Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बुधवार को बलिया जिले में 117 कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बुधवार को बलिया जिले में 117 कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि

एक्टिव केस 823 ही है, 718 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं.
News Desk 29 July, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बलिया। आज जिले में 117 कोरोना पॉजिटिव केस मिले. इस तरह यहां संक्रमितों की संख्या 1557 हो गयी है. हालांकि एक्टिव केस 823 ही है. 718 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं. जिले में अब तक कोरोना से कुल 16 लोगों के मौत की हो चुकी है. शहर के कदम चौराहा में दो, विवेकानंद कालोनी में तीन, जिला कारागार में एक, कृष्ण्णानगर में एक, बालेश्वररोड में एक, मुख्य डाकघर में एक, सतनीसराय में दो, रामपुर मोहल्ला में दो, जापलिनगंज पानी टंकी क्षेत्र एक, राजपूतनेवरी में पांच पॉजिटिव केस पाए गए है.

इसके अलावा सोहाव के भरौली में दो, सीयर ब्लाक के वार्ड नंबर छह में चार, पीएचसी चिलकहर में एक, बांसडीह के उत्तर टोला में चार, बेलहरी के दुधैला में एक, भदवरिया टोला में एक, नवानगर के भरथाव में सात, फेफना के पक्कीकोट में एक, हनुमानगंज के धरमपुरा में आठ, परिखरा में एक, मुरलीछपरा के मुरारपट्टी में दो, बाबू के डेरा में तीन पॉजिटिव केस पाए गए.

विकास खंड पंदह के मेउली रतसर में एक, बिच्छी बोझ में दो तथा सहतवार के वार्ड नंबर 11 में दो, सहतवार के एक, रेवती के वार्ड नंबर चार में एक, कुसौरी कला में एक, मनियर के बड़ागांव में दो, मनियर के नेरा मस्जिद में एक, दुबहर के बंधुचक में छह, दुबहर के रामपुर टिटही में पांच, दोपही में एक पॉजिटिव केस पाए गए.

जबकि बांसडीह के महाराजपुर में एक, हनुमानगंज के बनरही में एक, गड़वार के शाहपुर में दो, रसड़ा के वार्ड नंबर 12 में दो, वार्ड नंबर नौ में एक, वार्ड नंबर 17 में दो, वार्ड नंबर 24 में एक, वार्ड 25 में एक, पोस्ट आफिस रसड़ा में एक, नागपुर रसड़ा में एक, रसड़ा के गढ़िया में पांच, रसड़ा आजाद नगर में दो, सीएचसी रसड़ा में एक, रसड़ा कस्बा में 19 पॉजिटिव केस पाए गए हैं
.

सभी बेड को ऑक्सीजनयुक्त व वेंटिलेटर को हमेशा रखे रेडी: डीएम

जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया. उन्होंने आरटीपीसीआर लैब के लिए स्थल चिन्हित करने के उद्देश्य से दो जगह देखी. साथ ही ट्रामा सेंटर में बने एल-2 फैसिलिटी सेंटर का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया.

जिलाधिकारी ने आरटीपीसीआर लैब के लिए इमरजेंसी भवन के तीसरे तल पर स्थित वार्ड को देखा. इसके अलावा अस्पताल में पुराने सीएमओ कार्यालय को भी देखा गया. चिन्हित की गई दोनों में से किसी एक जगह पर लैब स्थापित की जाएगी. इसके बाद जिलाधिकारी ट्रामा सेंटर में गए, जहां एल-2 फैसिलिटी सेंटर का आइसोलेशन वार्ड बना है. वहां वेंटिलेटर व अन्य चिकित्सा उपकरणों व पूरी व्यवस्था का जायजा लिया.

ट्रामा सेंटर में आधुनिक उपकरणों की हालत देख डीएम ने चिंता जताई

वेंटीलेटर और ऑक्सीजन युक्त बेड को हमेशा रेडी हालत में रखने को कहा, ताकि एल-1 अस्पताल से रेफर होने के बाद मरीज को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके. ऑक्सीजन रूम, सभी बेड, वेंटिलेटर रूम में जाकर बारी-बारी से विस्तृत जानकारी ली. इसके बाद जिलाधिकारी ने कोविड-19 ट्रूनेट लैब में तैनात स्टाफ से कोरोना की जांच से सम्बंधित पूछताछ की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

एल-2 फैसिलिटी के रूप में बने ट्रामा सेंटर के निरीक्षण के दौरान वहां आधुनिक उपकरणों की हालत देख डीएम ने चिंता जताई. लाखों रुपये के सामान वहां बिना किसी उपयोग के पड़े हैं. इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कहा, इन कीमती उपकरणों का प्रयोग कर जिले में और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने पर होम वर्क करें.

Related

Tags: कोरोना वायरस बलिया बांसडीह रसड़ा सीयर

Post navigation

Previous: अंबाला एयरबेस पर राफेल की लैंडिंग, बकवा गांव में जमकर आतिशबाजी
Next: PHC कोटवां पर हुआ 33 लोगों का कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.