काम करते समय गिरने से मजदूर की मौत

बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सतनी सराय में मकान निर्माण का कार्य करते समय पहाड़ी पुर निवासी राजू यादव (52) की मौत हो गई. बताया गया कि राजू यादव कई दिनों से सतनी सराय में मकान निर्माण का काम कर रहा था.

उचित दर की 15 दुकानें निलम्बित

आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जुलाई महीने में 15 उचित दर की दुकानें निलम्बित की गयी. जिला पूर्ति अधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि जुलाई माह में 110 औचक निरीक्षण किया गया.

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को

सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मृदुल दूबे ने बताया कि मासिक राष्ट्रीय लोक अदालत में विशेष तौर पर बैंक मामले आदि (लम्बित एवं प्री-लिटिगेशन मामले) सम्बन्धित एवं अन्य प्रकार के वादों जैसे दीवानी, फौजदारी, उत्तराधिकार, मोटर दुर्घटना एवं अन्य छोटे-छोटे वादों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौता के आधार पर 13 अगस्त को किया जायेगा.

राज्य कर्मचारियों की महा हड़ताल 10 से

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी ने बुधवार को बलिया जनपद के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की एक विशाल सभा को संबोधित किया.

उभावं पुलिस के हत्थे चढ़े दो बाइक चोर

उभावं थाना प्रभारी निरीक्षक नन्हे राम सरोज ने अपने सहयोगी सिपाही अशोक सरोज़, कॉन्स्टेबल दुर्गेश पाल, हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र सिंह के साथ रात्रि गश्त करते हुए चौकिया मोड़ पंहुचे तो किसी मुखबिर के जरिये सुचना मिली की दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर रामपुर बेलौली की तरफ से आ रहे हैं.

बुलंदशहर कांड की आंच बलिया तक पहुंची

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बुलंदशहर में हुए गैंग रेप के विरोध में जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. उधर, बुलंदशहर में हुई घटना के विरोध में बुधवार को व्यापारी नेता सतीश अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकाला. व्यापारी शहीद पार्क चौक से नगर भ्रमण करते हुए हुसैनगंज चौराहे पर स्थित उमाशंकर सुनार की प्रतिमा के पास पहुंचे.

आदमपुर में ट्रक ने महिला को रौंदा, क्रुद्ध भीड़ सड़क पर

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में सिकंदरपुर-मनियर मुख्य मार्ग पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक अधेड़ महिला को कुचल दिया.

विश्वविद्यालय की घोषणा तो हो गई, वीसी साहब कहां हैं सरकार

बलिया में चंद्रशेखर विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा के बावजूद अब तक कुलपति नियुक्त न नियुक्त किए जाने से लोगों के मन में संशय बना हुआ है.

बधाई हो, बलिया के भी अच्छे दिन आने वाले हैं

आने वाले दिनों में बलिया शहर की सड़कों की सूरत बदलेगी. सड़कों के किनारे अवैध अतिक्रमण भी जल्द हटाये जाएंगे. इस प्रकार शहर का बदला हुआ नजारा देखने को मिलेगा.

दीवार गिरने से गर्भवती की मौत

करीब 5 बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी । तभी मिट्टी के घर की कच्ची दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गयी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौक़े पर पहुँच गये।

भाजपाइयों ने किया चक्का जाम, मायावती का पुतला फूंका

गोविन्द नारायण सिंह ने कहा कि दया शंकर को प्रदेश सरकार अपराधिओं की तरह खोज रही थी मगर बसपा नेता खुलेआम घूम रहे है .

मिनी कामधेनु डेयरी का उद्घाटन

अधिकाधिक पशुपालन पर बल देते हुए कहा कि दुधारू पशुओं से जहां हमें दूध मिलता है वही उनके गोबर-मूत्र कृषि के लिए काफी लाभदायक है। उन्होंने पशुओं के रखरखाव व उनके स्वास्थ्य रक्षा की सलाह देने के साथ ही समय-समय पर टीकाकरण करने पर बल दिया ।

Balloons to measure pollution in Varanasi

अब प्रदूषण मापेंगे गुब्बारे

पहला गुब्बारा तड़के ढाई भौतिकी विभाग से छोड़ा जाएगा। परियोजना पर भौतिकी विभाग,अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी एन.ए.एस.ए और भारत का इसरो मिलकर काम कर रहे हैं।

कलेक्ट्रेट सभागार में शांति व्यवस्था के लिए बैठक छह को

महाबीरी झंण्डा जुलूस तथा रक्षा बन्धन का त्यौहार 18 अगस्त, 2016 को मनाये जाने के मद्देनजर शान्ति व्यवस्था के लिए बैठक जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार की अध्यक्षता में 06 अगस्त, 2016 को अपरान्ह 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में होगी. यह जानकारी अपर जिला मजिस्ट्रेट बच्चा लाल ने दी.

टेंगरही में सहकारी समिति के गार्ड की पीट-पीटकर हत्या

बैरिया थाना क्षेत्र के टेंगरही साधन सहकारी समिति के प्रांगण में सोमवार की रात बदमाशों ने चारपाई पर सोए गार्ड प्रमोद कुमार सिंह (45) पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर के हत्या कर दी. वारदात की जानकारी आसपास के लोगों को मंगलवार की सुबह हुई.

तहसील स्कूल के प्रांगण में सचल तारामंडल का शुभारंभ

तहसील स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को सचल तारामंडल का शुभारंभ आदर्श प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय शंकर सिंह ने किया. पहले दिन पूर्व माध्यमिक विद्यालय बलिया, आदर्श प्राथमिक विद्यालय बलिया, आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय चौक पूर्वी के 500 बच्चों ने तारामंडल से ज्ञान प्राप्त किया. इस अवसर पर श्री चक्रधर सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे.

प्रभा पांडेय बनी इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा

इनरव्हील क्लब बलिया के वार्षिक पद ग्रहण समारोह के मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजयालक्ष्मी सिन्हा ने वर्तमान नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रभा पांडेय को कलर पहना कर पदभार सौंपा. प्रभा पांडेय की अगुवाई में सचिव डॉ. सविता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष उषा पांडेय, जया सिंह और अनीता सिन्हा ने पदभार संभाला.

कलेक्ट्रेट पर राजभा विकास पार्टी ने दिया धरना

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक भारत विकास पार्टी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन प्रारंभ किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पीएन तिवारी ने बताया है कि अनशन किसी निश्चित आश्वासन तक जारी रहेगा.

सीएचसी पर डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

मंगलवार को छात्रों एवं क्षेत्रवासियों का एक समूह टाउन महाविद्यालय के पूर्व महामंत्री नीरज दुबे के नेतृत्व में रेवती विकासखंड के अंतर्गत हुसैनाबाद व कुसौरी ग्राम सभा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक न बैठने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.