भौतिक प्रगति तक सीमित हो गया शिक्षा का उद्देश्य

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वितरण समारोह देवस्थली विद्या पीठ संवरा में सम्पन्न हुई. कार्यक्रम का प्रारम्भ प्राचार्य पीसी श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन एवं देवपूजन कर किया. बतौर मुख्य अथिति भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक देवेन्द्र नाथ उपाध्याय ने इस परीक्षा पर प्रकाश डालते हुये कहा की इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति के गिरते स्तर को ऊंचा उठाने के साथ साथ शिक्षा के साथ विद्या का समन्वय करना है.

हरियाली से ही आएगी खुशहाली – प्रतिभा

क्षेत्र के कामसीपुर स्थिति प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोमवार को पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण किया गया. इस दौरान अध्यापकों के साथ साथ बच्चो ने भी एक एक पौधा लगाने का संकल्प दोहराया.

धरना प्रदर्शन कर होमगार्ड़ों ने दिखाई ताकत

गांधी पार्क के मैदान में सोमवार को होमगार्ड्स महा संगठन के तत्वावधान में होमगार्डो ने अपनी तीन सूत्री मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद को किया. ग्राम प्रधान चुनाव का मानदेय तत्काल देने की मांग

महर्षि भृगु मंदिर परिसर में कांवरियों का हुआ स्वागत

सावन माह के दूसरे सोमवार को महर्षि भृगु मंदिर परिसर में बाबा धाम जाने वाले कांवरियों का स्वागत छात्र नेता व सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक उर्फ रानू ने मिष्ठान एवं पेयजल वितरित कर के किया.

सोमवार और शिवरात्रि के संयोग पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सावन माह के दूसरा सोमवार और संयोगवश शिवरात्रि भी. शिव मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए विशेष कर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिरों में महिलाओं को भी अपनी बारी का इंतजार करने के लिए लाइन में घंटों खड़े रहना पड़ा. नंगे पैर महिलाएं डोलची में पूजन सामग्री बिल्वपत्र, चंदन, रोरी अगरबत्ती, माचिस, भांग, गंगाजल, फूल, अक्षत के साथ मंदिर पहुंचते भगवान शिव का हर महादेव के साथ जलाभिषेक किया.

बारिश के चलते विलंब से चल रही हैं ज्यादातर ट्रेनें

पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. नतीजतन पूरे सूबे में जमकर बारिश हो रही है. इसका प्रभाव के ट्रेनों पर पड़ा है. हफ्ते भर से ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. बलिया रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली आधा दर्जन ट्रेनें घंटों विलंब से पहुंची.

जन्म से ही वैज्ञानिक पैदा होते हैं बच्चे

सोमवार को तहसील स्कूल के मैदान में विज्ञान प्रदर्शनी एवं सेमिनार का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि गढ़वाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. लल्लन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी ने नवप्रवर्तन विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी.

हिंदू युवा वाहिनी ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान वे डॉ. अयूब खान की गिरफ्तारी एवं उस पर रासुका लगाने की मांग कर रहे थे. ज्ञापन में चार सूत्री मांगें शामिल हैं.

आदमपुर गांव के पास लुटा राहगीर

मनियर मार्ग पर आदमपुर गांव के समीप शनिवार की रात में मुंह बाधे आधा दर्जन बदमाशों ने साइकिल सवार राहगीर की पिटाई कर नकदी सहित अन्य सामान छीन लिया. बताया जाता है कि सभी लुटेरे युवा थे, जो लूट के बाद दो बाइकों पर सवार होकर भाग गए. पीड़ित ने पुलिस को घटना के बारे में तहरीर दिया है.

बलिया में वैश्य एकता रिश्ता मंच का गठन

सोमवार को वैश्य एकता रिश्ता मंच के गठन के उद्देश्य से संस्थापक अध्यक्ष राजेश गुप्ता महाजन की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस मौके पर संस्था का गठन किया गया.

अधिक उत्पादन करने वाले किसान पुरस्कृत होंगे

हर साल की तरह 23 दिसम्बर को चैधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान दिवस मनाया जाएगा. 23 दिसम्बर को क्रॉप कटिंग से प्राप्त परिणाम के आधार पर किसानों को सम्मानित किया जाता है.

राज्यमंत्री को पितृशोक

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व्यास जी गोंड के पिता बैजनाथ प्रसाद का निधन सोमवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में हो गया. वे 80 वर्ष के थे. पिछले कई दिनों से बीमार भी चल रहे थे.

घाघरा के छाड़न में पलटी नाव, सवा दर्जन की जान सांसत में

शेखपुर गांव के सामने घाघरा नदी के पुराने छाड़न में सोमवार को दोपहर में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई, जिससे उस पर सवार करीब 4 महिलाओं समेत सवा दर्जन लोग बाढ़ के पानी में डूबने लगे. मौके पर मौजूद आधा दर्जन हौसला बुलंद युवकों ने अथक प्रयास कर उन्हें बाहर निकाल सभी की जान बचाई.

दीयारों के बाद कई गांवों को डराने लगी है घाघरा

गंगा नदी का जलस्तर गायघाट पर 55.90 मीटर है, जो बढ़ाव पर है. गंगा नदी खतरा बिन्दु से नीचे है. घाघरा नदी का डीएसपी हेड पर जलस्तर 64.300 मीटर है, जो स्थिर है. चांदपुर में जलस्तर 58.95 मीटर और मांझी में जलस्तर 54.80 मीटर है, जो बढ़ाव पर है. टोंस नदी का जलस्तर पिपरा घाट पर 56.40 मीटर है, जो स्थिर है.

सब काम निबटा अनामिका फांसी पर लटक गई

मूल तौर पर बलिया के रहने वाले अखिलेश चौबे डी-स्टार सागर रॉयल विला मिसरोद (भोपाल) में पत्नी अनामिका और दो बच्चों के साथ रहते हैं. एक कंस्ट्रक्शन कम्पनी में अखिलेश जनरल मैनेजर हैं. होशांगाबाद रोड पर स्थित मकान में अखिलेश की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. अनामिका ने ऐसा क्यों किया? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है.

दूर द्रष्टा बीएसए की मेहनत रंग लाई

परिषदीय विद्यालयों को अपनी सोच व जज्बे के दम पर नूतन आयाम देने वाले बीएसए डॉ. राकेश सिंह को विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों व शिक्षक प्रतिनिधियों ने रविवार को गर्मजोशी से स्वागत किया. वजह थी, जनपद में कार्यकाल का दो सफल वर्ष पूर्ण होना. लगभग पटरी से उतर चुकी बेसिक शिक्षा व्यवस्था को खड़ा कर दौड़ने की मुद्रा में लाने वाले बीएसए ने इस दरम्यान कई मील का पत्थर प्रस्तुत किया.

हर हाल में 20 तक करा लें हाउस होल्ड सर्वे

हाउस होल्ड सर्वे एवं यूनीफार्म वितरण की समीक्षा करते हुए बीएसए डॉ.राकेश सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 20 अगस्त तक हर हाल में हाउस होल्ड सर्वे का काम पूरा कर लिया जाय. सर्वे में चिन्हांकित स्कूल न जाने व ड्राप आउट बच्चों का नामांकन सम्बंधित स्कूलों में सुनिश्चित कराया जाय. इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी.

आरपीएफ कमाण्डेन्ट ने रसड़ा का औचक निरीक्षण किया

रेलवे स्टेशन का रविवार को आरपीएफ कमाण्डेन्ट वाराणसी मण्डल आरके शर्मा ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा. 16 जुलाई को सहायक क्लर्क सिद्धार्थ शंकर जायसवाल द्वारा गायब किया गया 53,650 रुपये का सच उन्होंने जानने की कोशिश की. जिन्हें आरपीएफ की टीम ने वाराणसी लौटते समय गिरफ्तार कर लिया था.

करेंट की जद में आई अध्यापिका ने दम तोड़ा

नगर के प्राइवेट बस स्टाप मुहल्ला में शनिवार की रात्रि 11.00 बजे करेंट की जद में आने से एक युवती झुलस गई. परिजन आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर होने पर उसे मऊ रेफर कर दिया. मऊ ले जाते समय युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

बाइक की चपेट में आई साइकिल सवार किशोरी

मनियर मार्ग पर किशोर चेतन गांव के सामने बाइक के धक्के से साइकिल सवार 16 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. इलाज के लिए परिवार वाले उसे बलिया ले गए. मनोरमा पुत्री मानिक चंद वर्मा निवासी मुस्तफाबाद, सिकंदरपुर से सामान खरीद कर साइकिल से अपने गांव जा रही थी. वह जैसे ही किशोर चेतन गांव के सामने पहुंची कि सामने से आ रहा बाइक से उसे धक्का लग गया.