Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • भाजपा के पूर्व सांसद ने अपनी ही पार्टी पर लगाया कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप, विकास कार्यों में लूट-खसोट का भी आरोप लगाया
  • ELECTION लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • बैरिया

भाजपा के पूर्व सांसद ने अपनी ही पार्टी पर लगाया कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप, विकास कार्यों में लूट-खसोट का भी आरोप लगाया

भरत सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पिछले साढ़े चार वर्षों में लगातार अपमानित होना पड़ा है. इसके लिए कुछ हद तक कसूरवार मैं भी हूं,और इसके लिए मैं आप लोगों से क्षमा चाहता हूं.
Remote Desk 4 October, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bharat Singh baithak

बैरिया,बलिया. भाजपा के पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा है कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, विकास कार्यों में लूट-खसोट व क्षेत्र के लगातार विकास के दौड़ में पिछड़ने से आहत होकर उन्होंने पदयात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है। वह जन जागरण करेंगे और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे. पूर्व सांसद भारत सिंह ने सोमवार को अपने नवकाटोला स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की.

 

भरत सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पिछले साढ़े चार वर्षों में लगातार अपमानित होना पड़ा है. इसके लिए कुछ हद तक कसूरवार मैं भी हूं,और इसके लिए मैं आप लोगों से क्षमा चाहता हूं. उन्होंने कहा कि कटान रोधी कार्यों के नाम पर लूट हुई है. सड़के गड्ढों में तब्दील हैं. 1996 में अपने कार्यकाल में मैंने जो सड़कों का स्वरूप तैयार कराया वह क्षतिग्रस्त है. बीच में अगर कहीं कुछ रास्ते बने भी तो और घटिया स्तर के हैं किसी काम के नहीं पहले से भी खराब हो गए हैं. अन्य विकास कार्य भी बदहाल है.

भरत सिंह ने कहा कि ऐसा मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस क्रांतिकारी धरती की यह दुर्गति होगी. कब कौन बदल जाएगा यह कोई नहीं जानता. जिसको जिम्मेवारी दी गई थी वह बदल गया.  सब लोग ठगे गए.इसके लिए बार-बार मैं आपसे क्षमा चाहता हूं. भूल मेरी है लेकिन मैं समझने में गच्चा खा गया . पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि आगामी 17 अक्टूबर से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की धरती से बलिया तक की पदयात्रा करूंगा.

 

इसमें दो दर्जन से अधिक जनसभाएं होंगी.इसके लिए आप सभी का सहयोग मार्गदर्शन चाहिए. भावुक स्वर में पूर्व सांसद ने कहा कि मैंने द्वाबा बैरिया से बलिया तक एक एक समर्पित कार्यकर्ता तैयार किया. उन्हें अपमानित किया गया जिस की पीड़ा मुझे है मैं ही अपने आप को अपने कार्यकर्ताओं के बीच कसूरवार मानता हूं‌.

यहां यह बताते चलें कि नवकागांव के आज के कार्यक्रम में भाजपा के बहुत से ऐसे कार्यकर्ता व समर्थक दिखे जो इन साढ़े 4 वर्षों में चुप चाप घर बैठ गए थे. भरत सिंह के बुलावे पर आज उपस्थित हुए. लोग यह चर्चा करते सुने गए कि क्या 2022 के चुनाव में पूर्व सांसद भरत सिंह भी भाजपा से चुनावी समर में उतर सकते हैं. कई लोगों ने इस तरह के सवाल भरत सिंह के सामने उठाए भी, लेकिन उनका कहना था कि यह निर्णय तो पार्टी को करना है. मैं तो एक कार्य कर्ता हूं. जनता जनार्दन और पार्टी नेतृत्व तथा भाजपा के मौलिक कार्यकर्ताओं का जो आदेश होगा मुझे तो वही करना है.

 

भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, हरि कंचन सिंह, नंद सिंह, धनंजय सिंह, हरिमोहन सिंह, रमाकांत पांडे, रत्नेश सिंह, अनिल पांडे, मनोज सिंह, सुधांशु तिवारी, दिग्विजय सिंह, दुर्गेश्वर तिवारी, दीनानाथ बिन्द, प्रधान अखिलेश सिंह, प्रधान मुन्ना सिंह, जयराम यादव, नंद वर्मा, बलराम सिंह, जवाहर सिंह सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया.अध्यक्षता मुरली छपरा मंडलध्यक्ष मदन सिंह और संचालन प्रोफेसर सुभाष चंद्र सिंह ने किया.वही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मंटन वर्मा ने सभासद धनंजय सिंह, धन सिंह, धीरज सिंह आदि ने सांसद का स्वागत करते हुए पद यात्रा मे बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आस्वासन दिया.

 

(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Related

Tags: बलिया बैरिया भाजपा

Post navigation

Previous: बांसडीह में थाना प्रभारी ने स्थानीय लोगों के साथ की बैठक, त्योंहारों को लेकर दिए दिशा-निर्देश
Next: त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेवती थाना पर पीस कमेटी की बैठक

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.