सिकन्दरपुर में तमंचे और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

सिकंदरपुर,बलिया. पुलिस अधीक्षक बलिया  के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने मंगलवार को जुनैद खान नाम के एक बदमाश को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.

 

सब इंस्पेक्टर अमरजीत यादव ने मुखबिर की सूचना पर सिकन्दरपुर-बलिया मुख्य मार्ग से बंगरा जाने वाली सड़क से जांच के दौरान जुनैद खान पुत्र रियासत खान निवासी भूड़ाडीह थाना खेजुर को गिरफ्तार किया. तलाशी में उसके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ.

 

बरामदगी के आधार पर पकड़े गये बदमाश को आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया.

(सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट)