Skip to content
16 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/W0Cay7MJoHg?si=GOYXAXydmMLV-_iw
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्कूली वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत, अन्य हादसों में आधा दर्जन घायल
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

स्कूली वाहन के धक्के से अधेड़ की मौत, अन्य हादसों में आधा दर्जन घायल

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के जमुई टीएस बंधा पर हुए सड़क हादसे में जहां एक अधेड़ ने दम तोड़ दिया, वही अन्य हादसों में करीब आधा दर्जन लोग चुटहिल हो गए.
News Desk 16 July, 2017 1 minute read

बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के जमुई टीएस बंधा पर हुए सड़क हादसे में जहां एक अधेड़ ने दम तोड़ दिया, वही अन्य हादसों में करीब आधा दर्जन लोग चुटहिल हो गए.

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के जमुई टीएस बंधा पर शनिवार को स्कूल वाहन के धक्के से उसी गांव के रामाश्रय राजभर (55) की मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया. साथ ही दुर्घटना करने वाले वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है. वाहन और चालक दोनों उसी गांव के ही निवासी हैं.

रामआसरे की बीमार पत्नी बेचनी देवी वर्तमान में इलाज हेतु अपनी पुत्री के यहां रायबरेली गई हैं. रामाश्रय राजभर अपनी पुत्री को स्कूल छोड़ वापस लौटकर चाय की एक दुकान पर खड़े थे. उसी दौरान एक विद्यालय में चलने वाले मैजिक ने पीछे से उन्हें धक्का मार दिया. इस हादसे में सड़क पर गिर कर वह गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंच इलाज हेतु रामाश्रय को तत्काल स्थानीय सीएचसी पहुंचाए. वहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मृत्यु का समाचार पहुंचते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. साथ ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. आनन-फानन में गांव की महिलाएं रामाश्रय की झोपड़ी पर पहुंच परिवार वालों को सांत्वना देने लगी.

उधर, बांसडीहरोड थाना क्षेत्र में बलिया से बांसडीह सवारी लेकर जा रहा टेंपो बांसडीहरोड पेट्रोल पंप के पास किसी गाड़ी को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दौरान भीषण चीख-पुकार मच गई. टेंपो इतनी बुरी तरह पलटा था कि उसके तीनों पहिये आसमान की तरफ हो गए थे (तस्वीर ऊपर). आसपास के लोगों ने दौड़कर गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला. घायलों में विशाल कुमार (22) निवासी बांसडीह बाजार व मन्नू राम (42) निवासी छोटकी सेरिया गंभीर रूप से घायल हो गए. अन्य कई लोगों को काफी चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया. इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटी रही. कुछ घायलों का स्थानीय चिकित्सकों के यहां भी इलाज करवाया गया. इस दौरान उक्त सड़क पर देर तक यातायात भी बाधित रहा.

रसड़ा-बलिया मार्ग पर माधोपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह आठ बजे किशोरी को बचाते समय बाइक सवार युवक और किशोरी दोनों घायल हो गए, जिन्हें तत्काल रसड़ा सीएचसी लाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है. आर्यन पांडेय (25) निवासी तीखमपुर, बलिया बाइक से योगा परीक्षा देने रसड़ा आ रहा था. इसी दौरान माधोपुर गांव के पास अचानक सड़क पर किशोरी सलोनी (10) पुत्री आनंद निवासी माधोपुर आ गई. उसे बचाते-बचाते युवक टकरा गया और उसकी बाइक पलट गई, जिससे दोनों घायल हो गए.

बलिया-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पचरूखियां ढाले के पास सामने आए कुत्ते को बचाने में बाइक सवार घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया. दोकटी थाना क्षेत्र के भुवाल छपरा निवासी अनूप कुमार (25) किसी कार्य से बलिया जा रहे थे. इसी बीच पचरूखियां ढाले के सामने अचानक आए कुत्ते को बचाने में गंभीर रूप से घायल हो गए.

Tags: बाजार बांसडीह बांसडीहरोड भुवालछपरा माधोपुर रसड़ा रायबरेली सिकंदरपुर सीएचसी

Post navigation

Previous: स्कूल गया बच्चा हाईटेंशन तार की जद में आया, गंभीर
Next: विदेश भेजने के नाम पर सैकड़ों से लाखों ऐंठा, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

ये भी पढ़ें

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

You may have missed

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Saryu Kataan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

General Desk 15 October, 2026
Belthra tricycle distribution
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

General Desk 15 October, 2026
Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.