Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • नोटबंदी पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने किया धमाल
  • Uncategorised

नोटबंदी पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने किया धमाल

अंधऊ बाईपास के पास स्थित बिराईच में स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति करके बच्चों ने धमाल मचा दिया. इसमें सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
News Desk 24 December, 2016 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
GZP_DALIMS

गाजीपुर। जनपद मुख्यालय के अंधऊ बाईपास के पास स्थित बिराईच में स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति करके बच्चों ने धमाल मचा दिया. इसमें सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण अनिल सिंह सिसौदिया ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में बच्चों की ओऱ से नोटबंदी पर शानदार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई. नोटबंदी पर जीवंत रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति करके बच्चों ने आम जनता के दर्द व इससे होने वाले लाभ दोनों को मौके पर मौजूद लोगों के समक्ष रखा, जिसे लोगों ने खूब सराहा.

इसके अलावा बच्चों की ओर से पर्यावरण संरक्षण से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की गई. बच्चों की ओर से प्रस्तुत किये गये प्रत्येक कार्यक्रम इतने शानदार रहे कि पूरा कार्यक्रम स्थल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंजता रहा. बच्चों की प्रतिभा देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स उनके कायल हो गये. कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों का असर इस कदर देखने को मिला कि शाम के समय ठंड बढऩे के बाद भी लोग मौके पर डटे रहे. बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से लोगों को बैठे रहने व तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण गाजीपुर अनिल सिंह सिसौदिया ने कहा कि वर्तमान परिवेश में अभिभावक बच्चों के साथ बहुत कम समय व्यतीत कर रहे हैं. जगह-जगह प्ले स्कूल खुल गये हैं. बच्चा ज्योहीं थोड़ा सा बड़ा हो रहा है, उसे प्ले स्कूलों में डाल दिया जा रहा है. जिसके कारण बच्चों को अपने अभिभावकों का सानिध्य बहुत ही कम मिल पा रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक हम बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं करेंगे, तब तक उनके अंदर संस्कार के बीज अंकुरित नहीं कर पायेंगे. किसी भी राष्ट्र व समाज के विकास में संस्कारित नागरिकों का होना बहुत ही मायने रखता है. इसलिए हमारे बच्चे संस्कारवान हो सकें, इसके लिए हमें अधिक से अधिक समय उनके साथ व्यतीत करना चाहिए. उन्होंने अपने महकमे के संदर्भ में कहा कि ऐसी नौबत ही क्यों आए कि लोगों को कानूनों का पालन करवाने के लिए बाध्य होना पड़ा. इसके बजाय हमें ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए कि लोग खुद कानूनों का पालन करें. इसके लिए जरूरी है कि हम बच्चों को बचपन से ही कानूनों के बारे में जागरूक करें.

विशेष रूप से ट्रैफिक नियमों को लेकर. बच्चों को यह बताया जाए कि बगैर हेलमेट के बाइक या अन्य वाहन ड्राइविंग न करें. वाहन चलाते समय हमेशा वह अपने साइड में ही चलें. यदि बचपन में ही हम अपने बच्चों को यह बातें सीखा दें तो निश्चित रूप से वह आजीवन ट्रैफिक नियमों व अन्य कानूनों का पालन करेंगे, जिससे समाज की सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित होंगी और इसका लाभ हम सभी लोगों को मिलेगा. आज के दौर में हमें बच्चों के साथ मित्रवत संबंध स्थापित करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि डालिम्स सनबीम स्कूल की ओर से बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा मुहैया कराया जा रहा है, जो कि बहुत ही सराहनीय है. ऐसे स्कूलों से निश्चित रूप से जनपद में शिक्षण व्यवस्था और बेहतर होगी. आज इस स्कूल के बच्चों ने जिस तरीके से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है, वह वाकई में सराहनीय और प्रशंसनीय है. बच्चों के प्रदर्शन से संबंधित स्कूल के स्तर का भी पता चलता है.

यह खुशी की बात है कि डालिम्स सनबीम स्कूल की ओर से बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के साथ ही उनके अंदर रचनात्मक विकास करने पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है. यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे इस कार्यक्रम में शरीक होने का अवसर मिला है. जिसके कारण आज मुझे अपने महकमे से संबंधित व समाज के ज्वलंत मुद्दों पर अभिभावकों व बच्चों के साथ चर्चा करने का मौका मिला. कार्यक्रम में समाजसेवियों, पत्रकारों व प्रबुद्धजनों को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर डायरेक्टर एकता अखंड राय, प्रधानाचार्य आरएन उपाध्याय, मैनेजर दिवाकर मिश्रा, कोआर्डिनेटर अभिषेक कुमार, आईटी हेड कृष्णा सिंह, कस्टमर रिलेशन मैनेजर सुदीप कुमार, संतोष राय, डिम्पल राय, इंद्रजीत दूबे, अविनाश राय आदि लोग मौजूद रहे.

Related

Tags: एसपी गाजीपुर पुलिस

Post navigation

Previous: दीन मुहम्मद दीन ने किया सीपी सिंह का सम्मान
Next: ‘आर्थिक गणतंत्र की स्थापना करो’ रैली कल

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.