो शख्स भारत की ओर से तैयार हैं, उनकी भाषा का जवाब देने के लिए. ये 1962 और 1966 की लड़ाई नहीं होंगी. ये आज यानी 21 शताब्दी की लड़ाई होंगी. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया की देश हित में चाइना को समझाने के लिये कठोर कदम उठाये. ताकि 130 करोड़ भारतीय का मान सम्मान बना रहे.


इस मौके पर. मुकेश सोनी अभिषेक यादव, दुर्गेश यादव, शुभम भारत, दीपचंद, सुनील जायसवाल, राजकुमार यादव, मदन सचेस, अभिषेक मिश्रा मिंटू, गोलू सिंह, अजय गुप्ता, अवनीश सिंह, अविनाश कुमार वर्मा, संजराज, भारत भूषण, राजकुमार पाण्डेय, सुनील जायसवाल, रविकांत यादव, बृजेश मिश्र, अनिश सिंह रावत, राजू शुक्ला, शिवेंद्र राना सिंह, रमेश गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे.

उधर, फूलन सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में चीन विरोधी नारे लगाते हए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा व चीन के राष्ट्रपति का पुतला दहन किया. उसके बाद चंद्रशेखर उद्यान में बैठक का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र निषाद ने कहा कि चीन की यह गलती क्षमा के योग्य नहीं है. इस मौके पर मो.आफताब, जयप्रकाश निषाद, राजेश, गोपाल, विमलेश वर्मा, सुधीर गुप्त, श्रीभगवान आदि मौजूद थे. अध्यक्षता गंगा सागर निषाद व संचालन भुवाली ने किया.

Tags: बांसडीह भारत रेगुलेटर सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: Solar eclipse साल का पहला खंडग्रास सूर्य ग्रहण रविवार को
Next: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन कोरोना का ‘ग्रहण’, बलिया में 20 नए पॉजिटिव

ये भी पढ़ें

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.