मिड डे मील अनियमितता में दोषी प्रधानाध्यापक निलंबित

जांच से यह साथ इंगित होता है कि प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र सिंह द्वारा अध्यापक सेवा नियमावली के विरूद्ध कार्य करते हुए अपने मूल दायित्यों का विपरीत स्वेच्छाचारिता पूर्ण आचरण करते हुए सरकारी खाद्यान्न विद्यालय खाद्यान्न भण्डार गृह पर न रखकर अवैध रूप से अपने घर पर भण्डारित किया गया. जिससे मिड-डे-मिल खाद्यान्न की काला बाजारी होने की प्रबल सम्भावना है तथा स्टाक रजिस्टर में भी समुचित अंकन नहीं किया गया. खण्ड शिक्षा अधिकारी, बैरिया की आख्या दिनांक 7 मई, 2022 से भी उक्त सभी आरोप पुष्टित होते हैं तथा बृजेन्द्र सिंह का उप नाम मिथिलेश सिंह है.

news update ballia live headlines

हैंडपंप से नहाते समय करंट लगने से बालक की मौत

नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 निवासी गोलू राजभर 5 वर्ष पुत्र रामकिशुन राजभर टुल्लू पंप से नहाते समय हैंड पाइप का हंडिल पकड़ लिया. मशीन में प्रभावित विद्युत की चपेट में आ गया जिससे बालख की मौत हो गई. जैसे ही इस घटना की जानकारी सीयर पुलिस चौकी के प्रभारी निरीक्षक मदनलाल को हुआ वह तुरंत अपने मय हमराहीओं के साथ मौके पर पहुंच गए.

एसडीएम ने मारा छापा, प्रधानाध्यापक के घर से मध्याह्न भोजन योजना का खाद्यान्न बरामद

दो दिन पूर्व किसी ने ट्वीट कर अधिकारियों को जानकारी दी थी कि प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया बैरिया के प्रधानाध्यापक विजेन्द्र सिंह बच्चों का एमडीएम का खाद्यान्न ठेला पर लादकर अपने घर ले जा रहे हैं. और उसका वीडियो बनाकर ट्वीटर पर डाल दिया था. ट्वीट का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल उप जिलाधिकारी को इस प्रकरण पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

‘ठेले पर मरीज’ प्रकरण से सम्बंधित मरीज के पिता की हार्ट अटैक से मौत

घटना के दिन ही जितेन्द्र के पिता 65 वर्षीय शिव जी तुरहा को माइनर हार्ट अटैक आया था. जिसकी दवा चल रही थी. एक मात्र पुत्र के वाराणसी अस्पताल में जीवन-मृत्यु के बीच जंग का प्रभाव पिता शिव जी के ऊपर इतना पड़ा कि सोमवार की सुबह उनको मेजर हार्ट अटैक पड़ा. जिसकी वजह से शिव जी की मृत्यु हो गयी.

अपराध और चोरी पर नियंत्रण के लिए बांसडीह पुलिस ने बैंकों की चेकिंग की, लोगों को सुझाव दिए

सोमवार को कोतवाल राजीव मिश्र ने पूरी टीम के साथ संदिग्धों की चेकिंग करते हुए बैंकों में जाकर जांच किया. बैंकों के सामने खड़ी दो पहिया वाहनों को भी गहनता से देखा.

टेबलेट पाकर फार्मेसी संस्थान के छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले, 200 विद्यार्थियों को मिले टेबलेट

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की योजना के अन्तर्गत छात्र-छात्राओं को प्रदेश भर में स्मार्ट फोन वितरण का सराहनीय कार्य हो रहा है.

बलिया: विश्व रेड क्रास दिवस पर 85 जरूरत मंद महिलाओं को बांटे किचन सेट

बलिया. रविवार को इंडियन रेड क्रास उत्तर प्रदेश की पदेन प्रमुख अध्यक्ष व राज्यपाल माननीया आनंदीबेन पटेल द्वारा 11 बजे रेडक्रास भवन लखनऊ में प्रतिभाग किया. उक्त कार्यक्रम का लाईव स्ट्रीमिंग सभी जनपदों में …

गंगा सप्तमी के पावन पर्व पर चलाया स्वच्छता अभियान

स्पेयरहेड टीम के जिला प्रशिक्षक हिमांशु गुप्त के नेतृत्व में गंगा दूतों ने गंगा घाट की सफाई की तत्पश्चात सूर्य नमस्कार एवं योगा किया. नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी श्री सलभ उपाध्याय जी ने बताया कि आज के ही दिन भागीरथी ने अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए गंगा नदी को स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित किया था. इस दिन गंगा पूजन का विशेष महत्व है.

दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

बेल्थरारोड. बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा बाजार सहिया ग्राम सभा में शनिवार की देर शाम में दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को …

बिहार घाट पर बने पीपा पुल के पास से गंगा में डूबे नंदन का शव बरामद

शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान निवासी जितेन्द्र यादव का 16वर्षीय पुत्र नंदन यादव दुबहर थाना क्षेत्र के कछुआ गांव निवासी अपने रिस्तेदार सुदामा यादव के यहां मुंडन संस्कार में आया था. शुक्रवार को वह चैनछपरा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया था.

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 210 में से 22 का मौके पर किया निस्तारण, डीएम ने सीओ चकबंदी को लगाई फटकार

इस दौरान कुल 210 शिकायतों में से 22 का मौके पर निपटारा किया गया. शेष को सम्बंधित विभाग को सुपुर्द करते हुए डीएम ने त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

ब्रेकिंग न्यूज़: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की घटना स्थल पर हुई मौत, एक की हालत गंभीर

दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनेश्वर मिश्रा सेतु मार्ग जनाडी चौराहा के पास तीन बाइकों की आपस में टकर हो गई. टक्कर इतनी तेज थीं कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इसकी सूचना किसी ने दुबहर पुलिस को फोन से दी. सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. उन्हें आनन-फानन में दुबहर पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने दो युवकों को मरा हुआ घोषित कर दिया.

संक्षिप्त समाचार: आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों को सांसद ने बांटे टेबलेट व स्मार्टफोन

प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त एवं सक्षम बनाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित टैबलेट/ स्मार्टफोन वितरण योजना के अंतर्गत स्थानीय कस्बा स्थित द्वारिका प्रसाद सिन्हा महिला पीजी कॉलेज में टैबलेट वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें महाविद्यालय की स्नातकोत्तर की 65 छात्राओं को कॉलेज के संस्थापक श्री आनन्द मोहन सिन्हा जी के करकमलों द्वारा टैबलेट प्रदान किया गया.

रेवती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का वीडियो वायरल, अस्पताल की एंबुलेंस में तेल नहीं होने से एक मरीज को ठेले पर लादे हुए दिखे परिजन

आरोप है कि चिकित्सकों द्वारा मरीज के पहुंचने के डेढ़ घंटे बाद तक उसका इलाज नहीं किया गया बल्कि उसे रेफर कर दिया गया. परिजनों द्वारा एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया लेकिन एंबुलेंस नहीं मिल सकी.

अनफिट बसों से बच्चों को स्कूल ना भेजें- एआरटीओ

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक से अनुरोध किया है कि अनफिट स्कूल बसों से अपने बच्चों को स्कूल में ना भेजें.

मुण्डन संस्कार में गया बालक गंगा नदी में डूबा,मचा कोहराम

रामपुर उदयभान बलिया निवासी व पूर्व सभासद जितेंद्र यादव का 16 वर्षीय पुत्र नंदन अपने ननिहाल
दुबहर थाना क्षेत्र के कछुआ निवासी सुदामा यादव के पौत्र के मुंडन में चैनछपरा घाट पर आया था. जहाँ स्नान करते समय उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी मे चला गया,और डूब गया. घटना करीब 11 बजे की है.

स्कूल चले हम रैली को विधायक केतकी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रैली में बच्चों द्वारा नारा “ घर घर में यह दीप जलेगा हर बच्चा स्कूल चलेगा”, “पढ़ेंगे पढ़ाएंगे उन्नत देश बनाएंगे”, “मम्मी -पापा हमें पढ़ाओ स्कूल में चलकर नाम लिखाओ” आदि नारे लगाए गए.

‘आओ कुछ अच्छा करें’ के रचनात्मक अभियान के तहत रिटायर्ड फौजियों का हुआ सम्मान, असहाय महिलाओं को बांटी साड़ी

कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोचार के बीच मां वैष्णोदेवी के तश्वीर का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम के आयोजक सन्तोष केशरी के घर की महिलाओं ने किया. साड़ी वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्रम्हेश्वर नाथ पाण्डेय ने गरीब महिला को साड़ी लेकर किया.

गायत्री महायज्ञ व प्रज्ञा पुराण के लिए निकाली कलश यात्रा

यह यात्रा कार्यक्रम स्थल से सुबह 9 बजे शुरू हुई, जो रामपुर मड़ई, असढ़िया होते हुए योगी बीर बाबा के धाम पर पहुंची. यहां वैदिक मंत्रों के साथ कलशों में जल भरा गया. अनेक गांवों का चक्रमण करते हुए यह कार्यक्रम स्थल पर पहुंची. आरती, शांतिपाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

बच्चों और शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली

सिकंदरपुर, बलिया. शिक्षा क्षेत्र पंदह के बाछापार न्याय पंचायत अंतर्गत आने वाले परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों और सहायता प्राप्त बाबा दशरथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने गुरूवार को स्कूल …