दशहरा मेला व दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

उमेश गुप्त, बिल्थरारोड

स्थानीय पुलिस चौकी प्रांगण में रविवार शाम दशहरा मेला व दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में तहसीलदार अजीत कुमार सिंह ने कहा कि सभी पंडाल आयोजक शासन की गाइडलाइन का पालन करें, हर पंडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाएं और भीड़ नियंत्रण के लिए स्वयंसेवकों को सक्रिय रखें। मूर्ति विसर्जन ग्रामीण क्षेत्र में 2 अक्टूबर व नगर क्षेत्र में 3 अक्टूबर को हर हाल में किया जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 55 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। बिना अनुमति के प्रतिमा रखने या अलग तिथि पर विसर्जन करने पर एफआईआर दर्ज होगी। मेला पांच स्थानों पर लगेगा, रावण दहन पांच स्थानों पर और भरत मिलाप सात स्थानों पर होगा।

बैठक में नगर में चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक और ई-रिक्शा का मार्ग बदलने की मांग उठी, जिस पर पुलिस ने बैरिकेटिंग कर व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। नगर में पटरी दुकानदारों को सीमा में रहने की चेतावनी दी गई। विद्युत और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

बैठक में कई गणमान्य लोग व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक की व्यवस्था पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने की।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel