दसवीं पुण्य तिथि पर विदेशी सिंह का भावपूर्ण स्मरण

बैरिया (बलिया)।  छात्र नेता व समाज सेवी   अविनाश सिंह विदेशी  की  बुधवार को बैरिया देवराज ब्रम्ह मोड़ पर 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर  उपस्थित लोगों ने  समाजसेवी विदेशी सिंह  के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए  उन्हें  श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

वक्ताओं का कहना था कि आज अगर विदेशी जिंदा रहते  तो यहां की  सामाजिक और राजनीतिक दशा कुछ और ही होती. उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी. इस अवसर पर रविंद्र नाथ सिंह, पंकज सिंह, राकेश सिंह, आर्यन सिंह, शिवप्रताप सिंह, अजय सिंह, आशुतोष सिंह, रामू शुक्ला, संस्कार सिंह विक्की, सुन्दरप्रकाश सिंह, विजय बहादुर सिंह, रमित तिवारी, प्रभु वर्मा, धीरज सिंह आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया.