गाजीपुर में असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

बिरनो थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में राजू यादव उर्फ बिहारी यादव का ईंट का भट्ठा है. ईंट भट्ठे के बगल में स्थित एक मकान में राजू यादव काफी दिनों से असलहा बनाने का कार्य करता था.

काठमांडू से वाराणसी आ रही बस गाजीपुर में पलटी, 16 यात्री घायल

गाजीपुर जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेउल्लापुर के पास रविवार को टूरिस्ट बस पलटने से लगभग 16 लोग घायल हो गए

जखनियां में दो बेटियों के साथ महिला ट्रेन के आगे कूदी

जमानियां में इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने खुदकुशी के इरादे से दो पुत्रियों समेत एक महिला कूद पड़ी. उसकी दोनों पुत्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.

नजीब की तलाश में महाराजगंज में दो लोगों को हिरासत में लिया

जेएनयू, नई दिल्ली के लापता छात्र नजीब की तलाश में दिल्ली पुलिस ने अत्यंत गोपनीय कार्रवाई में जिला मुख्यालय के सिविल लाइन्स इलाके से शमीम और इस्माइल को हिरासत में लिया है.

जेपी के क्रांति मैदान में मानव श्रृंखला बनाकर कहा नशे को ‘ना’

आज दूसरी बार उसी मैदान में राज्‍य सभा सांसद हरिवंश के संग संपूर्ण सिताबदियारा वासी शराब बंदी कानून के समर्थन में एक सांथ खड़े हुए. इसमें स्‍कूली बच्‍चों के सांथ-सांथ आमलोगों ने भी खुलकर सांथ दिया.

‘पांच अनाड़ी, बने खिलाड़ी’ का हुआ मुहूर्त

पीजीसी ग्रुप के प्रोडक्शन हाउस केसीआई द्वारा निर्मित हिन्दी फीचर फिल्म पांच अनाड़ी बने खिलाड़ी का मुहूर्त शुक्रवार को मोती केशव कलवार सभागृह बलिया में सम्पन्न हुआ.

लक्ष्य बलिया के 4,92,635 नौनिहालों को अमृत बूंद पिलाना

जनपद की कुल जनसंख्या 32,23,642 है. इनमें पोलियो कि खुराक पीने वाले सम्भावित बच्चों की संख्या 4,92,635 है, इसके लिए 1601 बूथ बने है. घर घर भ्रमण करने के लिए 834 टीम तथा 90 ट्रांजिट एवं मोबाइल टीम बनी है.

फेफना विधायक ने बनाई चुनावी संग्राम की रणनीति

भारतीय जनता पार्टी के फेफना विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक टैगोर नगर स्थित केन्द्रीय कार्यालय पर आयोजित हुई.

सेल्फ डिफेंस की भावना जगाती है कराटे विधा – बीएसए

कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन शनिवार को वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में किया गया.

निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर 26 को

26 जनवरी को प्रकाश डायग्नोस्टिक सेन्टर पर प्रातः 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आमजन के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जायेगा.

क्रिकेट की पिच पर रामगोविंद की ‘सियासी यार्कर’

फाइनल मैच रेवती व मुड़ियारी के बीच खेला गया. टॉस जीतकर रेवती ने मुड़ियारी को खेलने के लिए आमंत्रित किया. मुड़ियारी सारे विकेट गवांकर 16 ओवर में 45 रन ही बना पाई.

रसड़ा में चोरी की बाइक-मोबाइल समेत तीन गिरफ्तार

रसड़ा कासिमाबाद मार्ग पर अखनपूरा मोड़ के समीप शनिवार की सुबह 10:00 बजे बाइक सवार तीन मोबाइल लुटेरों को तमंचा ज़िंदा कारतूस समेत पुलिस ने धर दबोचा.

नागा जी मठ में सामाजिक समरसता भोज 22 को

हिन्दू जागरण मंच नगर इकाई एवं यूथ ब्रिगेड के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समरसता के अवसर पर बौद्धिक एवं सहभोज का कार्यक्रम 22 जनवरी दिन रविवार को 11.30 बजे नागा जी मठ सरस्वती शिशु मंदिर भृगु आश्रम पर आयोजित किया गया है

बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन पर गंदगी का अंबार

बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन पर इन दिनो गंदगी का अंबार है. स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहा है यह स्टेशन.

ढाई महीने बाद भी बैंकों में नगदी संकट बरकरार

नोट बंदी के करीब ढाई माह बाद भी यहां के बैंकों में जारी नगदी संकट लोगों पर भारी पड़ रहा है. शादी विवाह तथा अन्य कार्यो हेतु आवश्यकता से काफी कम नगदी दिए जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा है, जिससे बैंकों के सामने प्रायः रोजाना हो हल्ला जारी है.

ई रिक्शा पलटने से यात्री गंभीर रूप से घायल

मनियर मार्ग पर सिसोदा पुलिया के समीप शनिवार को दोपहर में ई रिक्शा के पलट जाने से नूरुल साथ गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मतदान के प्रति जन जागरण में भी सहभागी बने – डीएम

मतदान के प्रति जन जागरण भी एक नेक कार्य है. जिसमें हम सभी को समान रूप से सहभागी होना पड़ेगा. यह बातें जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने शनिवार को सुखपुरा स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों के पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कहीं.

11292 किमी लंबी मानव श्रृंखला बना इतिहास रचा बिहार

नशामुक्ति के संकल्प को स्वर एवं बल देने के लिए विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला बनाकर इतिहास रचने के लिए आज पूरा बिहार एकजुट हुआ.

नारद, ओमप्रकाश व शदाब फातिमा को सपा टिकट मिलने के आसार बढ़े

गाजीपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार व बसपा के विजय कुमार राम समेत 64 लोग समाजवादी पार्टी में शामिल. इनमें कानपुर के कांग्रेस नेता फतेहबहादुर गिल, सलेमपुर से बसपा के पूर्व सांसद रमाशंकर राजभर, तिलोई के तनवीर अहमद जायसी भी शामिल

साइकिल छोड़ हाथी पर सवार हुए मुलायम के दुलरुआ अंबिका चौधरी

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा. मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाने वाले समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए.