Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • लोगों से लाखों की रकम जमा कर युवक हुआ गायब, सामान ले जा रही युवक की पत्नी को महिलाओं ने घेरा
  • जिला जवार

लोगों से लाखों की रकम जमा कर युवक हुआ गायब, सामान ले जा रही युवक की पत्नी को महिलाओं ने घेरा

Central Desk 27 June, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
The young man who deposited lakhs of rupees from the people disappeared for the last 2 years(1)

रेवती, बलिया. नगर रेवती और क्षेत्र के लोगों की रकम ग्रीन टच प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के विभिन्न योजनाओं में जमा कराने को लेकर एक युवक बीते 2 वर्षों से गायब बताया जा रहा हैै. हालांकि कंपनी के प्रपत्रों पर रकम विभिन्न मदों में जमा दिखाई जा रही है.

 

रविवार की शाम जब युवक की पत्नी किराए के घर से अपना सामान ले जाने के लिए पहुंची तो इसकी भनक रकम जमा करने वाले लोगों को हो गयी तथा दर्जनों महिला पुरूषों ने सामान ले जाने आयी महिला को घेर लिया. लोगों का कहना था कि हम लोगों की रेकरिंग तथा फिक्स जमा योजनााओं में जमा कराने के लिए राजन साह द्वारा रकम ली गई लेेकिन जमा कराने वाला युवक राजन साह गायब है. लोगों का कथन था कि हमारे पास प्रपत्र है लेकिन हमारी लाखों रुपए की रकम कैसे मिलेगी पता ही नहीं चल रहा हैै. मौजूद महिला पुरुषों में वार्ड नंबर 6 निवासी कामेश्वर साह ने बताया कि जमीन खरीदवाने के नाम पर डेढ़ लाख की रकम मैंने दिया था उसकेे कुछ दिनों के बाद से युवक गायब है.

वार्ड नं 6 के ही सुरेंद्र साहनी 31 हजार,परमात्मा साह 300 रुपये प्रति माह के हिसाब से 4 वर्ष तक पैसा जमा किए,शीला पत्नी परमात्मा 600 रुपये प्रति माह के हिसाब से 5 वर्ष तक जमा किए,वार्ड नंबर 10 की बुधनी पत्नी राम कुमार चौरसिया 600 रुपये प्रति माह के हिसाब से 7 माह तक जमा कीं,सुदामा साहनी 600 रुपये प्रति माह के हिसाब से 24 महीने तक रकम उक्त युवक को देते रहे।संतोष साह 20 रुपये हजार फिक्स किये तथा 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 8 माह तक जमा किए.

 

उधर राजकुमार साह 1 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से 5 साल तक जमा किए अलावा इसके 10 हजार रुपये फिक्स किए,रमेश शाह 300 रुपये तथा 500 रुपये का रेकरिंग 4 साल जमा किए,वार्ड नं 10 की गीता देवी 1000 रुपये प्रति माह के हिसाब से 8 माह तक जमा की है. इसी वार्ड की नेहा गुप्ता 5 हजार रुपये 5 साल के लिए जमा की,संतोषी देवी 300 रुपये प्रति माह 5 वर्ष तक जमा की,पुतुल कुमारी देवी 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कुल 34400 रुपये जमा की हैं, प्रदीप ठाकुर 2000 रुपये प्रति माह के हिसाब से 1 वर्ष तक जमा किए हैं,आशा देवी 7 हजार रुपये फिक्स की तथा 15 सौ रुपये प्रति माह के हिसाब से 1 वर्ष तक जमा की है। चंपा देवी पत्नी शंकर तुरहा 1 हजार रुपये प्रति माह जमा की 50 हजार रुपये जमा होने के बाद इस रकम को फिक्स करने के नाम पर युवक द्वार पुनः उसी संस्था में जमा करा दिया. उधर छपरा सारिब के अमर दीप यादव 1हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से 35 महीनों तक जमा करते रहे. बताया गया कि ये वो लोग हैं जो राजन साह की पत्नी द्वारा घरेेलू सामान ले जाने के समय अचानक इकट्ठा हो गयेे. वैसे जमा करनेे वालों की यह लिस्ट लम्बी है.

राजन साह मूल निवासी सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव का निवासी है. स्थानीय नगर में अपनेे चाचा बच्चा लाल साह के यहां रहता था. बाद में यहां किराए पर रहने लगा था. रविवार की सायं जब युवक की पत्नी किराए के घर से अपना समान निकाल कर लेे जाने के लिए पहुंची तो विशेष रूप से जमाकर्ता महिलाओं के झुण्ड उसे घेर लिया तथा पुलिस को सूचना दी.

 

इस प्रकरण के बारे में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि कहीं से कोई तहरीर नहीं मिली है. ऐसे में महिला को उसके पिता की सुपुर्दगी में दिया गया है.

(रेवती से पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’की रिपोर्ट)

Related

Tags: क्षेत्र नगर रेवती बलिया बलिया के समाचार बलिया समाचार रकम

Post navigation

Previous: जिला जज, एसपी और डीएम ने किया कारागार और बालिका गृह का निरीक्षण
Next: बांसडीह: नशा मुक्ति अभियान के तहत इंस्पेक्टर ने किया जागरूक

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.