Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई)पर विशेष – भौतिक एवं सामाजिक पर्यावरण को विशेष रूप से प्रभावित कर रही है जनसंख्या वृद्धि
  • Featured Story
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई)पर विशेष – भौतिक एवं सामाजिक पर्यावरण को विशेष रूप से प्रभावित कर रही है जनसंख्या वृद्धि

General Desk 11 July, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
ALLAHABAD_SNAN_8

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

 डॉ० गणेश पाठक, पर्यावरणविद्, बलिया

जनसंख्या वृद्धि एक तरफ जहां हमारे लिए अनेक समस्याएं उत्पन्न कर रही है, वहीं दूसरी तरफ यह जनसंख्या वृद्धि ‘मानव संसाधन’ के रूप में हमारे लिए वरदान भी साबित हो सकती है, बशर्ते कि इसका समुचित उपयोग किया जाय।

किसी भी क्षेत्र की जनसंख्या वृद्धि उसके सामाजिक स्तर, आर्थिक विकास स्तर, सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक आधार, ऐतिहासिक घटनाक्रम एवं राजनीतिक विचारधारा की सूचक होती है। एक तरफ  जनसंख्या वृद्धि जहां मानव जाति के लिए खतरे की घंटी है,वहीं दूसरी तरफ संसाधन का आधार भी है। बशर्ते कि उसका समुचित एवं नियोजित उपयोग किया जाय। जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न समस्याओं में सामाजिक समस्या, आर्थिक समस्या एवं पर्यावरणीय समस्या मुख्य है,जो सीधे रूप से  पूरे समाज को प्रभावित करती है। वर्तमान समय में जनसंख्या वृद्धि की समस्या न केवल बलिया जनपद के लिए , बल्कि भारत सहित सम्पूर्ण विश्व के लिए एक चुनौती बनी हुई है।

बलिया जनपद में जनसंख्या वृद्धि –

यदि हम बलिया जनपद की जनसंख्या वृद्धि को देखें तो अध्ययन से यह तथ्य सामने आता है कि प्रारंभिक दो दशकों में बलिया जनपद की जनसंख्या में कमी आई है , किंतु उसके बाद के दशकों  अर्थात् 1931 – 2011 तक जनसंख्या में लगातार वृद्धि हुई है। इस तरह 1901 से लेकर 2011 बलिया जनपद की जनसंख्या में 195. 88 प्रतिशत की वृद्धि हुई है,जो काफी अधिक है। यही नहीं यदि 2021 की अनुमानित जनसंख्या को देखें तो 2011 – 2021 के दौरान भी बलिया जनपद की जनसंख्या में वृद्धि हुई है।

स्पष्ट है कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते 2021 में जनसंख्या की गणना नहीं हो पाई, किंतु 2021 की जो अनुमानित जनसंख्या घोषित की गयी है, वह  35,63,751 है, जबकि 1901 में बलिया जनपद की जनसंख्या मात्र 9,89,420 थी, जो 2011 तक बढ़कर 32,39,774 हो गयी है और 2021 तक बढ़कर  35,63,751 हो जाने का अनुमान लगाया गया है।एक अन्य अध्ययन के अनुसार 2021 की अनुमानित जनसंख्या 37.17 लाख मानी गयी है। इस अध्ययन के अनुसार 2022, 2023 एवं 2024 में बलिया जनपद की अनुमानित जनसंख्या क्रमश: 37.63 लाख, 38.03 लाख एवं 38.37 लाख हो जायेगी।

बलिया जनपद में हो रही जनसंख्या की इस वृद्धि ने जनपद के विकास को कुंठित कर दिया है। इस अतिशय जनसंख्या वृद्धि ने अनेक समस्याओं को जनम देकर मानव जीवन के समक्ष अनेक तरह का संकट उत्पन्न कर दिया है।

जनसंख्या वृद्धि से  उत्पन्न हो रही हैं अनेक सामाजिक विकृतियां-

ऐसा देखने में आ रहा है कि जनसंख्या वृद्धि से सामाजिक ढांचा बदलता जा रहा है एवं समाज में अनेक विसंगतियां उत्पन्न हो रही हैं। आज आवश्यकता इस बात की है कि इस बढ़ती हुई जनसंख्या का उपयोग मानव संसाधन के रूप में करते हुए इसे रचनात्मक कार्यों में लगाया जाए, तभी क्षेत्र एवं समाज का भला हो सकेगा, अन्यथा भौतिक , सामाजिक एवं आर्थिक विकृतियों के दल- दल से निकलना मुश्किल हो जायेगा।

जनसंख्या वृद्धि से हो रही है बेरोजगारी में बेतहाशा वृद्धि –

जनसंख्या वृद्धि से बेरोजगारी में बेतहाशा वृद्धि हो रही है,जिसके चलते बेरोजगार युवा पीढ़ी अनैतिक कार्यों की तरफ बढ़ रही है। शिक्षित बेरोजगार युवक रोजगार न मिलने के कारण अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु अनैतिक कार्यों को अंजाम देने लगे हैं,जिससे नशाखोरी, चोरी,डकैती, छिनैती, अनाचार ,दुराचार, व्यभिचार आदि बुराईयां समाज को जकड़ती जा रही हैं,जिससे हमारा सामाजिक ढांचा खतरे में पड़ता जा रहा है। जनसंख्या वृद्धि के कारण सामाजिक विभेदीकरण एवं सामाजिक ढांचा बदलता जा रहा है एवं समाज में अनेक विसंगतियां उत्पन्न होती जा रही है।

जनसंख्या वृद्धि का आर्थिक स्वरूप पर प्रभाव –

बलिया जनपद में जनसंख्या वृद्धि ने अनेक आर्थिक समस्याओं को जन्म दिया है। जनसंख्या वृद्धि ने मानव जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित किया है,जिनमें भोजन, आवास , स्वास्थ्य एवं शिक्षा, भौतिक एवं सांस्कृतिक पर्यावरण , वांक्षित साम्य, लैंगिक असमानता, दैनिक जीवन में सहभागिता, सामाजिक प्रतिष्ठा एवं सुरक्षा आदि मुख्य है। जनसंख्या वृद्धि ने एक तरफ जहां जीवन की  गुणवत्ता को प्रभावित किया है ,वहीं दूसरी तरफ उसमें असंतुलन की स्थिति भी उत्पन्न हो गयी है, जिससे कि बलिया जनपद की सामाजिक – आर्थिक स्थिति पूर्णरूपेण प्रभावित हुई है।

जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न उपर्युक्त समस्याओं के समाधान के संदर्भ में यहु कहा जा सकता है कि जनसंख्या वृद्धि को समस्या न मानकर, उसे मानव संसाधन मानते हुए हो रही जनवृष्टि का सकारात्मक उपयोग किया जाय। यह स्वाभाविक है कि सभी को रोजगार मुहैया नहीं कराया जा सकता है, किंतु सभी के लिए आजीविका का कोई न कोई समाधान तो करना ही होगा। इसके लिए जीविकोपार्जन के साधन जुटाने होंगें। उसका उचित एवं नियोजित तरीके से ऐसा आवंटन करना होगा कि सबके लिए आजीविका उपलब्ध हो सके। अन्यथा यह जनसंख्या वृद्धि विकराल रूप धारण कर लेगी एवं सामाजिक – आर्थिक ढांचा ऐसा चरमरा जायेगा कि फिर उसको संभालना मुश्किल हो जायेगा.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Latest News Ballia LIVE Ballia news बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार विश्व जनसंख्या दिवस

Post navigation

Previous: Ballia Breaking News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मासूम की मौत, दूसरा भाई झुलसा
Next: Ballia Breaking News: आज की खास – खास ख़बरें / 11 July 2024

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.