समाजवादी पार्टी बांसडीह विधानसभा की एक आवश्यक बैठक सपा विधानसभा इकाई अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बांसडीह स्थित सपा कार्यालय पर हुई.
समाजवादी पार्टी बांसडीह विधानसभा की एक आवश्यक बैठक सपा विधानसभा इकाई अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बांसडीह स्थित सपा कार्यालय पर हुई.
बैरिया नगर पंचायत में दैनिक वेतन पर तैनात सफाई कर्मियों को छ: माह से वेतन नहीं मिला है. भुखमरी से जूझ रहे सफाई कर्मियों ने शनिवार को भाजपा विधायक सुरेन्द सिंह के आवास पर जाकर अपनी मजदूरी दिलाने की गुहार लगायी.
सामाजिक कार्यकर्ता उत्तीर्ण पाण्डेय के नेतृत्व में लोगो ने उपजिलाधिकारी से मिलकर तहसील में बिना मान्यता वाले विद्यालयों को बंद करने का पत्रक सौपा.
कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में ग्रामीणों ने माया के हाथ पीले करने का उठाया बीड़ा. माया की शादी 18 अप्रैल को ही है. उसके पिता के खाते से जालसाजी कर लाखो रुपयों पर हाथ साफ़ कर दिया गया है.
कोतवाली क्षेत्र के खलीलपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि में एक अधेड़ की गेहूं की थ्रेसर से मड़ाई करते समय हाथ कट गया.
महापुरुषों का जीवन हमें त्याग, बलिदान और समर्पण की भावना सिखाता है. इनसे हमें सीख लेनी चाहिए तथा निरंतर जीवन में आगे बढ़ते रहना चाहिए.
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के सीवानकला गांव में शनिवार को महावीरी झंडा का जुलूस धूमधाम से निकला जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों नर-नारियों ने भाग लिया.
शासन के निर्देश और प्रशासनिक सख्ती के कारण यह अवैध रूप से पशुओं के वध का कार्य बंद हो गया है, जिससे मीट खाने के शौकीन लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है.
सोमनाथ की भांति ही संसद में कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराना चाहिए. इसमें सभी का सहयोग आवश्यक है. यह विचार है विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप जी का.
डॉ. भीमराव की जयंती के अवसर पर भाजपा खरीद मंडल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सीवानकला गांव में साफ़-सफ़ाई किया.
शुक्रवार शाम को स्थानीय बस स्टेशन के समीप अटेवा (आल टीचर्स/इम्प्लाईस वेलफ़ेयर एसोसिएशन) की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सफाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री सत्यदेव राम बालुपुरी ने की.
बलिया LIVE पर आपको मिलती हैं – आज की खबरें अभी पढ़ने के लिए. जरूरी नहीं कि ये खबरें आपको किसी टीवी चैनल पर देखने या अगले दिन अखबार में भी पढ़ने को मिलें, इसलिए अगर आप छोटी से छोटी खबर भी मिस नहीं करना चाहते हों तो इस साइट पर बार बार विजिट करें.
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर शुक्रवार को सवरुबांध गांव की दलित बस्ती में बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दलित बंधुओं के साथ सहभोज का कार्यक्रम किया गया.
बांसडीह ब्लाक के खंड विकास अधिकारी शोभनाथ मौर्य, एडीओ (एसपी) हीरा राम व तीन कर्मचारियों पर बांसडीह कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 427, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
रंगोत्सव के तहत विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर में जलूस निकाला एवं जमकर नारेबाजी की
रेवती नगर के वार्ड नंबर 4 स्थित रावत मुहल्ला में शुक्रवार की देर सायं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती मनाई गई.
नागपुर गांव में योगीराज क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आईपीएल कप के फाइनल मैच रसड़ा एवं डेहरी के बीच खेला गया.
आजाद चौराहा पर बृहस्पतिवार को डिवाइडर पार करते समय बोलेरो के धक्के से बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया. घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाया गया.
बाबा साहब की 126वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार के पास डिजी-धन मेला का भव्य आयोजन हुआ. मेले में डिजिटल व्यवस्थाओं से जुड़ी तथा कैशलेस सम्बंधी जानकारियां दी गयी.