Movement intensified regarding Chief Minister's arrival in Jaiprakash Nagar on 21st

मुख्यमंत्री ई-पेंशन पोर्टल का करेंगे उद्घाटन

आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने तथा सामान्य जन को जटिल एवं गंभीर बीमारियों की सुलभ चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व से संचालित अस्पतालों के अतिरिक्त कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार कक्ष में दिनांक 30 अप्रैल 2022 से ओपीडी संचालित हो रही है. होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सक द्वारा प्रातः 10 बजे से अपराह्न  बजे तक नियमित रूप से मरीजों का उपचार किया जाएगा.

तहसीलदार व लेखपाल को गाली देने के मामले ने पकड़ा तूल, विधायक समर्थक पर की एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग

बांसडीह तहसीलदार के साथ बात करते हुए बीजेपी और निषाद पार्टी की विधायक केतकी सिंह ने तहसील जलाने को कहा तो वहीं बीजेपी कार्यकर्ता ने तहसील जलाने की बात कहते हुए लेखपालों को गाली दे दी थी. जिसका वीडियो गुरुवार को वायरल हो गया. और विधायक के समर्थकों ने तहसीलदार व लेखपाल को भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिया.

सांकेतिक चित्र

मांझी रेल पुल पर ट्रेन से कटकर एक युवती और युवक की मौत

बकुल्हा स्टेशन मास्टर पी0आर0 पटेल ने बताया कि अप सद्भावना एक्सप्रेस लगभग डेढ़ बजे माझी की तरफ से आई है. संभवत उसी ट्रेन से दोनों युवक, युवती कट गए हैं. जबकि एसएचओ शिव शंकर सिंह ने बताया कि दोनों के पास तलाशी लेने पर पहचान का कोई प्रमाण पत्र उनके जेब से नहीं मिला है. इससे लगता है कि दोनों ने आत्महत्या कर ली है.

पिकअप के धक्के से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत

पकड़ी थाना क्षेत्र के मोहितपुरा गांव निवासी भोला चौहान शुक्रवार को फुटलहवा के स्थान पर गए हुए थे. कुछ देर बाद वह वहां से वापस घर जा रहे थे. वह जैसे ही कुछ दूर गए कि सामने से आ रहे पिकअप से उन्हें धक्का लग गया. जिससे सड़क पर गिर कर वह गम्भीर रूपसे घायल हो गए. दुर्घटना के बाद चालक पिकअप ले कर भाग गया जबकि मौक़े पर इकट्ठा लोगों ने घायल भोला को इलाज हेतु तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया. जहां जांच के बाद डाक्टर ने उन्हें मरा हुआ घोषित कर दिया.

एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीच हुआ एम ओ यू

यह हस्ताक्षर कार्यक्रम विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने लखनऊ स्थित ई डी आई के क्षेत्रीय कार्यालय में किया गया. आने वाले समय में इस एमओयू के माध्यम से विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उद्यमिता के लिए प्रशिक्षण, प्रबंधकीय कौशल एवं उद्यमिता की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा साथ ही विश्वविद्यालय के शिक्षको को भी कई शैक्षिक लाभ मिल सकेंगे.

शौर्य स्थान पर अतिक्रमण कर किए जा रहे नवनिर्माण को प्रशासन ने हटवाया, विधायक ने तहसीदार को धमकाया

बांसडीह तहसील क्षेत्र के उदहां गांव में बुलडोजर से निर्माण कार्य गिराने की बात सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान के आने के बाद एसडीएम बांसडीह दीपशिखा सिंह ने स्थिति स्पष्ट कर दी है. उन्होंने बताया कि ग्राम उदहां, परगना खरीद के राजस्व अभिलेख में अंकित खाता संख्या 360 के आराजी नम्बर 618 शौर्य स्थान के रूप में सुरक्षित है. यहां अतिक्रमण करके पिछले दो-तीन दिनों से नवनिर्माण किया जा रहा था.

भीषण गर्मी में विद्युत विभाग मस्त, जनता त्रस्त

पूर्व मंत्री व विधायक मो ०जियाउद्दीन रिजवी ने बयान जारी कर कहा. उन्होंने कहा कि 24 घंटे बिजली देने की घोषणा करने वाले आज मात्र चार घंटे बिजली उपलब्ध करा रहे है. जनता लाचार है.

क्रमिक अनशन पर हुआ तीनों पत्रकार का जोरदार स्वागत

पेपर लीक मामले में जिला प्रशासन द्वारा पत्रकार अज‌ित ओझा, दिग्विजय सिंह, मनोज गुप्ता को फर्जी तरीके से फंसाकर जेल में भेज देने का काम किया था जिसमें पत्रकारों की एकता एवं शैक्षणिक, राजनैतिक, व्यापारी, छात्र संगठन, कर्मचारी संगठन, अधिवक्ता संगठन समेत अन्य संगठनों के समर्थन की बदौलत तीनों पत्रकारों को कोर्ट द्वारा जमानत दी गई और पुलिस महकमा द्वारा संगीन धाराओं को हटाया गया.

आग लगने से 16 परिवारों की तीन दर्जन झोपड़ियां जलकर खाक, घर का सारा सामान नगदी, जरूरी प्रपत्र जलकर हुए राख

छपरा सारीब ग्राम सभा के पांडेय के छपरा राजभर बस्ती निवासी जगधारी राजभर की झोपड़ी से बुधवार की दोपहर अचानक आग की लपटें निकलने लगी. जब तक लोग कुछ समझ पाते तथा आग पर काबू पाने का प्रयास करते. तब तक आग ने विकराल रूप धारण करते हुए अगल बगल की तीन दर्जन से अधिक झोपड़ियों को अपनी जद में ले कर सामान सहित राख कर दिया.

बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवती का किया औचक निरीक्षण

बांसडीह विधायक सीएचसी प्रांगण में पहुंचते ही सीएचसी अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार ने इतना पैसा खर्च करके इतनी बड़ी बिल्डिंग बनाकर,आपको संसाधन उपलब्ध क्या इस लिए लिए कराया है कि आप सभी लापरवाही करें?

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए भरे दूध के नमूनें

सहायक आयुक्त (खाद्य) बलिया, महेंद्र श्रीवास्तव ने आम जनमानस से अपील की वे यथा संभव दूध लाइसेंस/पंजीकरण प्राप्त व्यक्ति या दुकानदार से ही खरीदें जिससे दूध में मिलावट करने वालों पर लगाम लगाई जा सके. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस गर्मी व तपन में खुली अवस्था तथा कटे फल या खाद्य पदार्थों का सेवन न करें.

विश्वविद्यालय से सटे एक गांव में 2014 से चल रही है निःशुल्क कोचिंग

4 फ़रवरी 2014 से विश्वविद्यालय से सटे देवकली गांव में बच्चों के लिए निःशुल्क प्रेरणा कोचिंग निरंतर चल रही है. इस कोचिंग के माध्यम से अब तक 1435 विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके है. वर्तमान समय में 1 से 12 तक की कक्षाओं के 135 विद्यार्थी शिक्षा ले रहे है. विश्वविद्यालय परिसर के विद्यार्थियों का एक समूह इन बच्चों को पढ़ाता है.

सीबीएसई हाई स्कूल की परीक्षाएं बुधवार की सुबह से हुई शुरू

विद्यालय गेट के अन्दर परीक्षार्थियों को प्रवेश से पहले शिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों की गहनता के साथ चेकिंग के उपरान्त अन्दर प्रवेश दिया जा रहा था. इस बीच कोविड नियमों के ध्यानार्थ परीक्षा हाल में प्रवेश के लिए परीक्षार्थियों के लिए मास्क अनिवार्य था. जिन परीक्षार्थियों ने किसी कारण वश मास्क नहीं पहना था. ऐसे परीक्षार्थियों को विद्यालय प्रबन्धन‌ द्वारा मास्क उपलब्ध कराते हुए गेट के अन्दर प्रवेश दिया जा रहा था.

शिक्षकों के साथ दुर्व्यहार व स्कूल में तोड़फोड़ करने के मामले में 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

सोमवार को विद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा चल रही थी. इसी बीच दर्जनों की संख्या में असमाजिक तत्व प्रधानाचार्य कक्ष में घुसकर प्रधानाचार्य के साथ गाली-गलौज व मारपीट किया. आरोप है कि उन्होंने स्कूल के फर्नीचर व अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इससे नाराज स्कूल के शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया.

चांददियर: अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच साल के बच्चे की मौत, 4 लोग झुलसे, तीन दर्जन आशियाने जलकर हुए खाक

अग्निकांड में एक 5 वर्ष का बालक जिंदा जलकर मर गया. वही चार लोग बच्चे को बचाने के प्रयास में बुरी तरह से झुलस गए. सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया है.

विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर विशेष: वैश्वीकरण के दौर में बौद्धिक संपदा अधिकार का महत्व

किसी भी दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य होता है कि उस दिवस के उद्देश्य और मकसद को आम लोगों तक पहुंचाना और उसकी खूबियों से लोगों को जागरूक करना. बौद्धिक संपदा दिवस भी बहुत महत्वपूर्ण दिवस है. इसका मुख्य मकसद अपने अंदर की बौद्धिक संपदा को अपना बनाने के लिए पेटेंट कराना ताकि कोई दूसरा उस पर हक न जता सके. बौद्धिक संपदा का मतलब एक अधिकार जो मस्तिष्क की सृजनात्मकता और एक निश्चित समयावधि तक इसके विशिष्ट दोहन के लिए है.

प्रियंका ने पहले प्रयास में मारी बाजी

हल्दी,बलिया. विकास खण्ड बेलहरी के सीताकुंड ग्राम निवासी संजय कुमार पांडेय की पुत्री डॉ प्रियंका पांडेय ने पहले प्रयास में ही काशी हिन्दू विश्वविद्यालय(BHU) के इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस में डॉक्टर ऑफ़ मेडिसिन के …

बांसडीह: एसडीएम व सीओ ने की शराब दुकान व पेट्रोल पम्प की जांच, अधिकारियों की हुई बैठक

एसडीएम बांसडीह दीपशिखा सिंह व सीओ प्रीति त्रिपाठी ने बांसडीह व केवरा चटटी पर स्थित शराब की दुकानों व पेट्रोल पम्प की चेकिं ग किया। केवरा चट्टी की बियर व शराब की दुकान में स्टाक में गड़बड़ी पायी गयी हैं. अधिकारियों ने आबकारी निरीक्षक को तत्काल दुकानों की अनियमितता की जांच रिर्पोट देने का निर्देश दिया हैं.

बेल्थरारोड: अतिक्रमण अभियान का विरोध करने वाले व्यापारियों ने एसडीएम से की कहा सुनी

सुभासपा के क्षेत्रीय विधायक हंसूराम ने अवैध अतिक्रमण हटाने के मुद्दे पर एक सवाल के जबाब में कहा कि अवैध अतिक्रमण हटाना कोई बुरी बात नही है. उसे विना भेदभाव के हटाया जाना चाहिए, लेकिन मेरे संज्ञान में आया है कि नगर पंचायत बेल्थरारोड की ओर से खुद ही नाले पर अतिक्रमण किया गया है तो सबसे पहले उसे अतिक्रमण हटाना चाहिए

सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन

दुबहर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने महिलाओं व बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी. साथ ही उन्होंने कहां कि मोबाइल के फेसबुक पर मित्र भी सोच समझ कर किसी को बनाएं साथ ही अपनी सुरक्षा स्वयं कैसे करें इसकी जानकारी दी.