Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • डीएम-एसपी ने मंडी परिसर का किया निरीक्षण
  • Uncategorised

डीएम-एसपी ने मंडी परिसर का किया निरीक्षण

स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल की व्यवस्था व बैरिकेडिंग के सम्बंध में दिए निर्देश
General Desk 1 April, 2019 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल की व्यवस्था व बैरिकेडिंग के सम्बंध में दिए निर्देश

बलिया। किसी भी चुनाव में मंडी परिसर की उपयोगिता काफी अहम हो जाती है. ईवीएम स्ट्रांग रूम और मतगणना वहीं होती है. इसी के दृष्टिगत सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने मंडी परिसर का निरीक्षण किया. विधान सभावार स्ट्रांग रूम में पर्याप्त जगह की उपलब्धता, परिसर में पूरी सुरक्षा के साथ सुगम आगमन की व्यवस्था, मतगणना स्थल व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में बारीकी से देखा. मंडी परिसर की व्यवस्था पर नाराज जिलाधिकारी ने मंडी समिति सचिव को एक दिन के अंदर सही कराने का निर्देश दिया. अन्यथा की दशा में प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी. स्ट्रांग रूम की व्यवस्था के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा, चूंकि इस बार ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन भी बढ़ गई है, इसलिए पर्याप्त जगह देख लिया जाए. लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देश दिया कि इसके लिए अपना नाप-जोख कर लें. साथ ही डेमो मशीनों को उसमें रखकर पूरी तरह आश्वस्त हो लें. यह भी कहा कि पूरे मंडी परिसर का एक नक्शा बना कर उपलब्ध करा दें.
शेड की मजबूती जांचने की जिम्मेदारी लोनिवि को
बांसडीह विधानसभा की मतगणना जहां होती है, वह शेड गिर चुका है. उसकी मतगणना तो किसी अन्य शेड में हो जाएगी. लेकिन एहतियात के तौर पर, डीएम ने सभी शेड की मजबूती जांच लेने का निर्देश सहायक अभियंता लोनिवि को दिया. इसके अलावा शेड के गिरने की सूचना कब और किसके यहां पत्र के माध्यम से दिया गया, इसके विवरण के साथ मंडी सचिव को तलब किया. बताया गया कि यहां शेड छह माह पहले का ही गिरा है.
दस दिन पहले खाली करा दें पूरी मंडी
जिलाधिकारी ने मंडी सचिव को निर्देश दिया कि चुनाव से 15 दिन पहले पूरी मंडी को खाली कराने के लिए अभी से दुकानदारों को नोटिस जारी कर दें. स्ट्रांग रूम की व्यवस्था और मतगणना की तैयारी संबंधी कार्यों को देखते हुए कम से कम दस दिन पहले से पूरी मंडी खाली रहनी चाहिए. मंडी परिसर में साफ-सफाई बनी रहे. कुछ पुराने पेड़ किसी एक तरफ झुक गए हैं और उनके गिरने की संभावना अधिक है तो उन्हें जरूरी औपचारिकताएं पूरी करते हुए कटवा दिए जाएं. निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव, कोतवाल शशिमौलि पांडेय समेत अन्य अधिकारी साथ थे.

Related

Tags: डीएम एसपी निरीक्षण बलिया मंडी समिति मतगणना

Post navigation

Previous: शक्ति स्थल स्कूल पर परीक्षा फल का किया गया वितरण
Next: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क, 2065 पाबंद

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Shaheed ko naman 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान

General Desk 15 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.