Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • जिला जवार
  • हर्षोल्लास से मनाई गई ईद, जामा मस्जिद पहुंचकर डीएम व एसपी ने दी ईद की शुभकामनायें
  • जिला जवार
  • न्यूज़ Shorts
  • बेल्थरा रोड
  • सिकंदरपुर

हर्षोल्लास से मनाई गई ईद, जामा मस्जिद पहुंचकर डीएम व एसपी ने दी ईद की शुभकामनायें

कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में ईद की नमाज पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शांति ढंग से संपन्न हुई.
Central Desk 3 May, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Eid celebrated with gusto, DM and SP greeted Eid after reaching Jama Masjid

बलिया. पूरे जनपद में ईद की नमाज सकुशल संपन्न हुई. बिशनीपुर जामा मस्जिद पर नमाज खत्म होने के बाद डीएम इन्द्र विक्रम सिंह तथा एसपी राज करन नैयर ने लोगो को ईद की बधाई दी. उन्होंने कहा कि भाईचारे और एकता बनाए रखें. इसके अलावा जामा मस्जिद के पूर्व सेक्रेटरी हाजी अफसर आलम के घर पर जिलाधिकारी और एसपी सहित सभी अधिकारी पहुचे और ईद मनाई. श्री आलम ने सभी अधिकारियों को ईद के मौके पर बधाई दी.

इसके अलावा शिया मस्जिद पर भी शिया समुदाय के लोगों से इन दोनों अधिकारियों ने मुलाकात की और बधाई दी.

 

इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार,सीओ सिटी भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ,ईओ नगर पालिका दिनेश विश्वकर्मा सहित सभी अधिकारी मौजूद थे. मौजूद अधिकारियों ने छोटे बच्चों से बधाई देने के बाद उनसे बातचीत करते हुए बहुत ही प्रसन्नता जाहीर की. जनपद में ईद भाईचारे से मनाई गई.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

कड़ी सुरक्षा के बीच शांति ढंग से मनाई गई ईद

सिकंदरपुर, बलिया. कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में ईद की नमाज पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शांति ढंग से संपन्न हुई.

इस दौरान मुस्लिम बंधुओं ने शाही मस्जिदव ईदगाह सिकंदरपुर, नरहनी, कोथ, जजौली, मालदह, बशारिखपुर, शेखपुर, काजीपुर, मासुमपुर सहित दर्जनों गांवों के ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की. सिकंदरपुर शाही मस्जिद में कारी फिरोज व ईदगाह पर इमाम अख्तर ने नमाज पढ़वाया.

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में कुल 24 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई. इसके उपरांत मुस्लिम बंधुओं ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. ईदगाह के पास सुबह से ही मेले जैसा माहौल रहा। मुस्लिम बंधुओं ने नए परिधानों में एक दूसरे को गले लगाया. इस पर्व पर बच्चों में भी जश्न जैसा माहौल रहा. इस मौके पर एसडीएम प्रसांत नायक, क्षेत्राधिकारी राजेश त्रिपाठी, एसएचओ पंकज सिंह, चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा समेत पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे. वहीं ईद की नमाज के बाद नगर चेयरमैन डॉक्टर रविंद्र वर्मा, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जयसवाल, सपा नेता भीष्म यादव, लाल बचन प्रजापति, जितेश वर्मा सहित दर्जनों समाजसेवियों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी

(सिकंदरपुर संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

परस्पर सौहार्द पूर्वक ढंग ईद मनाई गई ईद


रेवती. स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर रेवती सहित ग्रामीण इलाकों में मुस्लिम बन्धुओं ने परस्पर सौहार्द पूर्वक ईद की नमाज अदा करते हुए त्योहार मनाया.

उत्तर टोला दह ताल के पार कुशहर स्थित पुराने ईदगाह कर्बला पर प्रातः 8 बजे तथा थाना के सामने स्थित मस्जिद पर 7.45 बजे,परसियां स्थित नये ईदगाह पर व 7.15 बजे,मुन छपरा,रामपुर,दीघार तथा गायघाट स्थित ईदगाहों पर मुस्लिम बन्धुओं ने अकीदत के साथ नमाज अदा किया. कुशहर स्थित पुराने ईदगाह पर बड़ी मस्जिद के पेशे इमाम अलाउद्दीन,परसियां स्थित ईदगाह पर पेशे इमाम कलीमुल्लाह,थाना गेट सामने स्थित मस्जिद पर पेशे इमाम मुहम्मद आजम,मुन छपरा स्थित मस्जिद पर पेशे इमाम शाहिद रजा,रामपुर स्थित मस्जिद पर पेशे इमाम गफ्फार द्वारा मुस्लिम बन्धुओं को ईद की नमाज अदा कराया गया. वहीं नगर रेवती स्थित छोटी मस्जिद में महिलाओं ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा किया.

गंगा जमुनी तहजीब को साकार करते हुए हिन्दू भाईयों ने भी मुस्लिम बन्धुओं से मिलकर ईद की शुभकामनाएं दिया. नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर उर्फ कनक पाण्डेय,महेश तिवारी,महावीर तिवारी आदि लोग विभिन्न ईदगाहों तथा मस्जिदों पर पहुंचकर मुस्लिम बन्धुओं को ईद मुबारक किया।शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर कुशहर में प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह,एसआई सूरज सिंह, अखिलेश नारायण सिंह,परसियां में एसआई भोला राम यादव,मुन छपरा में एसआई चन्द्रशेखर सिंह,रामपुर में एसआई राम नक्षत्र गौतम मय फोर्स मुस्तैद रहे.

(रेवती संवाददाता पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’ की रिपोर्ट)

शांतिपूर्ण मना ईद का त्योहार

मनियर, बलिया. मदद एवं सद्भाव का पैगाम देने वाला ईद का त्यौहार मनियर में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मुस्लिम समुदाय के अमीर एवं गरीब सभी लोगों ने एक साथ मनियर थाने के पास ईदगाह पर नमाज अदा किया एवं एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी.

सोमवार की रात शव्वाल का चांद नजर आने के साथ ही रमजान का महीना खत्म हो गया और शव्वाल का महीना शुरू हो गया. शव्वाल को ईद-उल-फितर का मुबारक त्योहार माना जाता है. सभी लोग नये कपड़े पहन और इत्र लगाकर ईदगाह पहुंचे जहां ईद की नमाज़ 7:30 बजे सुबह शुरू हुई. नमाज खत्म होने के बाद ईमाम ने खुत्बा पढ़ा और मुल्क में अमन चैन और सलामती की दुआ मांगी. इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और सेवईयां खिला कर खुशी का इजहार किया.

ईद के त्योहार को लेकर प्रशासन चौकन्ना थी और नमाज अदा होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली. ईद के त्योहार के कुछ दिन पहले से ही प्रशासन धर्म गुरुओं को बुलाकर मीटिंग की एवं शांतिपूर्ण त्यौहार संपन्न कराने के लिए पूरे मनियर क्षेत्र में भ्रमण भी किया और लोगों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की.
(मनियर संवाददाता वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट)

 

 

बेल्थरारोड, बलिया. ईद के अवसर पर क्षेत्र के सभी ईदगाह में 6:45 से 7:15 बजे तक ईद उल फितर की नमाज की अदायगी की गई.

इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर खुशी का इजहार किया. कोरोना महामारी के चलते 2 साल तक ईदगाह में नमाज पढ़ने से वंचित रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों को यह सुअवसर मिला था. ऐसे में उनकी खुशियों में दोगुना वृद्धि नजर आ रही थी. क्षेत्रीय विधायक ने भी ईदगाह पहुंच कर मुस्लिम बंधुओं को बधाइयां दी. बिल्थरारोड में ईद पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. कोरोनाकाल के चलते पिछले दो साल तक ईद की नमाज भी ईदगाह पर नहीं हो सकी. यहां तक कि जहां हुई तो वहां भी संख्या बहुत ही सीमित थी. ऐसे में इस बार मुस्लिम समुदाय में ईद की नमाज को लेकर काफ़ी उत्साह था. सुबह से ही लोग नये नये कपड़े पहन कर ईदगाह की तरफ जाते दिखे. क्षेत्रीय विधायक हंसू राम सुबह ही ईदगाह पर पहुंच गए थे तथा नमाज अदा करने आ रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की मुबारकबाद दे रहे थे.

ईद को लेकर मुस्लिम बंधुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा था. वह एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दे रहे थे. सोशल मीडिया पर भी ईद की बधाइयाँ का सिललिसा जारी था. क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था के स्थापित करने के लिए सीओ रसड़ा शिवनारायण वैस, उभांव एसएचओ अविनाश सिंह, सीयर चौकी प्रभारी मदनलाल भी सीयर पुलिस चौकी के आसपास नजर आ रहे थे.

(बेल्थरा रोड संवाददाता उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)

 

Related

Tags: ईद एसपी जामा मस्जिद डीएम बलिया शुभकामनायें हर्षोल्लास

Post navigation

Previous: मनियर भगवान परशुराम की तपोभूमि
Next: पानी के महत्व को समझने की जरूरत- शशिकांत चतुर्वेदी

ये भी पढ़ें

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.