Skip to content
6 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सिकंदरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं शिकायतें
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सिकंदरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं शिकायतें

सिकंदर पुर में डीएम और एसएसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं और कुछ का निपटारा मौके पर ही करवाया
General Desk 2 February, 2021 1 minute read
samadhan Diwas1

सिकन्दरपुर, बलिया. जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने सिकन्दरपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना. जिस विभाग से  सम्बन्धित समस्या आई, उस विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण कराने का निर्देश दिया. पैमाइश से जुड़े जमीन विवाद के मामलों में जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व टीम नापी कर अगले थाना दिवस में ऐसे मामलों का निपटारा करा दें.

डीएम ने एक बार फिर दोहराया कि किसी भी गांव में अविवादित वरासत का एक भी मामला लम्बित नहीं रहना चाहिए. समाधान दिवस पर कुल 74 शिकायतें आईं, जिनमें 5 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया. शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ सौंपा गया कि गुणवत्तापरक व तय समय के भीतर निस्तारण सुनिश्चित कराएं.

डीएम श्रीहरि शाही ने कहा कि अधिकारी मनोयोग से काम करें तो अधिकांश समस्याओं का समाधान आसानी से और तय समय में हो सकता है. यही इस समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य भी है. शिकायकों में पेंशन, राशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद जैसे मामले प्रमुख रूप से आए. पुलिस से संबंधित मामलों को पुलिस अधीक्षक ने सुना और मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिए. इस अवसर पर एसडीएम अभय सिंह, सीओ पवन कुमार, एसओसी धर्मराज यादव समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे.

 

निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कालेज का निरीक्षण

सिकंदरपुर, बलिया. सम्पूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण किया. बाउंड्री के बीच में बालेश्वर चौहान की 13 डिसमिल व्यक्तिगत जमीन के संबंध में जरूरी विचार विमर्श करना था, लिहाजा अपने साथ चकबन्दी विभाग के अधिकारियों की टीम भी ले गए थे. अधिकारियों ने चर्चा करने के बाद यह तय किया कि जरूरी प्रक्रिया को करने के बाद इनको उचित जगह पर जमीन दी जाएगी. इस दौरान चकबन्दी एसओसी धर्मराज यादव, लघु सिंचाई के अभियंता, खेल विभाग व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे.

 

थाने की बाउंड्री के लिए तत्काल दें प्रस्ताव

बलिया. डीएम-एसपी ने पकड़ी थाने का भी निरीक्षण किया. थाने की बाउंड्री नहीं होने पर कहा कि इसके लिए प्रस्ताव बना कर दें. किसी वजह से पकड़ी गई या सीज की गई गाड़ियां खुले में रखी गई है, पुलिस कर्मियों का आवास भी खुले में है, लिहाजा यह कार्य अत्यंत आवश्यक है. थाने का मेस व रंग-रोगन बेहतर होने पर डीएम-एसपी ने सराहना भी की. कम खर्च में बेहतर मेस की व्यवस्था देख एसपी डॉ ताडा ने ऐसा ही मेस हर थाने पर बनवाने के संकेत किए. बन्दी गृह, कार्यालय के अभिलेख व मालखाना का भी निरीक्षण किया.

(सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

Tags: समाधान दिवस सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: बांसडीह में रिटायर्ड होमगार्ड्स का सम्मान, आंखें हुईं नम
Next: सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर दो दिनों से आरक्षण ठप, परेशान हुए लोग

ये भी पढ़ें

sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026
sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026

Recent Posts

  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

You may have missed

sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026
job
  • Campus रिपोर्ट
  • Jobs For You

रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर

General Desk 5 November, 2026
sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.