Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • विधायक रागिनी सोनकर ने सदन में सरकार को घेरा
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • राजनीति

विधायक रागिनी सोनकर ने सदन में सरकार को घेरा

गर्भावस्था के बाद महिला शिक्षक को गृह जनपद में पोस्टिंग का मामला उठाया केजीएमयू भर्ती के आरक्षण में धांधली का मामला उठाया विधान परिषद में आश्वासन के बाद भी इंटरव्यूह जारी भाजपा को भगवान राम की तरह मर्यादा अपनाने की नसीहत
Central Desk 7 February, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
विधायक रागिनी सोनकर ने सदन में सरकार को घेरा
विधायक रागिनी सोनकर ने सदन में सरकार को घेरा

 

Please LIKE and FOLLOW this facebook page: https://www.facebook.com/ballialivenews

 

900 करोड़ के बिजली विभाग में घोटाले का मामला उठाया
गरीब जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने पर पूछा सवाल
गर्भावस्था के बाद महिला शिक्षक को गृह जनपद में पोस्टिंग का मामला उठाया
केजीएमयू भर्ती के आरक्षण में धांधली का मामला उठाया
विधान परिषद में आश्वासन के बाद भी इंटरव्यूह जारी
भाजपा को भगवान राम की तरह मर्यादा अपनाने की नसीहत

जौनपुर. मछलीशहर की विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने बजट सत्र में विधानसभा में बुधवार को जिले के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा. जनता की समस्याओं के लिए वे सदन में सरकार पर लगातार सवाल दागती रहीं हैं.

बिजली प्लांट के मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री को घेरा
विधायक ने कहा कि जो परियोजनाओं के पूरा होने की टाइमलाइन दिया था, उस पर खरी नहीं उतरी सरकार. उत्तर प्रदेश की दलित, आदिवासी और गरीब जनता को तीन सौ यूनिट फ्री बिजली देने के साथ पूर्वांचल विद्युत वितरण में गलत ढंग से बिजली बिल बढ़ाकर नौ सौ करोड़ के घोटाले का मामला संज्ञान में लाया.

कहा कि विद्युत विभाग के एक्सईएन, एसडीओ, जेई मिलकर जनता को परेशान कर रहे हैं. मनरा देवी शिक्षण संस्थान तक पिच रोड के नवनिर्माण समेत कई संपर्क मार्ग के मरम्मत का मामला भी उन्होंने उठाया.

इसके पूर्व बजट सत्र में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को भगवान राम के आदर्शों पर चलने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि भाजपा के जय श्री राम के नारे में सब कुछ तो है सिर्फ राम नहीं हैं. भगवान राम ने कितने दुःख उठाए, वे चाहते तो अपने रिश्तेदारों और बड़े- बड़े राजाओं की मदद लेकर रावण को हरा सकते थे. मगर उन्होंने दलितों, वंचितों, सबरी, सुग्रीव और हनुमानजी को गले लगाया.

यह मर्यादा पुरषोत्तम का रामराज है, लेकिन भाजपा के रामराज से पीडीए समुदाय गायब है. उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने मेट्रो लाइन बनवाई, गोमती रिवर फ्रंट बनवाया, मेदांता बनवाया, इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्शन यूनिट बनवाई, बच्चों को साक्षरता देने के लिए जगह-जगह लैपटाप बांटे, पुलिस हेडक्वार्टर बनवाया, लोकभवन बनवाया, एंबुलेंस दिया, डायल 100 दिया जिसे आज 112 के नाम से इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन अगर बात भारतीय जनता पार्टी की की जाए तो उनके सारे काम कागजी हैं और ये कोरा कागज लेकर रामराज्य की बात करते हैं.उन्होंने जनपद में बढ़ते अपराध का भी मुद्दा उठाया. कहा कि सरकार हर स्तर पर विफल रही है.

उन्होंने कहा, केजीएमयू 2022 के भर्ती आया है. इसमें सामान्य और बैकलाग की भर्ती है. इसमें आरक्षण के मामले धांधली का आरोप लगाया. कहा कि इस पर आर्टिकल-13 के तहत बनाए गए कमेटी के मेम्बर वहीं हैं जो इस धांधली को नहीं रोक सके थे. इनसे निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा, आरक्षित वर्ग के बैकलाग की सीट को इड्ब्ल्यूएस के तहत भरी जा रही है जो कि नाइंसाफी है.

उन्होंने केजीएमयू के कुलपति को आरएमएल का डायरेक्टर बनाए जाने पर आपत्ति जताई. कहा कि सरकार के पास अधिकारियों की कमी है क्या? कि एक ही व्यक्ति को कई पदों पर बैठाया जा रहा है. विधान परिषद से आश्वासन के बाद भी इंटरव्यू जारी रहा. यह इन लोगों के असंवैधानिक रवैये को दर्शाता है.

शिक्षा की गुणवत्ता पर बेसिक शिक्षा मंत्री को घेरा. साथ ही बेसिक के शिक्षकों के बीमा का मुद्दा उठाया. कहा कि राज्य के शिक्षकों का कैशलेश बीमा है कि नहीं. गर्भावस्था के बाद जब तक महिला शिक्षक का बच्चा पांच साल तक नहीं हो जाता, ऐसी महिला शिक्षकों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग दिलाने की व्यवस्था की जाए.

  • जौनपुर से डा.सुनील कुमार की रिपोर्ट 

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Related

Tags: Bagiballia बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया बिजली ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री लखनऊ विधानसभा विधायक सपा

Post navigation

Previous: यूपी बिहार को जोड़ने वाली बलिया- आरा नई रेल लाइन को मिली हरी झंडी
Next: मनियर में मारपीट मामले में दो महिला समेत दो पुरूष पर मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.