Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाशों पर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से एक बदमाश घायल, एक गिरफ्तार एक फरार
  • Uncategorised

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाशों पर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में गोली लगने से एक बदमाश घायल, एक गिरफ्तार एक फरार

घायल बदमाश को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर इलाज कराया. उनके कब्जे से 01 मोटरसाइकिल 02 अदद अवैध देशी तमंचा एवम कारतूस बरामद किया. सबंधित धाराओं में जेल भेज दिया.
Central Desk 24 November, 2022 1 minute read
Superintendent of Police Rajkaran Nayyar

रसड़ा, बलिया. सिधागर मार्ग स्थित नींबू कबीरपुर काली मंदिर के समीप पर बुधवार की भोर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले बदमाशों पर पुलिस की जबाबी कार्यवाही में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया एक गिरफ्तार कर लिया जबकि एक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। घायल बदमाश को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर इलाज कराया। उनके कब्जे से 01 मोटरसाइकिल 02 अदद अवैध देशी तमंचा एवम कारतूस बरामद किया। सबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।

 

प्रभारी निरीक्षक श्री हिमेन्द्र सिंह एवमचौकी प्रभारी पकवाइनार उ.नि. श्री औरंगजेब खाँ पुलिस फोर्स संग अपराधी एवं तलाश वांछित अभियुक्त एवं चोरों एवं वाहन चोरों की तलाश करते हुये काली मन्दिर नीबू कबीरपुर मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहन चेकिंग कर रहे थे। सिधागर घाट की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई पड़ी। रुकने का इशारा करने पर उस पर सवार तीन व्यक्ति गाड़ी को रोहना गाँव को जाने वाली रोड़ पर मोड़कर भागने लगे। जिनका पीछा करने पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुये भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबन्दी कर लिया। हिमेन्द्र सिंह द्वारा आत्मरक्षार्थ अपनी पिस्टल से एक फायर किया गया जो कि मोटर साइकिल पर पीछे बैठे हुये अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगने से मोटरसाइकिल गिर गयी। गोली लगा हुआ अपराधी सुनील सिंह वहीं पर गिर गया। दो व्यक्ति अंधेरे में खेतों की तरफ भागने लगे जिनकी घेरा बन्दी करते हुये पीछा किया गया तो दूसरा अपराधी मुकेश चौधरी भी पकड़ लिया। तीसरा अंगद यादव अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।

 

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के जवानों को भी चोटें आयी। कोतवाल हिमेंदर सिंह ने बताया की पकड़े गये अपराधियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम सुनील सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम हरिहास थाना हुसैनगंज जिला सिवान बिहार बताया जिसकी जामा तलाशी में दाहिने हाथ में लिये .315 बोर का तमंचा व चैम्बर में लगा 01 अदद खोखा कारतूस व जेब से 01 अदद जिन्दा कारतूस व 4290 रूपये बरामद हुआ। दूसरे ने अपना नाम मुकेश चौधरी पुत्र कपिल चौधरी निवासी ग्राम सूरापुर थाना हुसैनगंज जनपद सिवान बिहार बतया। जिसकी जामा तलाशी में दाहिने हाथ में लिये .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ जिसके चैम्बर के अन्दर 01 अदद मिस कारतूस व उसकी जेब से 01 अदद जिंदा कारतूस व कुल 3850 रूपये बरामद हुआ।

 

भागे हुये अपराधी का नाम पता पूछा गया तो उसका नाम अंगद यादव पुत्र धनेश्वर यादव निवासी परसैना थाना तुरकौलिया जनपद पूर्वी चम्पारण बिहार बताया।

 

ये अपराधी जनपद समेत गाजीपुर मऊ देवरिया की गाड़ी चोरी करके बिहार में बेच देते है।अपराधियों से बरामद रूपये व मोटर साइकिल के सम्बन्ध में पूछने पर दोनों नें बताया कि दिनांक 04 नवंबर 2022 को हम दोनों व अंगद यादव नें मिलकर रसड़ा रेलवे क्रासिंग के पास से एक बोलेरो गाड़ी जिसका नम्बर UP75L 8809 है चोरी किया था जिसको ले जाकर मोतिहारी में एक व्यक्ति को 85000/- रूपये में बेचकर आपस में रूपये आपस में बराबर बराबर बाँट लिये थे जिसमें से अधिकतर रूपये खर्च हो गये है जो रूपये बरामद हुये है वो बेची गयी बोलेरो के है तथा मोटरसाइकिल के सम्बन्ध पूछने पर बताये कि मोटर साइकिल को हम लोग एक गांव से चोरी करके ले जा रहे थे। इसी लिए पकड़े जाने के डर से पुलिस पर फायर करके भाग रहे थे । ये कई बार जेल भी जा चुके है।

 

गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल हिमेन्द्र सिंह, उ.नि. श्री औरंगजेब खाँ, दिग्विजय सिंह पटेल, सुनील यादव, चन्द्रभान यादव, आलोक कुमार, प्रवेश कुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव, चालक भैया लाल रहे।

(रसड़ा संवाददाता संतोष सिंह की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: जमा राशि का भुगतान पाने के लिए सहारा जमा कर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Next: भूमि विवाद को लेकर भिड़ गईं दो महिलाएं, बाल नोंच-नोंच कर की मारपीट

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.