Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • यूपी ही नहीं, बिहार में भी योगी समर्थकों ने की जमकर आतिशबाजी
  • देश दुनिया

यूपी ही नहीं, बिहार में भी योगी समर्थकों ने की जमकर आतिशबाजी

मुख्यमंत्री की रेस में जितने भी नाम थे, उनको पीछे छोड़कर जब योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगी तभी से हर कोई वजहें तलाशने लगा है.
News Desk 20 March, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
CHAPRA_YOGI

सीएम के रेस में कैसे सबसे आगे निगल गए योगी

चहुओर खुशी-देश को मिले मोदी, प्रदेश को मिल गए योगी

लवकुश सिंह

मुख्यमंत्री की रेस में जितने भी नाम थे, उनको पीछे छोड़कर जब योगी आदित्यनाथ के नाम पर मुहर लगी तभी से हर कोई वजहें तलाशने लगा है.  दिल्ली में मोदी तो लखनऊ में योगी का फॉर्मूला कैसे निकला ? कहा जा रहा है कि 2017 में योगी को यूपी को गद्दी देने के पीछे असली वजह 2019 है. यूपी में 14 साल के वनवास के बाद जब दोबारा बीजेपी उत्तर प्रदेश की सत्ता में ऐतिहासिक बहुमत के साथ लौटी तो नरेंद्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाकर वह दांव चला है, जिसकी धमक 2019 के लोकसभा चुनाव में भी गूंजनी तय है. योगी आदित्यनाथ जिनकी हिंदुत्ववादी छवि ही अब तक रोड़ा बनती रही थी, उसी योगी को सीएम पद की कुर्सी मिली, तो इसकी बड़ी वजह योगी की कट्टर हिंदुत्ववादी छवि ही मानी जा रही है.

योगी के नाम पर यह है भाजपा का सियासी दाव

मात्र 26 साल में सांसद बनने वाले योगी आदित्यनाथ पांच बार से लोकसभा चुनाव जीत रहे हैं.  लंबा राजनीतिक अनुभव रखने वाले योगी आदित्यनाथ सीएम पद की रेस में दूसरों से आगे निकले तो इसकी वजह भी बड़ी है. उत्तर प्रदेश के चुनाव में इस बार जातिगत समीकरणों के मिथक पूरी तरह टूट गए, तभी जाकर प्रचंड बहुमत मिला. भाजपा का शीर्ष नेतृत्‍व जाति की राजनीति का जाल तोड़कर उसे हिंदू राजनीति के नाम पर तब्‍दील करने के लिए योगी आदित्यनाथ को यूपी सीएम का ताज दिया है. योगी जिस गोरक्षापीठ से जुड़े हुए हैं, उसका मंत्र ही है जाति-पाति पूछे नहिं कोई-हरि को भजै सो हरि का होई.

माना जा रहा है कि योगी को सीएम बनाने का सीधा संदेश यह है कि उत्तर प्रदेश में दलित और यादव वोट बैंक पर आधारित राजनीति को हिंदू वोटबैंक के नाम पर तोड़ा जाए और इसी आधार पर 2019 का चुनाव जीत लिया जाए. इस बात की पुष्टि विरोधियों के बयान से ही हो जाती है. याद करिए उत्तर प्रदेश के चुनाव में जब बिजली, श्मशान, कब्रिस्तान, एंटी रोमियो स्क्व़ॉयड जैसे बयान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह वोट मांग रहे थे, तब योगी आदित्यनाथ ही इनके बाद इकलौते नेता थे, जो हर सभा में अखिलेश यादव के विकास कार्यों को हिंदू-मुस्लिम के बीच में बंटा हुआ दिखाकर राजनीति कर रहे थे.

तब भी कट्टर, अब भी कट्टर

90 के दशक में बीजेपी को जब स्पष्ट बहुमत मिला था, तब कल्याण सिंह जैसे कट्टर हिंदुत्ववादी नेता को मुख्यमंत्री बनाया गया था. अब 2017 में एक बार फिर से बीजेपी 325 सीटें लेकर सरकार बनाने निकलीं तो मोदी-अमित शाह ने हिंदुत्वादी राजनीति के पुरोधा योगी आदित्यनाथ पर भरोसा किया है. माना जा रहा है कि 2017 में योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाने के पीछे सोच हिंदुत्व की चाल और विकास के चेहरे को आगे करने की है.

योगी सीएम, मौर्य-शर्मा डिप्‍टी सीएम, फिट हुआ जातीय बैलेंस

बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को आगे करके जहां हिंदुत्व का संदेश और विकास का रास्ता अपनाया है. वहीं दो डिप्टी सीएम चुनते हुए, जातियों की राजनीति बैलेंस भी संतुलित कर दिया है. कुल मिलाकर अब उत्तर प्रदेश से दिल्ली की राजनीति कुछ ऐसे साधी जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास का चेहरा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिंदुत्व का चेहरा, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पिछड़े वर्ग का चेहरा, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, ब्राह्मण चेहरा, इसके अलावा बीजेपी ने मंत्रियों के पदों को लेकर जो जातीय समीकरण बिछाए हैं, माना जा रहा है कि 2017 का यही फॉर्मूला 2019 में लोकसभा चुनावों में बीजेपी की जीत का रास्ता खोल सकता है.

यूपी ही नहीं, बिहार में भी हुई आतिशबाजी

यूपी में गोरक्षपीठाधीश्वर सांसद योगी आदित्यनाथ के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद लखनऊ में विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद, सिर्फ यूपी में ही नहीं, बिहार में भी हिंदू संगठनों व भाजपा समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की. छपरा के नगरपालिका चौक घंटों पटाखों की आवाज से गूंजता रहा. इसके अलावा पूर्वांचल के सभी जनपदों में गांव से लेकर शहर तक सोशल साइटों पर लोग अपनी-अपनी भावनाओं को लेकर मौजूद हैं.

उत्तर प्रदेश के 32वें मुख्‍यमंत्री हैं योगी

यूपी के 32 वें मुख्‍यमंत्री हुए योगी. योगी की असल पहचान गोरखनाथ मंदिर ही है, जिसमें हमेशा असंख्‍य लोगों की आस्था रहती है. वहां मकर संक्राति पर हर धर्म और वर्ग के लोग बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने जरूर जाते हैं. इस मंदिर 52 एकड़ में फैला है. गोरखनाथ मंदिर हिंदू राजनीति के महत्वपूर्ण केंद्र भी है. महंत अवैद्यनाथ ने इसे और आगे बढ़ाया और उनके निधन के बाद महंत योगी आदित्यनाथ इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

तभी से खास चर्चा में आए योगी

साल 2002 में कुशीनगर ज़िले में एक कांड हुआ था. मोहन मुंडेरा कांड. उसी के बाद योगी के नेतृत्व में दोषियों पर कार्रवाई के लिए बड़ा आंदोलन शुरू हुआ था. इसके अलावा जनवरी 2007 में एक युवक की हत्या के बाद योगी आदित्यानाथ की हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं का गोरखपुर में एक खास वर्ग से झगड़ा भी हुआ था. तब हालात इतने बिगड़ गए थे कि प्रशासन को कर्फ़्यू तक लगाना पड़ा. उस परिवेश में भी योगी नहीं रूके. सर्वत्र रोक के बावजूद भी योगी आदित्यनाथ ने सभा की. उत्तेजक भाषण भी दिया. उन्‍हें 28 जनवरी 2007 को गिरफतार भी किया गया, हलांकि योगी को गिरफतार करने वाले डीएम और एसपी को दो दिन बाद ही मुलायम सिंह यादव की सरकार ने सस्पेंड कर दिया था.

Related

Tags: भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Post navigation

Previous: मुहम्‍मदाबाद क्षेत्राधिकारी और दर्जन भर उप निरीक्षक इधर से उधर
Next: 20 मार्च 2017- अब तक की खबरें पढ़ें सिर्फ 1 मिनट में

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.