Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • अंबाला एयरबेस पर राफेल की लैंडिंग, बकवा गांव में जमकर आतिशबाजी
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

अंबाला एयरबेस पर राफेल की लैंडिंग, बकवा गांव में जमकर आतिशबाजी

बकवा गांव के ही रहने वाले हैं मनीष सिंह, खुशी से फूले नहीं समा रहे गांव घर के लोग, सात हजार किलोमीटर की यात्रा कर भारत पहुंचा राफेल, फ्रांस से राफेल भारत लाने वालों में पायलट मनीष सिंह भी
News Desk 29 July, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
बाँसडीह से रविशंकर पांडेय

बलिया जिले के बांसडीह तहसील का बकवा गांव आज मेनस्ट्रीम और सोशल मीडिया में सुर्खियों में है. वजह है राफेल विमान. जी हां, सात हजार किलोमीटर की यात्रा तय करके फ्रांस से पांच राफेल विमानों ने बुधवार दोपहर अंबाला एयरबेस पर लैंडिंग कर ली है. सभी लड़ाकू विमानों ने दोपहर तीन बजे के बाद एयरबेस पर टचडाउन किया. गौरतलब यह है कि राफेल जब अंबाला एयरबेस की पट्टी को चूम रहा था, उन्हीं में एक लड़ाकू विमान की कमान बलिया के मनीष सिंह के हाथों में थी. बलिया जनपद के मनीष सिंह के गांव बंकवा में सुबह से मिठाइयां बट रही हैं. आतिशबाजी हो रही, लोग बाग जश्न में डूबे हैं. और गांव की चर्चा हर तरफ हो रही है.

5 राफेल लड़ाकू विमानों के पहले बैच के भारत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वागत मंी ट्वीट किया. प्रधानमंत्री ने अंबाला में राफेल के टच डाउन का वीडियो शेयर करते हुए संस्कृत में ट्वीट किया कि राष्ट्र रक्षा के समान कोई पुण्य, व्रत या यज्ञ नहीं होता. उन्होंने इंडियन एयर फोर्स के आदर्श वाक्य ‘नभः सदृशं दीप्तम्’ के साथ स्वागतम् भी लिखा.

राष्ट्ररक्षासमं पुण्यं,

राष्ट्ररक्षासमं व्रतम्,

राष्ट्ररक्षासमं यज्ञो,

दृष्टो नैव च नैव च।।

नभः स्पृशं दीप्तम्…
स्वागतम्! #RafaleInIndia pic.twitter.com/lSrNoJYqZO

— Narendra Modi (@narendramodi) July 29, 2020


गृह मंत्री अमित शाह ने भी राफेल के भारत आने को गर्व का क्षण करार दिया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘राफेल का टचडाउन हमारी ताकतवर एयर फोर्स के लिए ऐतिहासिक दिन है और भारत के लिए गौरव का क्षण है!

From speed to weapon capabilities, Rafale is way ahead!

I am sure these world class fighter jets will prove to be a game changer. Congratulations to PM @narendramodi ji, DM @rajnathsingh ji, Indian Air Force and the entire country on this momentous day. #RafaleInIndia pic.twitter.com/1PuSgVtlZm

— Amit Shah (@AmitShah) July 29, 2020



इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पांचों राफेल विमानों की अंबाला में सुरक्षित लैंडिंग हुई. उन्होंने कहा, ‘वायुसेना की ताकत में इससे क्रांतिकारी बढ़ोतरी होगी। सेना के इतिहास में नए युग की शुरुआत हुई है.’

The Birds have landed safely in Ambala.

The touch down of Rafale combat aircrafts in India marks the beginning of a new era in our Military History.

These multirole aircrafts will revolutionise the capabilities of the @IAF_MCC.

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) July 29, 2020


आपको बता दें कि राफेल को फ्रांस से उड़ाकर भारत लाने वाले मनीष सिंह के पैतृक गांव में अलग-अलग अंदाज से खुशी जाहिर की जा रही है. पूरा गांव सुबह से ही खुसी से झूम रहा है. ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं के साथ ही गांव की महिलाएं और बुज़ुर्ग भी इस खुशी में शामिल होने से नही चुके. वही मनीष की मां उर्मिला सिंह का कहना है कि बहुत खुशी हो रही है. मनीष की की चचेरी बहन अंजली की माने तो राफेल रक्षाबंधन पर भाइयों का गिफ्ट मिला है. आज मेरे भाई ने देश प्रदेश ही नहीं, अपने जिले व गांव का नाम फिर से रोशन कर दिया है.


साथ ही गांव में युवा, बुजुर्ग, सहित सभी ने मिल कर पटाखे फोड़ने के साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया गया. मनीष दो भाई, दो बहन हैं. छोटे भाई अनुज, बबली, प्रिया मनीष के साथ बाहर ही रहते हैं. पिता मदन सिंह पूर्व सैनिक तथा बाबा पुण्यदेव सिंह भी पूर्व सैनिक हैं, वे गांव पर ही रहते हैं. बाबा पुण्यदेव सिंह ने कहा कि यह खुशी के क्षण हैं, मेरा आशीर्वाद है मनीष अपने जीवन में और तरक्की करे.

मनीष के घर शाम को होगी पूजा


हिन्दू धर्म आस्था का प्रतीक है. जैसे ही खुशियां मिलती हैं तो अपने अनुसार लोग पूजा पाठ की चर्चा करने लगते हैं. यही वजह है कि ग्रामीणों में खुशी इस कदर है कि शाम को मनीष के दरवाजे सामाजिक दूरी का पालन करते हुए पूजा पाठ का आयोजन किया गया है. बँकवा गांव के लोगों का उत्साह आज बस देखते ही बन रहा था.

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह का कहना है कि गांव का पहले भी गौरवपूर्ण इतिहास रहा है. इस गाँव के प्रथम तहसीलदार गजाधर शर्मा रहे. फौजियों की बात करें तो हर घर में देश के लिए सरहद पर तैनात जवान हैं. शहीदों का भी यह गांव है. और आज अम्बाला में राफेल लेकर पहुंचने वाला मेरे गांव का लाल मनीष ने हर को प्रफुल्लित कर दिया है

(इनपुट सहयोग एनसीआर से)

Related

Tags: बलिया बांसडीह राफेल

Post navigation

Previous: जब तक करेंगें प्रकृति का शोषण, नहीं मिलेगा किसी को पोषण – डॉ. गणेश पाठक
Next: बुधवार को बलिया जिले में 117 कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.