Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • अंगूठा निशान भूल जाइये, बलिया में बुजुर्ग किसानों के चेहरे पर मिलेगा किसान सम्मान निधि का पैसा
  • Featured Story
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • स्पेशल/Exclusive

अंगूठा निशान भूल जाइये, बलिया में बुजुर्ग किसानों के चेहरे पर मिलेगा किसान सम्मान निधि का पैसा

ऐसे बुजुर्ग किसानों की तस्वीर लेकर उनके चेहरे का मिलान आधार डाटा से किया जाएगा, जिससे अंगूठा निशान न मिलने की स्थिति में चेहरा दिखा कर भी किसान को सम्मान निधि का फायदा मिल सकेगा.
सेंट्रल डेस्क 27 September, 2023 1 minute read
facial detection ekyc to replace thumb impression of old farmers
अंगूठा निशान भूल जाइये, बलिया में बुजुर्ग किसानों के चेहरे पर मिलेगा किसान सम्मान निधि का पैसा

 

बलिया. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा पाने के लिए अब बुजुर्ग किसानों को ई-केवाईसी के लिए बैंक के जन सेवा केंद्र का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा. कृषि विभाग ऐसे किसानों के लिए अब फेशियल ई-केवाईसी की व्यवस्था कर रहा है.

ऐसे बुजुर्ग किसानों की तस्वीर लेकर उनके चेहरे का मिलान आधार डाटा से किया जाएगा, जिससे अंगूठा निशान न मिलने की स्थिति में चेहरा दिखा कर भी किसान को सम्मान निधि का फायदा मिल सकेगा.

असल में किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए बैंक से ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है. मतलब, ई-केवाईसी बिना पात्र होने के बावजूद किसी किसान को योजना का फायदा नहीं मिलेगा.

facial detection ekyc to replace thumb impression of old farmers

बुजुर्ग किसानों के सामने ये मुश्किल खड़ी हो गयी है कि उनके हाथ के अंगूठे का निशान मिट जाने के कारण उनका बैंक में ई-केवाईसी नहीं हो पा रहा है. ऐसे में कई बुजुर्ग पात्र होने के बावजूद सम्मान निधि योजना का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं.

ऐसे किसानों की मदद के लिए केवाईसी से अब तक वंचित किसानों का फेशियल ई-केवाईसी कराया जा रहा है. ऐसे बुजुर्ग किसान जिनके अंगूठे के निशान मिट गये हैं उनका फेशियल ई-केवाईसी कृषि विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर कर रहे हैं.

कृषि विभाग ने ऐसे किसानों की सूची तैयार की है जो भूलेख सत्यापन ई-केवाईसी और आधार से लिंक करने से वंचित रह गए हैं. सूची के आधार पर विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर पात्र किसानों के साथ साथ मृत भूमिहीन और अपात्र किसानों का सत्यापन भी कर रहे हैं.

16 हजार किसान केवाईसी से वंचित

कृषि विभाग में करीब 4.94 लाख पंजीकृत किसान हैं. करीब 16 हजार किसानों का ई-केवाईसी अब तक नहीं हो पाया है. इनमें अधिकांश किसान ऐसे हैं जिनके आधार भी बैंक खाते से लिंक नहीं हैं.
ज्यादातर बुजुर्ग किसानों के लिए अंगूठे का निशान मिलाने में समस्या आ रही है. ऐसे में उनकी परेशानी को दूर करने के लिए फेशियल ई-केवाईसी का इंतजाम किया गया है.

facial detection ekyc to replace thumb impression of old farmers

बुजुर्ग किसानों को घर पर ही मिल रही फेशियल ई-केवाईसी की सुविधा

जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति बताते हैं कि ई-केवाईसी से वंचित किसानों का फेशियल ई-केवाईसी करने के लिए कृषि विभाग के कर्मचारियों की टीम गांव-गांव दस्तक दे रही है. कर्मचारियों से प्रतिदिन फेशियल ई-केवाईसी की रिपोर्ट ली जा रही है. जल्द ही सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी पात्र किसानों का ई-केवाईसी हो जाये, और उनको किसान सम्मान निधि योजना का फायदा मिल सके.

  • आशीष दुबे की रिपोर्ट
Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बैंक

Post navigation

Previous: एआरटीओ ने शहर कोतवाली और दुबहर क्षेत्र में चार वाहनों को किया सीज, 11 वाहनों का चालान
Next: दादर -बलिया -दादर त्रैसाप्ताहिक ट्रेन के फेरों का हुआ विस्तार

ये भी पढ़ें

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.