टेंपो ने टक्कर मारा ट्रैक्टर ने कुचला हुई मौत

road accident Symbolic

नरहीं, बलिया. सोहांव में एन एच 31 सड़क पर बाइक सवार की ट्रैक्टर से कुचल कर मौत हो गई. इस घटना की जानकारी गांव में जैसे पहुंची मातम पसर गया.

शनिवार की शाम को बसंतपुर गांव निवासी कमलेश राय 53 वर्ष बाइक से भरौली के तरफ से अपने गांव बसंतपुर आ रहें थे कि सोहांव विद्यालय के पास मटर की छेमी लाद कर आटो रिक्शा जो गाजीपुर जिले के पतलगंगा जा रहा था कि टेम्पू की बाइक से टक्कर होने के बाद कमलेश राय सड़क पर गिर गये पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने कुचल दिया.  इसके बाद इसकी सूचना नरहीं पुलिस को दी गई.

मौके पर तुरंत नरहीं थाना प्रभारी पन्नेंलाल पहुंच गए तथा तुरंत ही कमलेश राय को सीधे जिला मुख्यालय लेकर स्वयं निकल गये. जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस खबर की जैसे ही जानकारी कमलेश राय के परिजनों को हुई परिवार में कोहराम मच गया.
नरही से विश्वंभर प्रसाद की रिपोर्ट