Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • महंत आशीष गिरी के आत्महत्या के कुछ मायने होंगे, खुलासा तो होना चाहिए
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

महंत आशीष गिरी के आत्महत्या के कुछ मायने होंगे, खुलासा तो होना चाहिए

महंत आशीष गिरी वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज के मांडा और कोरांव स्थित निरंजनी अखाड़े की सैकड़ों एकड़ जमीन की देखरेख करते थे.
Central Desk 19 November, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Ashish_Giri
  • निरंजनी अखाड़े के संत रहे आशीष गिरी ने प्रयागराज स्थित अपने कमरे में 17 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी
  • प्रयागराज से आलोक श्रीवास्तव

    कहा जाता है – जर ( धन ), जोरू ( महिला ) और जमीन फसाद की जड़ होते हैं. इसमें या तो तनाव में आकर आदमी आत्महत्या कर लेता है या उसकी हत्या कर दी जाती है. प्रयागराज में निरंजनी अखाड़े के सचिव रहे महंत आशीष गिरी ने 17 नवंबर 2019 को सुबह के करीब 9 बजे अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी. जान दी या जान ले ली गई, यह तो पुलिस के जांच का विषय है. लेकिन जो खबर निकलकर आ रही है उसके मुताबिक मौत के पीछे न जर है और न ही जोरू, मामला जमीन का निकलकर सामने आ रहा है.

    करोड़ों की जमीन के कर्ताधर्ता थे

    महंत आशीष गिरी वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज के मांडा और कोरांव स्थित निरंजनी अखाड़े की सैकड़ों एकड़ जमीन की देखरेख करते थे. जो चर्चाएं हैं, वह किसी भी जमीन को बेचने के पक्षधर नहीं थे. उनका कहना था कि यदि जमीनें बिक जाएंगी तो अखाड़े के संत भोजन कहां से करेंगे. लेकिन उन पर जमीन बेचने का बहुत दबाव था. पिछले साल मांडा में 15-16 एकड़ जमीन बेचने की बात सामने आई है. सौदा कई करोड़ में हुआ. जमीन का एक हिस्सा एक बिल्डर के नाम बिका, दूसरा हिस्सा एक राजनीतिक परिवार के नाम बिका. करोड़ों की रकम कहां गई, संतों को मालूम नहीं है. दबी जुबान से कुछ संत कह रहे हैं कि दबाव देकर आशीष गिरी से जमीन बिक़वाई गई थी. कोरांव की भी जमीन बेचने का दबाव था, लेकिन यह अब तक नहीं हो सका है. चर्चा है कि कुछ संत दबाव डालकर जमीन बिचवाकर धन कमाना चाहते थे, जो आशीष गिरी नहीं चाहते थे.

    सचिव के पद से हटाना चाहते थे कुछ संत ?

    चर्चा यह भी है कि सचिव होने के नाते उन्हीं के दस्तखत से जमीन की खरीद-बिक्री हो सकती थी. अपने मकसद में कामयाब न हो पाने के कारण उन्हें सचिव पद से हटाने की गुपचुप तरीके से तैयारी चल रही थी. अखाड़े की राजनीति में वह अपने आप को कमजोर पा रहे थे. इससे निराश होकर उन्होंने हरिद्वार में अपने गुरु को फोन किया था और अपनी परेशानी बताई थी. यह भी कहा था कि वह जान दे देंगे. अखाड़े से संबंधित जांच के लिए संतों की एक टीम 14 नवम्बर को हरिद्वार से इलाहाबाद आई थी. उन्हें जंक्शन स्टेशन पर रिसीव करने खुद आशीष गिरी गए थे. इन्हीं संतों से नाश्ते के टेबल पर बाघम्बरी मठ में उनकी बात होनी थी. इसी बाबत नरेंद्र गिरी ने उन्हें सुबह फोन किया था. उन्होंने स्नान करके आने की बात कही थी लेकिन उसके बाद गोली लगने से उनकी मौत हो गई. चर्चा है कि जमीन संबंधी मामले पर ही बात होनी थी, शायद इसी को लेकर वह दबाव में आ गए होंगे. कहा जाता है कि जब से वह संत बने कभी घर नहीं गए, उनका घर उत्तराखंड में था. इसलिए परिवार के लोगों का न आना समझ में आता है लेकिन बगैर प्राथमिकी लिखे उनको जलसमाधि देना समझ से परे है.

      क्या पुलिस भी दबाव में है ?

      वैसे तो पुलिस जांच-पड़ताल के लिए स्वतंत्र होती है. वह किसी भी मामले की जांच जरूरी समझने पर कर सकती है. लेकिन कोई माने या न माने व्यवहारिक रूप से कहीं न कहीं से कुछ न कुछ दबाव होता है. सुसाइड नोट मिलने पर पुलिस पड़ताल करती है लेकिन जहां सुसाइड नोट नहीं मिलता उस मामले में इस बात की जांच की जाती है कि किसी मामले में कहीं से कोई दबाव तो नहीं था। पर पुलिस यहां पर मौन है। उनके पास दो मोबाइल थे। सम्भवतः पुलिस कॉल डिटेल निकालने की तैयारी कर रही है , इससे पता लग सकेगा कि उन्होंने किन-किन लोगों से बात की। इसके बाद सम्भवतः कुछ खुलासा हो सके। यदि सभी संभावित कोण पर जांच की जाए तो हकीकत सामने आ सकती है। पहले कहा जा रहा था कि वह बीमारी से परेशान थे। उनका लीवर और किडनी खराब हो चुका था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि ऐसा कुछ भी नहीं था । इसलिए बीमारी वाला मुद्दा तो कमजोर पड़ रहा है। जाहिर है इसके अलावा कोई बात होगी। कोई यूं ही आत्महत्या नहीं करता।

      क्या कहता है मनोविज्ञान

      माना जाता है कि संत माया और मोह से दूर होता है। वह हर वक्त सत्य बोलता है। दबाव से दूर रहता है। भागवत भजन में व्यस्त रहता है। वह मानसिक रूप से आम आदमी से ज्यादा ताकतवर होता है। इन सब गुणों को देखते हुए उन्हें तो दबाव में आना ही नहीं चाहिए था। यदि दबाव में थे तो खुलकर सत्य वचन बोलने चाहिए थे , क्योंकि संत होने के कारण उन्हें जर , जोरू , जमीन से कोई मतलब नहीं था। संत होने के बाद भी मौन रहना , दबाव में आना और उसकी परिणीति आत्महत्या के रूप में होना , इसका कुछ अर्थ है। पुलिस को इसका मतलब खोजना चाहिए। यह पुलिस के लिए भी जरूरी है , इससे उनके अनुभव में ही वृद्धि होगी , जो भविष्य के किसी मामले में काम आ सकती है। मैं तो चाहता हूं कि भविष्य में ऐसी कोई भी घटना न हो लेकिन ऐसा नामुमकिन है। महंत अब इस दुनिया में नहीं हैं , अब किसी सीख व उपदेश का कोई मतलब नहीं है , उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। लेकिन मौत के कारणों का खुलासा हर हाल में होना चाहिए।

    Related

    Tags: खुदकुशी जमीन तनाव निरंजनी अखाड़ा महंत

    Post navigation

    Previous: रिहायशी इलाकों में बिजनेस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त
    Next: मानव ही नहीं प्रकृति की हर रचना से था डॉ. केदार को प्रेम

    ये भी पढ़ें

    bansdih flood inspection
    • Featured Story
    • बांसडीह

    महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

    Central Desk 9 August, 2026
    haldi rape accused arrested
    • CRIME डायरी
    • Featured Story

    हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

    Central Desk 9 August, 2026
    Surha Taal Ballia Ramsar Site
    • Featured Story
    • Front Page
    • UP लाइव
    • देश दुनिया
    • ब्रेकिंग न्यूज
    • स्पेशल/Exclusive

    बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

    General Desk 5 June, 2026

    Recent Posts

    • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
    • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
    • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
    • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
    • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
    • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
    • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
    • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
    • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
    • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
    • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
    • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
    • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
    • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
    • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
    • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
    • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
    • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
    • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
    • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
    • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
    • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
    • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
    • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
    • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

    You may have missed

    SApa Meeting Bansdih
    • जिला जवार
    • बांसडीह
    • राजनीति

    Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

    General Desk 11 September, 2026
    Belthra Maarpeet
    • CRIME डायरी
    • जिला जवार
    • बांसडीह

    Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

    General Desk 11 September, 2026
    Bansdih Flood Katan
    • जिला जवार
    • बेल्थरा रोड

    Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

    General Desk 11 September, 2026
    Belthra Maarpeet
    • CRIME डायरी
    • जिला जवार
    • बेल्थरा रोड

    Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

    General Desk 11 September, 2026
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Youtube
    • Facebook
    • Whatsapp
    • X
    • Instagram
    • Telegram
    • Threads
    © 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.