Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Front Page
  • 34 दिन बाद मिला दलित युवक का कंकाल, कपड़ा, आधारकार्ड और चप्पल, परिजनों का थाने पर हंगामा, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग
  • CRIME डायरी
  • Front Page

34 दिन बाद मिला दलित युवक का कंकाल, कपड़ा, आधारकार्ड और चप्पल, परिजनों का थाने पर हंगामा, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

गांव के लोगों का आरोप था कि थाना पुलिस की लापरवाही से युवक की जान चली गई। यदि पुलिस तत्परता से कार्रवाई की होती तो युवक की जान बच सकती थी। 
General Desk 4 August, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Sikandarpur Body

दलित युवक का शव मिलने पर लोगों ने किया था थाने पर हंगामा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

संतोष शर्मा,सिकंदरपुर,बलिया

सिकन्दरपुर, बलिया. पिछले 30 जून से गायब युवक को पुलिस तलाश नहीं पाई और शनिवार को उसका कंकाल, कपड़ा, आधार कार्ड व चप्पल आदि खरीद दरौली नदी किनारे मिलने की खबर आ गई। इस घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते सैकड़ों लोग न सिर्फ जुट गये, बल्कि थाने पर पहुंच कर हंगामा भी शुरू दिये। गांव के लोगों का आरोप था कि थाना पुलिस की लापरवाही से युवक की जान चली गई। यदि पुलिस तत्परता से कार्रवाई की होती तो युवक की जान बच सकती थी।

बताया जा रहा है कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के भाटी गांव निवासी नवीन कुमार पुत्र राम रतन राम को 30 जून की शाम गांव का ही एक व्यक्ति (नामजद) अपनी बाइक से सिकंदरपुर लेकर गया था, लेकिन नवीन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजन उस व्यक्ति के घर पहुंचे तो पता चला कि वह भी घर नहीं आया है। दो दिनों तक नवीन के परिजन नवीन की तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला तो 3 अगस्त को नवीन के पिता राम रतन राम ने सिकंदरपुर पुलिस को चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया था।

आरोप लगाया था कि उनका पुत्र नवीन गांव के ही बृजेश राय के साथ ठेकेदारी का काम करता था। पैसे को लेकर नवीन व बृजेश में कुछ बात था। बृजेश, नवीन को बाइक से सिकंदरपुर घूमने के लिए कह कर ले गया था। आशंका है कि वह उसका अपहरण कर उसके साथ अप्रिय घटना कर सकता है।

पुलिस द्वारा तहरीर मिलने के बाद गुमशुदगी दर्ज कर लिया गया। परिजनों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही पता लगा लिया जाएगा, लेकिन परिजन रोज थाने का चक्कर लगाते रह गए, लेकिन पुलिस पता नहीं लगा पाई।

शनिवार को सिकंदरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस लगा था, जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौजूद थे। वहां नवीन के पिता जब अपने दामाद के साथ प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को देने पहुंचे तो थानाध्यक्ष द्वारा यह कहा गया कि समय दीजिए, हम पता कर लेंगे। तब तक किसी द्वारा यह सूचना परिजनों को दी गई की एक युवक का कंकाल कपड़ा व आधार कार्ड चप्पल खरीद दरौली नदी किनारे पड़ा हुआ है।

नवीन के पिता व गांव के प्रधान विनोद कुमार वर्मा और आधा दर्जन लोगों के साथ वहां पहुंचे तो नवीन का कपड़ा आधार कार्ड व चप्पल पड़ा हुआ था, पुलिस भी पहुंची। वहां से परिजन सिकंदरपुर थाने पहुंच गए।

देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में महिलाएं व पुरुष थाने पहुंच गए और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, क्षेत्रधिकारी सिकंदरपुर आशीष कुमार मिश्र सहित आधा दर्जान थाने की फोर्स व फोरेंसिक टीम पहुंच गई। मामले की छानबीन शुरू कर दिया। थाने पर सैकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष भीम आर्मी व बसपा के नेता थानाध्यक्ष सिकंदरपुर के ऊपर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी व निलंबित करने की मांग करने लगे।

इस संबंध में एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि साक्ष्य के आधार पर जांच पड़ताल चल रही है नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news आधार कंकाल बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार सिकंदरपुर सिकंदरपुर नवीन

Post navigation

Previous: Ballia News: मंदबुद्धि युवती को पैसे का लालच देकर वृद्ध ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
Next: हथियारबंद बदमाशों ने चाकू से प्रधान पर किया जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें

Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
Haldi Thana Haldi SHO Office
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.