Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारियों का अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार जारी
  • Uncategorised

ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारियों का अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार जारी

अगर मांगें नहीं मानी गयीं तो विकास भवन सहित समस्त विकास खंड होंगें बंद
General Desk 8 June, 2018

बलिया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद बलिया के समस्त सचिव अनिश्चितकालीन कलमबंद कार्य बहिष्कार कर विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. समन्वय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शशिभूषण दूबे ने बताया कि तीन सूत्री मांगों के समर्थन में प्रान्तीय अध्यक्ष रजनीकांत त्रिवेदी और कार्यकारी अध्यक्ष गंगेश कुमार शुक्ल लखनऊ के इको पार्क में 5 जून से आमरण अनशन पर बैठे हैं. उन्हीं के समर्थन में प्रदेश के समस्त ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों ने अनिश्चित कालीन कलमबन्द कार्य बहिष्कार आरम्भ कर दिया है. कार्य बहिष्कार तब तक चलता रहेगा जब तक सरकार तीनसूत्री मांगों को मानकर प्रांतीय नेतृत्व का आमरण अनशन नहीं तोड़वा देती.

ये है तीनसूत्री मांग
प्रांतीय प्रतिनिधि राघवेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने बताया कि सरकार से हमारी सिर्फ तीन मांगे हैं.
1. हमारी शैक्षिक योग्यता स्नातक और अधिमानी योग्यता ओ लेवल कम्प्यूटर कर दिया जाये.
2. हमारा न्यूनतम वेतन ग्रेड पे 2800 के सापेक्ष 29200 किया जाये ।
3. 10 वर्ष, 16 वर्ष और 26 वर्ष पर पदोन्नति सुनिश्चित किया जाए. पदोन्नति न दे पाने की स्थिति में पदोन्नत वेतनमान दिया जाये. उन्होंने बताया कि हमारी मांगें, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक,केरल, आंध्रप्रदेश, तेलांगाना, असम, महाराष्ट्र और अंड़मान निकोबार सहित देश के अधिकांश राज्यों में पहले से ही लागू है. अगर सरकार हमारी न्यायसंगत मांगें नहीं मानती तो आर पार की लड़ाई लड़ी जायेगी.

अगर मांगें नहीं मानी गयीं तो विकास भवन सहित समस्त विकास खंड होंगें बंद
विकास भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बलवंत सिंह और महामंत्री अविनाश उपाध्याय ने बताया कि दोनों संवर्गों के अधिकारी 32 विभागों के 80 कार्यों का क्रियान्वयन करते हैं. फिर भी इन्हें मिलनेवाली सुविधाएं नगण्य हैं. अगर सरकार अपना हठधर्मी रवैया नहीं छोड़ती तो आनेवाले समय में विकास भवन और समस्त विकास खंडों का कामकाज पूर्ण रूप से ठप कर दिया जाएगा. इसके बाद भी सरकार नहीं मानेगी तो अगले चरण में जनपद के प्रत्येक कार्यालय में कार्य बहिष्कार होगा.

विभिन्न संगठनों का मिला समर्थन

जिला ग्राम प्रधान संघ, ग्राम रोजगार सेवक संघ और सफाई कर्मचारी संघ ने भी ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है.

अनशनकारियों की हालत खराब प्रतिनिधिमंडल लखनऊ रवाना

आमरण अनशन के चौथे दिन प्रान्तीय अध्यक्ष रजनीकांत त्रिवेदी और कार्यकारी अध्यक्ष गंगेश कुमार शुक्ल की शारीरिक हालत बिगड़ती जा रही है. उन्हें अपना समर्थन देने के लिए जनपद समन्वय समिति के अध्यक्ष हर्षदेव के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लखनऊ के लिए रवाना हो चुका है. दूरभाष से हुई वार्ता में हर्षदेव ने बताया कि सरकार की उपेक्षा के कारण अगर हमारे शीर्ष नेतृत्व की हालत बिगड़ी तो आंदोलन की दिशा को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाएगा. धरना स्थल पर जनपद के सभी सचिव उपस्थित रहे.

Tags: विकास भवन

Post navigation

Previous: चना व मसूर खरीद में लापरवाह दो अधिकारियों पर कार्रवाई
Next: पीजी कालेज सुदिष्टपुरी के छात्र नेता मिले डीएम से, वापस लौट दी छात्रों को जानकारी

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.