Ballia News: मधुबनी गांव में पत्नी की विदाई कराने गया युवक बागीचे में फांसी लगाकर पेड़ से झूला

Ballia News: मधुबनी गांव में पत्नी की विदाई कराने गया युवक बागीचे में फांसी लगाकर पेड़ से झूला

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दुबे, बलिया

 

बैरिया, बलिया. थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में पत्नी की विदाई कराने गए युवक ने किसी बात से नाराज होकर घर के बगल में स्थित बागीचे में शनिवार की रात फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया. ससुराल वालों ने इसकी सूचना मृतक के घर वालों को दिया.

मृतक के भाई ने रविवार को घटना की सूचना बैरिया पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज उर्फ प्रेमचक निवासी श्रीभगवान भारती ने बैरिया थाने में दिए तहरीर में उल्लेख किया है कि मेरा भाई भुवनेश्वर भारती शनिवार को पत्नी की विदाई कराने के लिए अपने ससुराल मधुबनी निवासी हीपू पासवान के घर गया हुआ था. वह नशे की हालत में था.

किसी बात से नाराज होकर वह घर के बगल के बागीचे के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

इस बाबत बैरिया थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ने तहरीर दिया है, जांचोपरान्त आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel