Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार किए गए, पुलिस गाड़ी में बैठाते समय हुई धक्का-मुक्की
  • VIRAL न्यूज़
  • देश दुनिया

रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार किए गए, पुलिस गाड़ी में बैठाते समय हुई धक्का-मुक्की

Remote Desk 27 August, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Amitabh Thakur

रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को शुक्रवार को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया। अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तारी के बाद पुलिस वाहन में बैठाने के लिए पुलिस वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अमिताभ ठाकुर पुलिस की गाड़ी में बैठने को तैयार नहीं थे और इस दौरान उन्होंने दारोगा को थप्पड़ भी मार दिया। किसी तरह उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने लाया गया। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाकर सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह करने वाली युवती ने मरने से पहले एक वीडियो में अमिताभ ठाकुर पर भी कई आरोप लगाए थे। जांच के लिए बनी एसआईटी ने अमिताभ ठाकुर पर पीड़िता को आत्मदाह के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था, इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके घर पहुंची थी।

https://twitter.com/Amitabhthakur/status/1431188940355104773

पुलिस ने रिटायर्ड आईपीएस से हजरतगंज थाने चलने को कहा तो अमिताभ ठाकुर ने एफआईआर की कापी मांगी। पुलिस कोई कागज नहीं दिखा सकी तो अमिताभ ठाकुर ने जाने से इनकार कर दिया। इस पर जोर-जबरदस्ती शुरू कर हो गई। तीन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और जबरिया गाड़ी में बैठाने की कोशिश शुरू की। उन्हें कभी उठाकर तो कभी पैर पकड़कर गाड़ी में ठूंसने की कोशिश की गई।

जब यह तीनों पुलिसकर्मी नाकाम रहे तो दो और पुलिसकर्मी पहुंचे। कभी उनका पैर पकड़कर गाड़ी में बैठाने की कोशिश हुई तो कभी कमर पकड़कर गाड़ी में धकेलने की कोशिश होती रही। जब भी पुलिस उन्हें अंदर डालने की कोशिश करती वह गाड़ी की छत पकड़ लेते। इस दौरान लगातार नहीं जाऊंगा, ऐसे नहीं जाऊंगा भी चिल्लाते रहे।

 

अमिताभ ठाकुर के परिवार के सदस्यों और पत्नी ने भी इस तरह से जबरिया उठाने का विरोध भी किया लेकिन किसी की एक नहीं चली। आखिर में कुछ और पुलिस वालों की मदद से उन्हें गाड़ी में बैठाया गया और हजरतगंज थाने लाया गया।

अमिताभ ठाकुर की पत्नी पत्नी नूतन ठाकुर ने कहा कि अयोध्या और गोरखपुर यात्रा निकट आते ही पहले अमिताभ ठाकुर को नजरबंद कर दिया गया और फिर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस घर पहुंच गई। पुलिस ने गिरफ्तारी का कारण भी नहीं बताया। पुलिस बिना कारण बताए और एफआईआर की कॉपी दिखाए जबरिया उन्हें उठा ले गई है। उन्होंने आशंका जताई कि उनके पति के साथ कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है।

Related

Tags: आईपीएस पुलिस

Post navigation

Previous: बेलहरी क्षेत्र के बसुधरपाह अस्पताल में इंतजामों को लेकर छात्रनेताओं ने सौंपा ज्ञापन
Next: अस्पताल अधीक्षक पर जांच के लिए सौंपा ज्ञापन

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.