Skip to content
11 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • जेपी जयन्ती: जन्मभूमि व पैतृक गांव में श्रद्धा से याद किए गए लोक नायक जयप्रकाश नारायण
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज

जेपी जयन्ती: जन्मभूमि व पैतृक गांव में श्रद्धा से याद किए गए लोक नायक जयप्रकाश नारायण

जेपी जयन्ती: लोक नायक के जन्मभूमि व पैतृक गांव में श्रद्धा से याद किए गए जेपी
General Desk 11 October, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

http://https://youtu.be/uxYapV1Co-8

जयप्रकाश नगर/लाला टोला (बलिया)। हर रोज की तरह गेट वे आफ उत्तर प्रदेश में आज भी सूरज की किरणों ने अपनी रश्मियाँ बिखेरी. लेकिन आज की सुबह जरा हट के रही. हो भी क्यों नहीं इसी तारीख को लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने इस धरा धाम पर जन्म लिया था. यूपी के इलाके में जेपी के जन्मभूमि जयप्रकाश नगर में सादगी व परम्परागत ढंग से जयन्ती मनाई गई, तो बिहार के सिताबदियारा लाला टोला पैतृक गांव में खास ढंग से मनाया गया. लाला टोला में समारोह में मुख्य अतिथि बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में जयप्रकाश नारायण के नाम पर चेयर स्थापित कर छात्रों को रिसर्च से जोड़ने की घोषणा की गई.

नरेन्द्र देव बाल विद्या मंदिर के छात्र कतारबद्ध होकर पूरे सुर लय और ताल के साथ ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, जेपी तेरा नाम रहेगा” तथा लोक नायक अमर रहें” के नारे लगाते हुए जयप्रकाश नगर में प्रभात फेरी कर जयप्रकाश नारायण स्मारक पर पहुंच कर प्रार्थना, राष्ट्रगान किए.

उसी दौरान एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू, जयप्रकाश जी के पौत्र विवेक प्रसाद, डा.कौशिक सिन्हा, जेपी ट्रस्ट के व्यवस्थापक अशोक सिंह आदि ने जेपी की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर बच्चों के कार्यक्रम में उपस्थित हो उन्हें प्रोत्साहित किए तथा मिष्ठान्न वितरित किए.


जेपी के जन्मभूमि पर उनकी जयन्ती सादगी व परम्परागत ढंग से मनाई गई. पूर्व प्रधानमंत्री स्व चन्द्रशेखर के जीवन काल मे एक दो साल सादगी पूर्ण ढंग से जयन्ती मनाई जाती थी, तो कभी विशेष भी.

ऐसा चन्द्रशेखरजी के जीवन काल मे कई बार हुआ जब जेपी जयन्ती पर देश के महान लोग प्रधानमंत्री, उपराष्ट्रपति व दिग्गज नेताओं का भी जमावड़ा हुआ. इस साल जयन्ती परम्परा गत ढंग से मनाया गया.

लोग आते गए, जेपी की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर लौटते गए.

परम्परा के अनुरूप वहां भोजन की व्यवस्था भी हर आने वाले आगन्तुकों के लिए ट्रस्ट के तरफ से की गई थी.

वहां पहुचने वालों में
सांसद भरत सिंह, मंत्री उपेन्द्र तिवारी, विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, भाजपा राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य विजय बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरूण सिंह बंटू, मानव सेवा संस्थान दुबेछपरा गोपालपुर के राजू सिंह, जयप्रकाशनगर की प्रधान रूबी सिंह, समाजसेवी सूर्यभान सिंह, सपा नेता अरविंद सिंह सेंगर, अजय सिंह, रामेश्वर सिंह, निर्भय सिंह, प्रशासन की तरफ से एसडीएम लाल बाबू दुबे, सीओ उमेश कुमार यादव, तहसीलदार गुलाब चंद्रा,चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के वीसी योगेंद्र सिह, सहतवार चैयर मैन प्रतिनिधि गुड्डू सिहं, आलोक सिंह, अनिरुद्ध सिंह, उत्कर्ष सिंह, राजेश सिंह , विनोद सिह ,मनोज सिंह,अशोक सिह जितेंद्र सिह,रजनीकांत ,ज्योति जीवन, सुरेश जी आदि ने लोकनायक जयप्रकाश जी की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया.

बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में जयप्रकाश नारायण के नाम पर चेयर स्थापित कर छात्रों को रिसर्च से जोड़ने का होगा कार्य: राज्यपाल

लालाटोला। छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर पीठ की स्थापना की जायेगी. सिताब दियारा में जेपी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन ने यह घोषणा करते हुए लोकनायक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में जयप्रकाश नारायण के नाम पर चेयर स्थापित कर छात्रों को रिसर्च से जोड़ने की बात कही.
समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जेपी आज भी हमारे बीच जीवंत हैं. उनके आदर्श और उनके विचार नयी पीढ़ी को ऊर्जावान बनाने का एक सशक्त माध्यम है. उन्होंने जेपी जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल बनाने हेतु सतत प्रयास करने की बात कही. इसके पूर्व राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया,और उनके विचार नयी पीढ़ी को ऊर्जावान बनाने का एक सशक्त माध्यम बताया. उन्होंने जेपी जन्मस्थली को राष्ट्रीय स्तर का पर्यटन स्थल बनाने हेतु सतत प्रयास करने की बात कही.
इस अवसर पर उन्होंने लोकनायक की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री व सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, उत्तर प्रदेश से भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, बलिया के सांसद भरत सिंह, एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव, छपरा विधायक डॉ सीएन गुप्ता, यूपी बलिया बैरिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह समेत लाला टोला सिताबदियारा के लोग मौजूद थे.

Related

Tags: जयन्ती जयप्रकाश नगर बिहार यूपी राज्यपाल लोक नायक

Post navigation

Previous: सभापति चुनाव में भारी हंगामा के बीच भाजपा प्रत्याशी की दो मतों से जीत
Next: खुले में रखी मिठाईयों को कराया नष्ट, 10 दुकानों से लिया सेम्पल

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.