बलिया. बढ़ते ठंड एवं गलन को देखते हुए जिलाधिकारी/ अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया सौम्या अग्रवाल के निर्देशन के क्रम में जिला प्रशासनिक अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय योगेश पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में रेड क्रास टीम के साथ रात्रि में बांसडीह तहसील के विकास खण्ड बेरुआरबारी के मैरीटार पंचायत भवन पर ग्राम सभा मैरीटार एवं शिवरामपुर ग्राम सभा के विधवा, विकलांग, वृद्धों, असहायों एवं जरुरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया.
