Skip to content
6 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • सिकंदरपुर में धूमधाम से निकला रथयात्रा जुलूस
  • Uncategorised

सिकंदरपुर में धूमधाम से निकला रथयात्रा जुलूस

ओडिशा के पूरी की तर्ज पर सिकन्दरपुर नगर में ऐतिहासिक रथयात्रा (महावीरी) जुलुस बुधवार को परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण वातावरण में निकाला गया. इस मौके पर हजारों लोगों ने भाग लिया. तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर के विभिन्न महावीरी अखाड़ों के अपने मोहल्लों से अलग-अलग निकले जुलुस परंपरागत मार्गों से गुजरते हुए देर शाम मुख्य बाजार स्थित जाल्पा चौक पहुंचे. इस दौरान जुलूस में शामिल युवाओं ने अस्त्र कलाओं का बेहतरीन प्रदर्शन कर भीड़ का भरपूर मनोरंजन किया, साथ ही भीड़ के जय महावीर के उद्घोष से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया.
News Desk 6 July, 2016 1 minute read
5_BALLIA_LIVE_7

सिकंदरपुर से संतोष शर्मा

SANTOSH SHARMAओडिशा के पूरी की तर्ज पर सिकन्दरपुर नगर में ऐतिहासिक रथयात्रा (महावीरी) जुलुस बुधवार को परंपरागत तरीके से शांतिपूर्ण वातावरण में निकाला गया. इस मौके पर हजारों लोगों ने भाग लिया. तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर के विभिन्न महावीरी अखाड़ों के अपने मोहल्लों से अलग-अलग निकले जुलुस परंपरागत मार्गों से गुजरते हुए देर शाम मुख्य बाजार स्थित जाल्पा चौक पहुंचे. इस दौरान जुलूस में शामिल युवाओं ने अस्त्र कलाओं का बेहतरीन प्रदर्शन कर भीड़ का भरपूर मनोरंजन किया, साथ ही भीड़ के जय महावीर के उद्घोष से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया. बच्चों में भी काफी उत्साह था और वह भी लाठियां भांजते-लड़ाते महावीर जी का जयकारा लगाते चल रहे थे. प्रायः सभी अखाड़ों में एक से बढ़कर एक सजी तरह-तरह की  चल रही  झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही.

5_BALLIA_LIVE_20 5_BALLIA_LIVE_9 5_BALLIA_LIVE_19 5_BALLIA_LIVE_27 5_BALLIA_LIVE_26 5_BALLIA_LIVE_25

जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा क्षेत्र

सबसे पहले पुराना महावीर स्थान का जुलुस जोशो खरोश के साथ निकाला गया, जो निर्धारित मार्ग से गुजरकर हॉस्पिटल तिराहा पहुंच खड़ा हो गया. बाद में ठाकुर जी मंदिर ,डोमन पूरा,  भीखपुरा, चक खान, जलालीपुर, मिल्की, मानापुर, रहिलापाली, बढ्ढा, गोला बाजार सहित सभी अखाड़ों के जुलुस अपने मोहल्लों से प्रस्थान कर भ्रमण करते जल्पा चौक पहुंचे. चौक से ही मिल्की का जुलुस परंपरा अनुसार अपने मोहल्ले में वापस जा समाप्त हो गया. जबकि अन्य सभी मोहल्ले का संयुक्त जुलुस चौक से प्रस्थान कर देर रात डोमनपुरा स्थित ठाकुर जी मंदिर प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुआ. भ्रमण के दौरान जुलुस में शामिल महावीर जी व झांकियों को देखने के लिए सभी मार्गों पर नर-नारियों का हुजूम उमड़ पड़ा था.

5_BALLIA_LIVE_11 5_BALLIA_LIVE_29 5_BALLIA_LIVE_28 5_BALLIA_LIVE_22

संवेदनशील जगहों पर मुस्तैद रहा प्रशासन

इस दौरान मार्ग पर पड़ने वाले रसिदिया चौक व अन्य संवेदनशील स्थानों को प्रशासन द्वारा पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया गया था. जुलुस के शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में प्रशासनिक व्यवस्था तो कारगार रही ही, साथ ही अनिल बरनवाल, लालबच्चन प्रजापति, ओमकारचंद सोनी, प्रयाग चौहान, राकेश सिंह, अवधेश सिंह, डॉ. उमेश चंद, प्रमोद गुप्ता,  गोबर्धन मधुकर, अशोक जयसवाल, राकेश यादव, दिवाकर पांडेय आदि का प्रयास प्रसंशनीय रहा. इस दौरान नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई के साथ-साथ विभिन्न मार्गों पर शर्बत एवं ठण्डे जल की समुचित व्यवस्था की गई थी. स्वयं नगरपंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल साफसफाई से लेकर हर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे.

Tags: महावीरी झंडा सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: बैरिया में फिर अधेड़ की हत्या, शव कुएं में मिला
Next: दबंगों ने अधिवक्ता के दरवाजे पर कूड़ा रखा 

ये भी पढ़ें

SDM at Bansdih Katan Place
  • Uncategorised

महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना

General Desk 29 October, 2026
Manoj Tiwari Pawan
  • Uncategorised
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी

General Desk 27 October, 2026
IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026

Recent Posts

  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

You may have missed

Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026
sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026
job
  • Campus रिपोर्ट
  • Jobs For You

रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर

General Desk 5 November, 2026
sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.