Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में सुरहा ताल पक्षी महोत्सव का हुआ शुभारंभ – परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सफेद कबूतर और गुब्बारा छोड़कर किया शुभारंभ
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया में सुरहा ताल पक्षी महोत्सव का हुआ शुभारंभ – परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सफेद कबूतर और गुब्बारा छोड़कर किया शुभारंभ

सुरहा ताल पक्षी महोत्सव के पहले दिन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी राजकरण नैय्यर समेत अन्य किसी ने नौकायन का आनंद लिया. सुरहा ताल झील में जैसे-जैसे अंदर नाव गयी, ताल की वनस्पतियों और इसके प्राकृतिक महत्व पर चर्चा बढ़ती चली गई.
Assignment Desk 10 December, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
surhataal_06

बलिया: सुरहाताल की जो रंगत आज से 20 वर्ष पहले थी, शनिवार को ऐसा लगा कि वही रंगत एक बार फिर लौट आयी है. तीन दिवसीय सुरहा ताल पक्षी महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को हुआ. मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सफेद कबूतर व तिरंगा गुब्बारा उड़ाकर इस महोत्सव का शुभारंभ किया.

पहले दिन स्थानीय ही सही, पर पर्यटकों की भीड़ इस तरफ इशारा कर रही थी कि सुरहा ताल अपनी ख्याति के मुताबिक एक बेहतर पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित होने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है.

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सुरहा ताल के विकास के लिए पक्षी महोत्सव का आयोजन एक अच्छी शुरुआत है. इस आयोजन के रूप में आज नींव पड़ी है, अब इस पर बड़ी इमारत बनानी है. जिलाधिकारी की विशेष सराहना करते हुए कहा कि आपने जो पहल शुरू की है, इसको आगे बढ़ाइए. मेरा पूरा सहयोग रहेगा. कहीं भी किसी परियोजना की स्वीकृति के लिए के लिए मैं स्वयं तत्पर रहूंगा. मुझे भरोसा है कि प्रदेश की नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने से भी लोग आएंगे.

मछुवारा समाज का विशेष आभार

परिवहन मंत्री ने मछुवारा समाज का विशेष आभार जताते हुआ कहा, जिला प्रशासन के एक निवेदन पर नाव की पेंटिंग करके उसे बेहतर बनाकर लोगों के मनोरंजन लायक बनाया. मंत्री ने मछुवारों को भरोसा दिलाया कि रोजगार का सृजन करेंगे और आपकी आय को कई गुना बढ़ाने के लिए हरसम्भव पहल करेंगे

चंद्रशेखर की आत्मा भी दे रही होगी बधाई

परिवहन मंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष की फोटोग्राफी में भी बलिया में सबसे प्रमुख रूप से सुरहा ताल का आता है. निश्चित रूप से यह बड़ा पर्यटक स्थल के रूप में होना चाहिए. इस दिशा में यह आयोजन हुआ, जिसके लिए चंद्रशेखर जी की आत्मा भी बधाई दे रही होगी. जिले में जल परिवहन शुरू होने जा रहा है, इसका सबसे अधिक लाभ बलिया को होगा. सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है.

सुरहा ताल के बीच इसके विकास पर हुई चर्चा

सुरहा ताल पक्षी महोत्सव के पहले दिन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, डीएम सौम्या अग्रवाल और एसपी राजकरण नैय्यर समेत अन्य  ने नौकायन का आनंद लिया. सुरहा ताल झील में जैसे-जैसे अंदर नाव गयी, ताल की वनस्पतियों और इसके प्राकृतिक महत्व पर चर्चा बढ़ती चली गई. पर्यटन के क्षेत्र में इसको कैसे विकसित किया जाए, इस पर भी मंत्री-डीएम की चर्चा हुई.

स्कूली छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सबने सराहा

सुरहा ताल पक्षी महोत्सव के पहले दिन विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुलाब देवी इंटर कॉलेज, रामरती बालिका विद्यालय, रामपुर उदयभान, उच्च प्राथमिक विद्यालय जीराबस्ती, प्राथमिक विद्यालय सागरपाली की बालिकाओं ने मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी. मंत्री और अधिकारियों के अलावा वहां जुटे पर्यटकों ने भी स्कूली छात्राओं के इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की. कला शिक्षक मो. इफ्तेखार की देखरेख में जैव विविधता और जीव-जंतुओं पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी की भी सराहना सभी ने की.

नए साल का जश्न बनाने वालों के लिए सुखद पहल

नए वर्ष का जश्न बनाने के लिए यह स्थल मशहूर है. यहां काफी मात्रा में लोग आते थे. लेकिन, सुरहा ताल की स्थिति खाफी खराब होने से पर्यटकों का यहां आना बंद हो गया था. सुरहा ताल पक्षी महोत्सव कार्यक्रम के बहाने इस स्थल की साफ-सफाई होना निश्चित रूप से नए साल का जश्न मनाने वालों के लिए सुखद पहल है उधर, जिला प्रशासन का भी यही प्रयास है कि इस स्थल की सुंदरता बढाकर बेहतर पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित किया जाए.

बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Related

Tags: जिलाधिकारी डीएम दयाशंकर सिंह बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार सुरहा ताल सुरहा ताल पक्षी महोत्सव 2022

Post navigation

Previous: सुरहा ताल में किया गया साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन
Next: 32 छात्रों को टैबलेट तो 11 को मिला स्मार्टफोन

ये भी पढ़ें

  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

You may have missed

  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.