Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • मानव ही नहीं प्रकृति की हर रचना से था डॉ. केदार को प्रेम
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

मानव ही नहीं प्रकृति की हर रचना से था डॉ. केदार को प्रेम

देश के प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार स्व. डॉ केदारनाथ सिंह की जयंती उनके पैतृक गांव चकिया (तहसील-बैरिया) में मनाई गई.
Central Desk 19 November, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
KedarNSingh_BAnniversary
  • स्व.डॉ.केदारनाथ सिंह की जयंती पर उनके पैतृक गांव में साहित्यकारों की जमघट
  • प्रकृति संरक्षण और आज की ज्वलन्त समस्याओं पर साहित्य के जरिये चर्चा
  • बलिया : देश के प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार स्व. डॉ केदारनाथ सिंह की जयंती उनके पैतृक गांव चकिया (तहसील-बैरिया) में मनाई गई. इस मौके पर प्रो. यशवंत सिंह की अध्यक्षता में एक गोष्ठी आयोजित हुई. गोष्ठी में जगह-जगह से आए साहित्यकारों और कवियों ने डॉ. सिंह की रचनाएं सुनाकर उनको याद किया. उनके जीवन से जुड़े किस्से भी साझा किये.

    ‘साखी’ पत्रिका के सम्पादक सदानन्द शाही ने भोजपुरी में केदार जी की बातों को उनके ही शब्दों में साझा किया. बता दें कि इस पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. केदारनाथ ही थे. प्रो. शाही ने डॉ. सिंह को एक समग्रता का कवि बताया. जीवन को मनुष्यों तक सीमित न कर प्रकृति संरक्षण की भी सोच रखते थे. उनकी मिट्टी पर आने पर खुद को सौभाग्यशाली महसूस करने की बात कही.

    भागड़ दादा उठ, हो गइल बिहान

    गोष्ठी में बीएचयू के प्रो. सदानन्द शाही ने भोजपुरी में डॉ. सिंह की कुछ रचनाएं सुनाकर उनकी यादें ताजा कर दी. उन्होंने कहा कि केदार जी ‘बिना नाम की नदी’, कुआं, तालाब, खेत-खलिहान आदि पर कविताएं लिखते रहे. वहीं, आखिरी समय में भोजपुरी में ‘भागड़ नाला जागरण मंच’ नामक कविता में केदार जी ने लिखा, ‘भागड़ दादा उठ, हो गइल बिहान. पशु-पक्षी, गाय, बैल, किसान भागड़ में तोहार पानी पीके प्यास बुझावे पहुंचल बा लो’.

    प्रो. शाही ने कहा कि उनकी रचनाओं में यह चिंतन था कि वह कौन सी वजह है कि कुआं, नदी, तालाब से पानी निकलकर बोतल में आ गया. आदमी, चिड़िया, जानवर, चुरूँगा, नदी-नाला सबको जोड़कर दुनिया बनी, लेकिन देश से पानी ही चला गया. ऐसी ही कई प्रकृति से जुड़ी समस्याओं पर आधारित और लोगों को जगाने के लिए उनकी रचनाएं होती थी. प्रो.शाही ने साखी पत्रिका के कुछ अंश भी पढ़कर सुनाये.

    सहजता, सरलता में थी उनकी विद्वता: डीएम

    स्व. डॉ. केदारनाथ सिंह जी के पैतृक गांव में हुई गोष्ठी में डीएम श्रीहरि प्रताप शाही भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य रहा कि डॉ. सिंह का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा. जहां भी उनकी पोस्टिंग रही, कभी न कभी मुलाकात होती रही. सजहता, सरलता में उनकी विद्वता भी झलकती थी.

    खास बात है कि उनकी हर रचना में गांव, गांव के लोग, गंवई माहौल जैसी मूल बातें झलकती थी. उनकी जयंती पर उनके गांव में मौजूदगी को अपना सौभाग्य समझता हूं. उन्होंने यह आयोजन हर वर्ष करने की अपील भी की.

    लोहे के टंगुनिया से बगिया में बाबा, कटिहा ना अमवा के सोर

    केदारनाथ सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आए साहित्यकारों ने उनकी रचनाओं के जरिये प्रकृति को बचाने का संदेश दिया. बीएचयू में अध्ययनरत सुशांत ने प्रकृति का महत्वपूर्ण अंग पेड़ों की सुरक्षा पर आधारित केदारनाथ जी की ‘लोहे के टंगुनिया से बगिया में बाबा, कटिहा ना अमवा के सोर’ कविता सुनाकर सबको झकझोर दिया. सभी श्रोताओं ने तालियां बजाकर सराहा.

    पेड़ों के संरक्षण के अलावा उन्होंने आज की ज्वलन्त पारिवारिक समस्याओं पर आधारित अपनी भी कुछ कविताएं पढ़कर मौजूद समस्त साहित्यकारों का आशीर्वाद लिया. सुशांत की कविता ‘देहिया ने दरार परे त परे, नेहिया में दरार ना फाटई रे’ को भी सबने पसन्द किया.

    वक्ताओं में कवि उदय प्रकाश, दुबहड डिग्री कालेज के प्राचार्य दिग्विजय सिंह, बीएचयू के प्रो.अवधेश, श्वेतांक, डॉ राजेश मल्ल आदि ने केदार जी के जीवन से जुड़े अपने विचार रखे. अंत में स्व. डॉ.सिंह के पुत्र सुनील सिंह (आईएएस) ने आगंतुकों का आभार जताया.

    इस अवसर पर चितरंजन सिंह, रामेश्वर सिंह, मुक्तेश्वर सिंह, मोहन जी, प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह, सन्तोष सिंह, शैलेश सिंह, बीडीओ बैरिया अशोक कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. संचालन प्रोफेसर कामेश्वर सिंह ने किया.

    Related

    Tags: बलिया साहित्यकार स्व.केदारनाथ सिंह

    Post navigation

    Previous: महंत आशीष गिरी के आत्महत्या के कुछ मायने होंगे, खुलासा तो होना चाहिए
    Next: शिवपुर घाट से अवैध शराब की 620 पेटियां बरामद, डीसीएम जब्त

    ये भी पढ़ें

    bansdih flood inspection
    • Featured Story
    • बांसडीह

    महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

    Central Desk 9 August, 2026
    haldi rape accused arrested
    • CRIME डायरी
    • Featured Story

    हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

    Central Desk 9 August, 2026
    Surha Taal Ballia Ramsar Site
    • Featured Story
    • Front Page
    • UP लाइव
    • देश दुनिया
    • ब्रेकिंग न्यूज
    • स्पेशल/Exclusive

    बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

    General Desk 5 June, 2026

    Recent Posts

    • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
    • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
    • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
    • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
    • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
    • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
    • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
    • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
    • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
    • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
    • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
    • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
    • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
    • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
    • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
    • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
    • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
    • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
    • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
    • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
    • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
    • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
    • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
    • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
    • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

    You may have missed

    SApa Meeting Bansdih
    • जिला जवार
    • बांसडीह
    • राजनीति

    Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

    General Desk 11 September, 2026
    Belthra Maarpeet
    • CRIME डायरी
    • जिला जवार
    • बांसडीह

    Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

    General Desk 11 September, 2026
    Bansdih Flood Katan
    • जिला जवार
    • बेल्थरा रोड

    Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

    General Desk 11 September, 2026
    Belthra Maarpeet
    • CRIME डायरी
    • जिला जवार
    • बेल्थरा रोड

    Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

    General Desk 11 September, 2026
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Youtube
    • Facebook
    • Whatsapp
    • X
    • Instagram
    • Telegram
    • Threads
    © 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.