Skip to content
7 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • Uncategorised
  • मेरठ, अलीगढ़ और शामली के लिए 750 पुलिस कर्मी रवाना
  • Uncategorised

मेरठ, अलीगढ़ और शामली के लिए 750 पुलिस कर्मी रवाना

पुलिस लाइन से 750 खाकीधारियों को मेरठ, अलीगढ़ व शामली जनपद के लिए रवाना किया गया. यूपी के पश्चिम इलाके में स्थित मेरठ, अलीगढ़ व शामली जनपद में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कुल 19 बसों में पुलिसकर्मियों को रवाना किया गया है.
News Desk 8 February, 2017

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
GZP_SP

गाजीपुर। जनपद के पुलिस लाइन से 750 खाकीधारियों को मेरठ, अलीगढ़ व शामली जनपद के लिए रवाना किया गया. यूपी के पश्चिम इलाके में स्थित मेरठ, अलीगढ़ व शामली जनपद में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कुल 19 बसों में पुलिसकर्मियों को रवाना किया गया है. इनमें 775 कांस्टेबल हैं. तीन बसें मेरठ के लिए 14 अलीगढ़ व शामली के लिए दो बस पुलिसकर्मी जनपद से रवाना हुए हैं. रवानगी से पूर्व पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पुलिसकर्मियों को संबोधित भी किया. उन्होंने पुलिसकर्मियों को महकमे की इज्जत व उनके कर्तव्यबोध की याद दिलाते हुए कहा कि आप सभी से यह मेरी गुजारिश है कि इस बात का पूरी तरह से ध्यान रखियेगा कि आपकी वर्दी पर दाग न लगने पाए.

पुलिस अधीक्षक अरविन्द सेन ने कहा कि आप यह भरसक कोशिश कीजियेगा कि आपके द्वारा कोई ऐसा आचरण न हो, जिससे गाजीपुर जनपद व पुलिस महकमे की बदनामी हो, बल्कि आप लोग अपनी ड्यूटी का निर्वहन इस प्रकार करें कि गाजीपुर पुलिस का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो जाए. उन्होंने कहा कि अन्य जनपदों में आप लोगों के जाने का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं में विश्वास पैदा करना है. मतदाताओं में इस कदर विश्वास जगाना है कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं और बेहिचक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही आप लोग संबंधित जनपदों के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक भी करें. यदि वहां किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती है, तो आप लोग सीधे मुझसे संपर्क कर सकते हैं. संबंधित जनपदों में आप सभी पुलिसकर्मियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी.
पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने कहा कि पश्चिमांचल के लोग पूर्वांचल के लोगों को अजीब निगाहों से देखते हैं. अब ऐसा क्यों है, इसका कारण मुझे नहीं पता है, लेकिन इतना जरूर है कि आप सभी लोग अपनी ड्यूटी से संबंधित जनपदों में ऐसा छाप छोड़ दें कि वहां के लोग पूर्वांचल का नाम हमेशा याद रखें.

Related

Tags: गाजीपुर चुनाव पुलिस मेरठ विधानसभा शामली

Post navigation

Previous: तो बैरिया से रूबी सिंह भी उतर सकती हैं चुनावी अखाड़े में
Next: बलिया में डीसीएम पर लदी बीस लाख की शराब बरामद

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

You may have missed

Vishpushp Bhavya Pandey
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य

बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित

General Desk 7 September, 2026
belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.