BREAKING NEWS – बलिया। बांसडीह के सीमेंट व्यापारी राजेश उर्फ राजू गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी और बांसडीह नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील सिंह बबलू को बाराबंकी में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर …
BREAKING NEWS – बलिया। बांसडीह के सीमेंट व्यापारी राजेश उर्फ राजू गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी और बांसडीह नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील सिंह बबलू को बाराबंकी में पुलिस ने मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर …
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शिवरामपुर में मंगलवार की सुबह विवाहिता की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई. विवाहिता घर में कपड़ा धो कर रेंगनी पर पसार रही थी. इसी दौरान हादसा हो गया.
सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव के 60 वर्षीय वृद्ध की घाघरा नदी के छाड़न में रविवार की शाम डूबने से मौत हो गई. गोताखोरों द्वारा अथक प्रयास से शव करीब 24 घण्टे के पश्चात सोमवार की शाम करीब 6 बजे निकाला गया.
आदर्श नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड 6 एवं 7 के बीच मेहदी माता व माँ वन दुर्गा मन्दिर से हो कर उत्तर टोला तक जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर वर्षों से भारी जलजमाव है. इसके चलते लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव के दियारे में आकाशीय बिजली की चपेट में आए किशोर ने दम तोड़ दिया और तीन अन्य झुलस गए. मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव में एक अधेड़ महिला व उभांव थाना क्षेत्र के कुर्हा तेतरा गांव में एक युवक की वज्रपात में मौत हो गई.
कोतवाली क्षेत्र के बड़सरी गांव में रविवार की शाम को बाइक सवार दो युवकों ने निखिल चंद्र पांडेय (35) निवासी बड़सरी को गोली मार दी. इनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया.
बांसडीह क्षेत्र के सुल्तानपुर के पिटल्स कान्वेंट स्कूल द्वारा संचालित कोचिंग में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाब हुए बच्चों को कोचिंग प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया.
पुलिस ने जहां दयाछपरा गांव में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन व कच्ची शराब को नष्ट किया, वहीं रेवती और सहतवार में क्रमशः 30 लीटर 3840 शीशी शराब की बरामदगी की है.
बलिया की पौराणिक ऐतिहासिक संस्कृति और राजनीतिक परम्परा के विरासत के प्रतिनिधि चंद्रशेखर मानवीय मूल्यों एवं जनसरोकारों का समाजवादी राजनीतिक चिंतक की दसवी पुण्यतिथि बांसडीह स्थित सिनेमाहाल पर मनाई गई.
बांसडीह के सीमेन्ट व्यवसायी राजेश गुप्ता उर्फ राजू हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुनील कुमार सिंह के विरुद्ध धारा 82 के अंतर्गत न्यायालय के आदेश के अवहेलना के क्रम में व न्यायालय में हाजिर न होने पर धारा 174 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
आज भी बांसडीह के पड़ोस की ग्रामसभा के पिण्डहरा के मौजा रघुनाथपुर में बिजली नही पहुंची है. इसी को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उ.प्र. के उपाध्यक्ष अरविन्द गांधी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश तिवारी छोटे के नेतृत्व में पिण्डहरा गाँव के निवासियों ने विद्युत वितरण खण्ड तृतीय बांसडीह के अधिशासी अभियंता को एक पत्रक सौंपा.
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की दसवीं पुण्यतिथि आठ जुलाई को बांसडीह स्थित सपा कार्यालय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है.
बांसडीह कोतवाली पुलिस ने ग्राम रेगहा रिंग बंधे से ट्रैक्टर ट्रॉली सहित उस पर लदी 147 पेटी अंग्रेजी शराब व डुहिजान हुसेनाबाद स्थित दीनबंधु शर्मा के ईंट भट्ठे से भी 45 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है.
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से आए राजेश कुमार को एसडीएम सिकंदरपुर बनाया गया है, जबकि बैरिया एसडीएम अरविंद कुमार को मुख्यालय से अटैच किया गया है.
बांसडीह के उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक का तबादला बैरिया के लिए हो गया है. उनकी जगह सिकंदरपुर के उपजिलाधिकारी अरविन्द कुमार चतुर्वेदी को बांसडीह का उपजिलाधिकारी बनाया गया है
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सहतवार नगर पंचायत में मंगलवार को घर-घर कूड़ा उठाने को लेकर नगर पंचायत सहतवार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुडू ने ठेला गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर (सकरपुरा) गाँव में मोबाइल चार्जिंग करते वक्त करेंट की चपेट में आए एक 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई.
सुभासपा महासचिव अरविन्द राजभर ने बांसडीह क्षेत्र के विभिन्न गाँवों का दौरा कर क्षेत्रीय जनों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना व उनके समस्याओ के निराकरण के लिए सार्थक पहल का भरोसा दिलाया.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से सपा कार्यालय बांसडीह स्थित सिनेमा हॉल पर शनिवार को मनाया गया, जिसमे सपा विधानसभा इकाई अध्यक्ष हरेंद्र सिंह द्वारा केक काटा गया व मिठाई बांटी गई.
बांसडीह नगर पंचायत में हो रहे राशन कार्ड पात्रता सर्वे में खाद्य एवं रसद विभाग की नेट सूची से राशन न वितरण करने के अलावा पात्र लोगों का ही सर्वे करने की मांग को लेकर आज युवा कांग्रेस सलेमपुर लोकसभा इकाई अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा.