Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर
  • बलिया में नगर निकाय चुनाव दमखम से लड़ेगी सुभासपा
  • नगर निकाय चुनाव
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

बलिया में नगर निकाय चुनाव दमखम से लड़ेगी सुभासपा

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जहुराबाद के विधायक ओम प्रकाश राजभर ने संबोधित किया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सुभासपा अपने दम पर पूर्वांचल ही नहीं अपितु पश्चिम के बहुतायत सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ने का काम करेगी.
Assignment Desk 11 December, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Subhasapa

सिकंदरपुर, बलिया. स्थानीय नगर पंचायत के बडढा मोहल्ला स्थित दरगाह के मैदान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वाधान मे कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जहुराबाद के विधायक ओम प्रकाश राजभर ने संबोधित किया. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सुभासपा अपने दम पर पूर्वांचल ही नहीं अपितु पश्चिम के बहुतायत सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ने का काम करेगी.

कहा कि कार्यकर्ताओं की वजह से ही गरीब, वंचित व शोषित वर्ग की आवाज को बेबाक अंदाज में सड़क से सदन तक उठाने की शक्ति मिली है. बात चाहे एक समान शिक्षा की बात हो या फिर पुलिस विभाग के कर्मचारियों के हक और हकूक की या फिर शिक्षक भर्ती में धांधली के शिकार हुए नौजवानों की, सबकी बातों को सदन में उठाने वाला एक मात्र ओमप्रकाश राजभर है. हमारी लड़ाई है कि गरीबों का इलाज इस देश में फ्री होना चाहिेए.

आज पूरा प्रदेश बिजली के बिल से परेशान है. मीटर की समस्या से आज हर आम और खास जूझ रहा है. घरेलू बिजली के बिल को माफ करने की लड़ाई भी सुभासपा ही लड़ती आई है. कहा कि जब बड़े-बड़े उद्योगपतियों का बिल माफ हो सकता है तो घरेलू बिजली का बिल माफ क्यों नहीं हो सकता.
इस दौरान ओम प्रकाश राजभर ने सिकंदरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई की धर्मपत्नी सायरा बानो को पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया और विरोधियों को चुनौती भी दी. कहा कि दुनिया की कोई ताकत सुभासपा प्रत्याशी को हरा नही सकती.
सुभासपा अध्यक्ष ने सपा प्रमुख पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सुभासपा के दम पर 111 विधायक जितने वाले को नगर निकाय चुनाव में औकात पता चल जाएगी. विस चुनाव के बाद अखिलेश ने मुझे तलाक दे दिया, जिसे मैंने स्वीकार कर लिया. अब तो लड़ाई आर पार की होगी जिसकी शुरुआत नगर निकाय चुनाव से होने जा रही है.

मैनपुरी चुनाव में डिंपल यादव की जीत अखिलेश की वजह से नहीं मिली. यह माननीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि है. रामपुर हार का टिकरा सपा प्रमुख पर फोड़ते हुए कहा कि सपा के लोगों ने मिलकर आजम खां के करीबी आसिम रजा को चुनाव हरा दिया. सपा के लिए मुसलमान सिर्फ वोट बैंक बनकर रह गया है.

इस मौके पर शिवेंद्र प्रताप सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह, सुनिल सिंह, पारस नाथ मिश्र, सुरेंद्र चौधरी, राजाराम राजभर, श्रीनिवास राजभर आदि मौजूद रहे. संचालन महासचिव रजनीश श्रीवास्तव व आभार शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई ने प्रकट किया.

सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट

Related

Tags: बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: 192 मरीजों के जांच के बाद किया गया दवा का वितरण
Next: Front Page: न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
DM Ballia Divyang ko tricycle
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

General Desk 6 September, 2026
Sikandar pur Raod Kharab
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर

General Desk 3 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

You may have missed

Bansdih Doob
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Sanjay Singh Nishad paryy
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री

General Desk 13 September, 2026
Ragini Meets Akhilesh Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.