Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • मोदी को पीएम बनने से कोई रोक नहीं सकता, बागी बलिया वाले भाई विजय के हार के मनके बनें: योगी
  • Uncategorised

मोदी को पीएम बनने से कोई रोक नहीं सकता, बागी बलिया वाले भाई विजय के हार के मनके बनें: योगी

सीएम योगी ने बैरिया की सभा में बलिया के बागीपन, कांग्रेस के 55साल का कुशासन तथा प्रदेश में बसपा व सपा सरकार के बीस साल के गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार को याद दिलाते हुए भाजपा को जितने की ललकार लगाई
General Desk 11 May, 2019 1 minute read
bairia_3

सीएम योगी ने बैरिया की सभा में बलिया के बागीपन, कांग्रेस के 55साल का कुशासन तथा प्रदेश में बसपा व सपा सरकार के बीस साल के गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार को याद दिलाते हुए भाजपा को जितने की ललकार लगाई

बैरिया(बलिया)। पूरे देश में भाजपा 400 सीटें जीतने जा रही है. उसमें एक सीट बलिया का भी होना चाहिए. आप लोग देश के इस चुनाव में देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा व राष्ट्रवाद के लिए एक बार फिर मोदी को पीएम बनाने के लिए वोट करें. आपका एक-एक वोट भाजपा को गिरे. जब यहां से वीरेंद्र सिंह मस्त जितेंगे, तभी दिल्ली में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी.


उक्त बातें यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ के हैं, जो शनिवार दोपहर को जीजीआईसी बैरिया (सोनबरसा) के मैदान में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

http://https://youtu.be/Qk9XvaUb5Ok

कहा पूरे देश में एक ही लहर है, हर जागरूक मतदाता की एक ही तमन्ना है कि नरेन्द्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें. जब जनता इस संकल्प के साथ जुड़ चुकी है तो कोई भी ताकत मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने से रोक नहीं सकती है.


उन्होंने दावा किया सीटें भाजपा को प्राप्त हो रही हैं, वे विजय के हार के मनके (मोती) होंगी. योगी ने कहा कि यह उत्साह अचानक नहीं आया है. याद करिये आज से पांच साल पहले का वह समय, जब कांग्रेस का कुशासन था. कांग्रेस ने सालों तक राज किया. आजादी के बाद लगभग 55 साल तक कांग्रेस की सरकारें देश में रहीं. ना जाने कौन-कौन से घोटाले सामने आते थे.


उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में 270 से ज्यादा जिले नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद से प्रभावित थे. हमारे जवान और नागरिक मारे जाते थे, सरकार खामोश रहती थी. पाकिस्तान हमारे जवानों के सिर काट ले जाता था. चीन भारत की सीमा में अंदर घुस आता था, मगर प्रधानमंत्री के आने के बाद स्थिति में परिवर्तन हुआ है. उन्होंने दावा किया ”मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने दीजिये.

नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद देश की धरती से समाप्त हो जाएगा. भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया.”

सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि विगत 5 वर्षों में भारत को दुनिया के हर क्षेत्र में अग्रणी स्थान पर पहुंचाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक सार्थक पहल हुआ है. उसकी कड़ी में एक नया कार्य भी हुआ है भारत दुनिया की एक महाशक्ति बना है .ऑपरेशन महाशक्ति के ऑपरेशन शक्ति के बाद इसके पहले इसके पहले भारत को दुनिया की आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए पिछली सरकारों की भ्रष्टाचार और और दूरदर्शिता के कारण भारत का दुनिया में कोई स्थान नहीं था. हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शिता के कारण दुनिया के अंदर भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने का जो सार्थक प्रयास किया गया. आज भारत दुनिया की छठी महा शक्ति बन गया है, और आने वाले दिनों में भारत दुनिया के तीन महा शक्तियों मी एक रहेगा.

उन्होंने कहा कि बलिया ने अब तक बहुत कुछ गंवाया है, अब पाने का अवसर आया है. इस अवसर को गंवाना नहीं है. बल्कि मोदी जी को प्रधान मंत्री बनाकर विकास की गंगा बहाने का मार्ग प्रशस्त करना है. जब पूरा भारत गुलाम था, तब यह धरती अपना बागीपन दिखाते हुए सन 1942 में ही आजाद हो गया था. यहां के लोगों के खून में बागीपन है. उस बागीपन को व्यर्थ नहीं जाने देना है. बल्कि एक बार फिर मोदी सरकार के नारे को चरितार्थ करना है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जो 55 साल में कांग्रेस ने नहीं किया, वह पांच साल में भाजपा ने कर दिखाया. इसके लिए उन्होंने विस्तारपूर्वक आंकड़ा प्रस्तुत करते हुए कहा कि जितनी बिजली लखनऊ में मिलती है, उतनी बिजली बलिया में भी मिलती है. योगी ने सपा व बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 23 मई के बाद यही गठबन्धन के लोग एक दूसरे को अपराधी और भ्रष्टाचारी कह कर एक दूसरे से ही लड़ेंगे. बसपा और सपा ने 20 साल यूपी को बर्बाद किया है. हम लोग जाति देखकर विकास का कार्य नहीं करते. हमने बिना जाति देखे डेढ़ करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया, चार करोड़ लोगों को नि:शुल्क बिजली का कनेक्शन दिया, सात करोड़ लोगों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया. साढ़े नौ करोड़ लोगों को शौचालय दिया, 15 करोड़ नौजवानों को मुद्रा योजना के तहत लाभ दिया, 37 करोड़ लोगों को बैंकों में खाता खोलवाया, साढ़े 12 करोड़ लोगों को किसान सम्मान योजना के तहत लाभ पहुंचाया और 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना के तहत लाभ दिया. यहां के लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपनी कुर्बानी दी. किंतु यह जनपद गंगा व घाघरा के बाढ़ के विभीषिका से जूझता रहा है. उसे दूर करने का प्रयास मैंने किया. इस क्षेत्र के लिए दो हजार करोड़ रुपये पहले से स्वीकृत है, कुछ काम हो चुका है, कुछ बाकी है, जो हो जाएगा. अगर जमीन की व्ययवस्था हो जाए तो यहां मेडिकल कालेज भी बनेगा. वह जरूर बनेगा. उन्होंने सपा-बसपा पर हमलावर होते हुए कहा कि काशी, अयोध्या, लखनऊ में विस्फोट करने वाले आतंकवादियों के ऊपर से सपा की सरकार मुकदमा वापस लेने जा रही थी. किंतु भला हो न्यायालय का जिसने इस पर रोक लगा दिया. मैं जब मुख्यमंत्री बना तो मैंने घोषणा किया कि या तो अपराधी जेल में होंगे या उनका रामनाम सत्य होगा. उसका असर हुआ अपराधी आत्मसमर्पण कर जेल जाना उचित समझे. आज प्रदेश में अपराध का ग्राफ कम हुआ है. मैंने एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया उसका सकारात्मक असर समाज पर दिखा. उन्होंने कहा कि आप भाजपा को अपना वोट दीजिए और बदले में सुख, शांति, समृद्धि, विकास, रोजी-रोजगार के अवसर सब कुछ यहां मिलेगा. एक्सप्रेसवे भी बलिया तक आएगा.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त योगी व मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह हमारे देश के लिए सौभाग्य की बात है कि ऐसे लोगों के हाथ में देश व प्रदेश का बागडोर है. उन्होंने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को विजयश्री दिलाने का आग्रह किया. बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्र की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस क्षेत्र की जनता भारी मतों से भाजपा प्रत्याशी को जिताएगी. कार्यक्रम को प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, केतकी सिंह, नागेंद्र पांडेय, विनोद उपाध्याय, विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला, नकुल दुबे, मारकेंडेय सिंह, अनिल सिंह, राजनाराण तिवारी, विजय बहादुर सिंह, मंटन वर्मा, कनक पांडेय, मुक्तेश्वर सिंह, अमिताभ उपाध्याय, जयप्रकाश साहू सहित दजर्नों लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और भाजपा को विजयश्री दिलाने का आग्रह किया.

और खत्म हो गया हेलीकाप्टर का इंधन
मुख्यमंत्री के उड़नखटोला का खत्म हो गया था ईँधन, करीब 15 मिनट तक ईंधन के इंतजार में नहीं उड़ा हेलिकाप्टर. बलिया से सभा स्थल पर ईंधन पहुंचा, हेलिकाप्टर में भरा गया तब उड़ा मुख्यमंत्री का हेलिकाप्टर.

Tags: बैरिया सीएम योगी सोनबरसा

Post navigation

Previous: गंगोत्री देवी इका के प्रबंधक ने गर्मी की छुट्टी से पहले दिए जरूरी टिप्स
Next: एसपीजी के अधिकारियों ने पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.