Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर, रेवती और बेल्थरारोड में खेत में लगी आग, फसल हुई राख
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर, रेवती और बेल्थरारोड में खेत में लगी आग, फसल हुई राख

Central Desk 16 April, 2022 1 minute read
sikandarpur_ fire

सिकंदरपुर, बलियाः स्थानीय गांव के पूरब पुरवे में खड़ी गेंहू के खेत में शनिवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई. तेज पछुवा हवा के कारण आग ने देखते देखते ही विकराल रूप धारण कर लिया, जब तक गांव के लोग कुछ समझ पाते, आग ने सैकड़ो एकड़ खड़े गेंहू की फसल को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते पास के गांव बनकटा व ठोहिलपाली गांवो में भी आग ने अपना तांडव शुरू कर दिया.

इन गांवों में भी सैकड़ो एकड़ गेंहू की फसल को जलाकर राख कर दिया. आग की विकरालता इतनी विशाल थी कि ग्रामीण व किसान खेत के करीब भी नही जा सके. दूर से ही अपनी गाढ़ी कमाई को खाक होते देख छाती पीटते रहे.

सबसे बड़ी बात यह थी कि आग लगते ही पुलिस प्रशासन के साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचना बार-बार दी जाती रही लेकिन अग्निशमन की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची थी. उसे लेकर ग्रामीणों व किसानों में काफी रोष है. अनुमान है कि करीब पांच सौ बीघा फसल जली है.

(सिकंदरपुर संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

 

आग लगने से करीब तीन बीघा फसल जलकर राख

रेवती. जनपद बलिया के रेवती विकास खण्ड अन्तर्गत नदी सरयू के किनारे स्थित नवका गांव के पश्चिमी क्षेत्र के खेतों में विद्युत तारों की चिन्गारी गिरने से लगी आग में 3 किसानों की करीब तीन बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई.

मौके पर उपस्थित किसानों ने बताया कि गांव के उत्तरी छोर पर स्थित जोड़ा पोल के पास ग्यारह हजार वोल्ट की मेन लाइन के तारों के टकराने से भरत गोंड़ के खेत में चिनगारियां गिरीं और कंबाइन से काटी गई खड़ी गेहूं के डंठलों में आग लग गयी. देखते-देखते पछुआ हवाओं के शह पर आग ने विकराल रूप धारण करते हुए बरमेश्वर यादव की 1 बीघा, अमर यादव की 10 कट्ठा तथा बब्बन यादव की एक बीघा 5 कट्ठा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख कर दिया. फैलते आग को देख ट्रैक्टर मालिकों ने आग के निर्धारित सीमा के चतुर्दिक खेतों को गहराई तक प्लाऊ कर दिया, ताकि आग न फ़ैल सके.

परिणाम यह रहा कि जहां खेतों को गहराई तक जोत दिया गया।वहां जाकर आग अपने आप रुक गई. उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि अग्निशमन दस्ता को फोन किए जाने के 3 घंटे के बाद दस्ता गाड़ी पहुंची लेकिन मौके पर पहुंचे बिना वापस चली गयी.

(रेवती संवाददाता पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’ की रिपोर्ट)

 

मुबारकपुर गांव के बीच 30 बीघे की खड़ी फसल आग लगने से जलकर खाक

बेल्थरारोड, बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर आटवां मुबारकपुर गांव के बीच 30 बीघे की खड़ी फसल आग लगने से जलकर खाक हो गए आग की चपेट इतनी तेज थी कि फसल को बचाने के लिए खड़ी फसलों पर ट्रैक्टर चलाया गया.  दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर मुबारकपुर के परती के पास काबू पाया गया.

फायर ब्रिगेड की गाड़ी सूचना देने के लगभग 3 घंटे बाद मौके पर पहुंची जिसमें इंदिरा नगर के बीडीसी हरिंदर राजभर व मुबारकपुर निवासी अशोक यादव, चंद्रभान यादव, श्रीराम यादव,उमेश यादव, समेत दर्जनों किसानों की खड़ी फसल जलकर स्वाहा हो गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य दिनेश यादव फौजी ने किसानों के खड़ा फसल जल के खाक हो जाने यह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर प्रशासन से किसानों के फसल की मुआवजा की मांग किए.

(बेल्थरा रोड संवाददाता उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)

Tags: बेल्थरारोड राख सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: श्री हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य समारोह का आयोजन
Next: शरारती तत्व ने गेहूं की खड़ी फसल में लगाई आग

ये भी पढ़ें

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026

Recent Posts

  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

You may have missed

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026
sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.