Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • बांसडीह क्षेत्र में फिर से कहर बरपा रही सरयू नदी
  • Front Page
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र में फिर से कहर बरपा रही सरयू नदी

तहसील क्षेत्र के हसनपुरा स्थित टीएस बंधे के 57 नं पुलिया के पास सरयू के पानी के दबाव से अचानक रिसाव होकर बंधा का किनारा टूटने लगा. जिससे मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गयी.
Central Desk 12 August, 2024 1 minute read
Saryu river is again wreaking havoc in Bansdih area... Villagers themselves repaired the broken dam
Ballia News: बांसडीह क्षेत्र में फिर से कहर बरपा रही सरयू नदी…टूटे बांध की मरम्मत ग्रामीणों ने खुद से की

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

रविशंकर पांडे, बांसडीह 

 

तहसील क्षेत्र के हसनपुरा स्थित टीएस बंधे के 57 नं पुलिया के पास सरयू के पानी के दबाव से अचानक रिसाव होकर बंधा का किनारा टूटने लगा. जिससे मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गयी.

Saryu river is again wreaking havoc in Bansdih area... Villagers themselves repaired the broken dam

समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों ने बिना किसी प्रशासनिक मदद के तत्काल वहां युद्ध स्तर पर काम शुरू किया और बालू गिट्टी की बोरियों के साथ बेलचा कुदाल लेकर घंटो डटे रहे. जिसके बाद बंधे का टूटना व रिसाव बंद हो गया. तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली.

Saryu river is again wreaking havoc in Bansdih area... Villagers themselves repaired the broken dam

इसी आपा धापी में तेजी से कट रहे बंधे को बचाने के प्रयास में सूचना मिलते ही पूर्वांचल छात्र संघर्ष मोर्चा संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुनू पहुँच गए और वहां लोगो की भीड़ जुट गई. झुनू खुद बंधे पर फावड़ा चलाने लगे.

इसी बीच इकट्ठे युवकों में एक युवक बंधे के नीचे मिट्टी में गिर गया और उसकी जान जाते जाते बची. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें युवक मिट्टी के साथ नीचे गिरते दिखाई दे रहा है.

जिला प्रशासन भले ही लगातार निगरानी की बात कर रहा हो लेकिन मौके पर इलाके के लोगों की यह वीडियो देखकर समझा जा सकता है कि किस तरह की परेशानियां आ रही है.

Saryu river is again wreaking havoc in Bansdih area... Villagers themselves repaired the broken dam

स्थानीय लोगों के अनुसार सरयू नदी का ऐसा कहर 60 – 70 वर्ष बाद देखने को मिल रहा है. पहले नदी ने उपजाऊ भूमि को कटान की जद में लिया. जिसमें हजारों एकड़ खेत नदी में समहित हुए.

Saryu river is again wreaking havoc in Bansdih area... Villagers themselves repaired the broken dam

लोगों की समस्याओं को देखने सुनने सांसद विधायक मंत्री डीएम एसडीएम तहसीलदार विपक्ष के नेता सभी मौके पर आये लेकिन सिर्फ कोरे आश्वासन ही मिले. पूरा पूरा गांव नदी की लहरों में समाहित होता चला गया और लोग सिर्फ जल्द स्थिति बेहतर होने की उम्मीद दिलाते रहे.

सोमवार को हसनपुर में टीएस बंधे की जिस दरार को ग्रामीणों से घंटो की कड़ी मेहनत से बिना किसी प्रशासनिक सहायता के भर दिया यह उनकी जीवटता का अद्भुत प्रमाण है.

उस गड्ढे को भरने के लिये स्थानीय लोगों ने अपने काम के लिए रखे गिट्टी बालू ईंट को निश्वार्थ भाव से लोकहित में गड्ढे को भरने में लगा दिया. फिलहाल यह लोगों की मेहनत से एकदम सुरक्षित है.

अब हम मजबूर हो रहे हैं कुछ भी हो सकता है, युवक की जान चली गई होती – झुन्नू सिंह

बांसडीह तहसील क्षेत्र के खरौनी गांव निवासी व पूर्वांचल छात्र संघ संघर्ष मोर्चा के संयोजक झुन्नू सिंह मायूस दिखे. झुन्नू सिंह ने कहा कि जैसे ही सूचना मिली कि 57 नंबर पुलिया बंधा पर टूट रहा है. मौके पर पहुंचकर लोगों के साथ हम लोग बचाने में जुट गए. जिला प्रशासन अभी क्या कुछ कराना चाहता है,समझ से परे है. जब कि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से लगायत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी सरयू नदी क्षेत्र का दौरा कर के चले गए। इसके बावजूद शिथिलता देखी जा रही है. झुन्नू सिंह ने कहा कि अब हम मजबूर हो रहे हैं कुछ भी हो सकता है, आज युवक की जान चली गई होती। ईश्वर ने बचा लिया.

वीडियो वायरल के बाद जागा बाढ़ विभाग

हसनपुरा स्थित टीएस बंधे का वीडियो वायरल होने के बाद बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने आनन फानन पहुँचकर टूटे हुए बंधे पर गिट्टी, बालू और बोरियों में भरकर बालू मिट्टी डालकर तत्काल बंधे की मरम्मत की गई.

जे ई राकेश रोशन ने बताया कि बंधे को सुरक्षित कर लिया गया हैं।पेड़ की जड़ से बने छेद के कारण बंधे के नीचे रिसाव होने लगा जिससे तीन चार फुट किनारे धंस गया।जिसका मरम्मत कार्य कराया गया है.

विधायक ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों पर लगाया आरोप

टीएस बंधा के हसनपुरा में टीएस बंधे के कटे हुए स्थल पर पहुंची विधायक केतकी सिंह ने जल निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया. उन्होंने बताया की मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह को पत्र भेजकर हर घर जल नल योजना की पूरे जनपद में चल रहे लापरवाही पूर्वक कार्य की जांच कर कार्रवाई की मांग किया है.
विधायक ने बताया की जल निगम जगह जगह पाइप डालकर बिना सड़क को ठीक किये ही छोड़ दें रहा हैं.

टीएस बंधा पर जल निगम ने पाइप डालकर लापरवाही पूर्वक छोड़ दिया था जिसके कारण ही हसनपुरा में पानी का रिसाव व कटान हुआ हैं हांलांकि स्थिती अब नियंत्रण में है.

विधायक ने बाढ़ विभाग के अधिकारियों से लगातार टीएस बंधा की निगरानी रखने को कहा है. उन्होंने रेंगहा, विषौली , महाराजपुर, रामपुर नम्बरी आदि टीएस बंधा के गांवों का दौरा किया तथा लोगों से जानकारी ली.

पूर्व नेता प्रतिपक्ष भी पहुँचे हसनपुरा स्थित टीएस बंधे पर
पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने वायरल वीडियो और कार्यकर्त्ताओं की सूचना पर पार्टी मीटिंग लखनऊ में छोड़कर हसनपुरा स्थित टीएस बंधे पर पहुँचे.

वहां उपस्थित बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा से कहा कि पहले से आप से कह रहा था कि बंधे और गाँव को बचाइए. लेकिन आप लोग ध्यान नही दिए और सब खत्म हो गया

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलियासमाचार बाढ़ बांसडीह ब्रेकिंग न्यूज भाजपा विधायक सपा सरयू हसनपुरा

Post navigation

Previous: Ballia News: फेफना में डायल 112 नंबर की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Next: Ballia News; स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय बालक एवं बालिका वर्ग की क्रास कन्ट्री रेस का होगा आयोजन

ये भी पढ़ें

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.