Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर
  • कड़ी सुरक्षा के बीच निकला ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस, युवकों ने किया शस्त्र कलाओं का हैरतअंगेज प्रदर्शन
  • सिकंदरपुर

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस, युवकों ने किया शस्त्र कलाओं का हैरतअंगेज प्रदर्शन

ऐतिहासिक महावीरी झंडा का जुलूस शुक्रवार की शाम को यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया. जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया. इस दौरान जुलूस में शामिल युवकों ने शस्त्र कलाओं का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को विवश कर दिया.
Central Desk 2 July, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Historic Mahaviri flag procession took out amidst tight security,

सिकंदरपुर, बलिया.  ऐतिहासिक महावीरी झंडा का जुलूस शुक्रवार की शाम को यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया. जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने भाग लिया. इस दौरान जुलूस में शामिल युवकों ने शस्त्र कलाओं का हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने को विवश कर दिया.

 

लोगों द्वारा उनके प्रदर्शन को भरपूर सराहना मिली. जुलूस में शामिल भीड़ में रह रहकर जय महावीर के उद्घोष से नगर का वातावरण शुरू से अंत तक भक्तिमय बना रहा. पूरी में निकलने वाली रथ यात्रा की तर्ज पर प्रत्येक वर्ष यहां की आशाढ़ शुक्ल द्वितीय को उमंग और उल्लास के साथ जुलूस निकाला जाता है.

 

भ्रमण के दौरान सभी अख़ाड़ों में एक से बढ़कर एक सजी झांकियां चल रही थी. शामिल लोगों के मुख से एक ही गगनभेदी सदा जय महावीर बुलंद हो रहा था. सबसे पहले डोमनपुरा स्थित ठाकुर जी मंदिर अखाड़ा का जुलूस निकला. परंपरागत मार्गों पर भ्रमण के बाद यह जुलूस हॉस्पिटल तिराहा पर पहुंचकर खड़ा हो गया.

जुलूस के साथ चल रहे रथ पर सुभद्रा, बलभद्र और भगवान श्रीकृष्ण सवार थे. बाद में महावीर स्थान,भीखपुरा, गोला बाजार, मिल्की मोहल्ला, मानापुर, बड्ढ़ा, रहिलापाली, जलालीपुर, चकखान के जुलूस अपने अपने मोहल्ले से प्रस्थान कर परंपरागत मार्गो पर भ्रमण करने लगे उसके बाद में सभी जुलूस क्रमशः जल्पा चौक पहुंचा जहां से सभी जुलूस के रुप में देर रात डोमनपुरा स्थित ठाकुर जी मंदिर पहुंचकर समापन हुआ.

 

 

जुलूस में भ्रमण के दौरान अखाड़ों में शामिल तरह तरह की झांकियों को देखने के लिए सभी मार्गों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था. वहीं रहीला पाली से निकली योगी आदित्यनाथ की झांकी बरबस आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी हंटर पर सवार योगी आदित्यनाथ ब्लैक कमांडो से गिरे हुए थे तथा लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए चल रहे थे, जिनको देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में स्त्री व पुरुष उनके अभिवादन को स्वीकार कर उनका स्वागत कर रहे थे. ट्रैक्टर-ट्रालियों पर झाकियों को आकर्षक रूप से सजाया गया था। बच्चों के मनोरंजन के लिए झांकियों के साथ तरह तरह के कार्टून भी चल रहे थे. जगह-जगह लोगों ने महावीर जी का दर्शन कर चढ़ावा चढ़ाया. जुलूस के मार्ग पर पड़ने वाले रशीदिया चौक, भीखपुरा चौक, डोमनपुरा चौक, जैसे अतिसंवेदनशील स्थानों को प्रशासन ने पूरी तरह पुलिस छावनी के रूप में तब्दील कर दिया था.

 

जुलूस को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रशासन सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी कर रहा था. आला अधिकारियों लगातार पल-पल की खबर ले रहे थे. झंडोत्सव को लेकर 1 सप्ताह पूर्व से ही नगर को केसरिया झंडे से पाट दिया गया था. जुलूस के भ्रमण वाले रास्ते पर जगह-जगह पानी की व्यवस्था की गई थी. अनेक स्थानों पर प्रसाद का वितरण किया गया.

युवा एकता कमेटी की तरफ से चौराहे पर प्रसाद वितरण के साथ ही फल का जूस पिलाने की उत्तम व्यवस्था की गई थी. जिसका उद्घाटन भाजपा नेता डा. विजय रंजन ने फीता काटकर किया, जिसे जुलूस में शामिल लोगों ने ग्रहण किया. किसी प्रकार की कोई घटना नही घटी और महावीरी झंडा जुलूस धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ.

 

इस दौरान चप्पे चप्पे पर प्रशासन की पैनी निगाह बनी रही. सकुशल जुलूस सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, एसपी राजकरन नैय्यर, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, उपजिलाधिकारी प्रशांत नायक, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा जमें रहे. कस्बे को चार सेक्टर जोन में बांटा गया था. सेक्टर की जिम्मेदारी चार एसडीएम और चार सीओ के जिम्मे होगी. सुरक्षा व्यवस्था के लिए छतों पर भी पुलिस के जवान तैनात रहे . 20 सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से भी निगरानी की जा रही थी. जुलूस के साथ चार ड्रोन भी निगरानी करते हुए नजर आए .

तीन दर्जन इंस्पेक्टर , पांच दर्जन सब इंस्पेक्टर , 400 पुलिस के जवान , 50 महिला पुलिसकर्मी, तीन कंपनी पीएसी , और फायर ब्रिगेड की गाड़ी शामिल रही.

 

(सिकंदरपुर संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

Related

Tags: ऐतिहासिक कड़ी सुरक्षा जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल बलिया बलिया की न्यूज़ बलिया के समाचार भगवान श्रीकृष्ण महावीरी झंडा जुलूस युवकों शस्त्र कलाओं सिकंदरपुर हैरतअंगेज प्रदर्शन

Post navigation

Previous: सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने संचारी रोग अभियान को दिखाई हरी झंडी
Next: बेल्थरारोड : उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन

ये भी पढ़ें

DM Ballia Divyang ko tricycle
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

General Desk 6 September, 2026
Sikandar pur Raod Kharab
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर

General Desk 3 September, 2026
Sapa booth Sammelan sikandarpur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-समाजवादी पार्टी की बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का लिया गया संकल्प

General Desk 26 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.