Skip to content
17 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • राज-काज
  • नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक
  • राज-काज

नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के लिए जिलाधिकारी ने की बैठक

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से इस संबंध में चर्चा की. जिसके संबंध में ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए बताया कि उनके यहां गंगा के किनारे वाले स्थलों पर घाट निर्माण, शवदाहगृह का निर्माण और मछुआरों के जीवन यापन के लिए रोजगार के नए अवसर तलाशने की आवश्यकता है. क्योंकि मछुआरे वाले क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव है साथ ही वे केवल मछली पकड़ने के कार्य में ही लगे रहते हैं जिसके कारण उनकी आए बहुत कम है.
Central Desk 29 September, 2022 1 minute read
District Magistrate meeting for National Mission for Clean Ganga

–गंगा के घाटों को पर्यटन स्थल के रूप में करें विकसित-जिलाधिकारी

बलिया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के अंतर्गत ग्राम प्रधानों, सचिवों और संबंधित अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में ली.

 

बैठक का उद्देश्य गंगा के किनारे बसे ग्राम पंचायतों के संबंध में जानकारी हासिल करना था और ग्राम पंचायतों के माध्यम से गंगा को कैसे स्वच्छ किया जाए इस बात पर चर्चा करना था.

 

मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि इस तरह की 64 ग्राम पंचायतें हैं जो गंगा नदी के किनारे स्थित है. उन्होंने बताया कि नमामि गंगा की टीम जल्द ही इन क्षेत्रों का भ्रमण करेगी और इस बात की जानकारी हासिल करेगी कि किस प्रकार इन क्षेत्रों को रिवर फ्रंट के रूप में विकसित किया जाए.

 

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से इस संबंध में चर्चा की. जिसके संबंध में ग्राम प्रधानों ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए बताया कि उनके यहां गंगा के किनारे वाले स्थलों पर घाट निर्माण, शवदाहगृह का निर्माण और मछुआरों के जीवन यापन के लिए रोजगार के नए अवसर तलाशने की आवश्यकता है. क्योंकि मछुआरे वाले क्षेत्रों में शिक्षा का अभाव है साथ ही वे केवल मछली पकड़ने के कार्य में ही लगे रहते हैं जिसके कारण उनकी आए बहुत कम है.

 

जिलाधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्रों में गंगा के किनारे घाटों का निर्माण कराने मंदिरों का सुंदरीकरण करने और मछुआरों के जीवन यापन के लिए रोजगार के नए अवसर तलाशने के निर्देश दिए. क्योंकि घाटों का निर्माण हो जाने से यह पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा जिससे मछुआरों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाए जाने पर भी चर्चा की. एक्ससीईएन जल निगम ने बताया कि जनपद में गंगा की सहायक नदियां भी गंगा में प्रदूषण लाती हैं. अतः इन नदियों में मिलने वाले नालों के पानी को भी स्वच्छ करना आवश्यक है जिससे कि गंगा में प्रदूषण कम से कम हो.

 

जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों और सचिवों से कहा कि वह इस बात की जानकारी प्रशासन को दें कि उनके गांव से कितने नाले गंगा नदी में जाकर मिलते हैं. वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि क्योंकि गंगा नदी का जलस्तर चढ़ता उतरता रहता है जिसके कारण पौधारोपण करने में दिक्कत आती है. फॉरेस्टेशन का कार्य तभी अच्छा हो पाएगा जब वन विभाग को गंगा के किनारे ऊंचा और उचित स्थान मिलेगा.

 

तहसीलदार सदर ने बताया कि यदि उजियार घाट का निर्माण कर दिया जाए तो अच्छा पर्यटन स्थल बन सकता है. तहसीलदार बैरिया ने बताया कि हल्दी से रामगढ़ के बीच शवदहनगृह का निर्माण किया जाए। ईओ नगरपालिका ने बताया कि कटहल नाले का पानी गंगा में जाता है. अतः इसके लिए स्टेपी बनाना आवश्यक है. गंगा के किनारे साफ सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारी और मशीनों की आवश्यकता होने की बात उन्होंने कही. पीडी डीआरडीए ने बताया कि ग्राम पंचायतों में पर्यटन स्थल के रूप में डेवलपमेंट करने के लिए नए सिरे से शुरुआत करनी होगी. क्योंकि घाटों पर महिलाएं स्नान करने के लिए आती है अतः उनके कपड़ा बदलने के लिए अलग कमरे बनाया जाए.

 

जिलाधिकारी ने इन सब बातों को संज्ञान में लेते हुए कहा कि इसके साथ ही गंगा नदी में डॉल्फिन भी पाई जाती है जिसे स्थानीय भाषा में सुस कहा जाता है जो पर्यटन का एक प्रमुख साधन बन सकती है. अतः सभी ग्राम प्रधान अपने-अपने क्षेत्रों में घाटों का निर्माण जल्द से जल्द करवाएं जिसके लिए सरकार की तरफ से धन आवंटित किया जाएगा.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: सोए हुए अधेड़ व्यक्ति के हाथ पांव बांध गला रेत कर हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव
Next: साइबर ठगों ने ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक को 21 हजार आठ सौ रुपये का लगाया चूना

ये भी पढ़ें

DM Ballia Rajaswa Meeting
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • राज-काज

Ballia: राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम बलिया सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

General Desk 7 July, 2026
DM Ballia Medical College
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राज-काज

Ballia-बलिया मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, जून में शिलान्यास संभव

General Desk 19 May, 2026
Ballia Ministers Meeting
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • राज-काज

बलिया में जून से शुरू होगा वैना-बाईपास कॉरिडोर के लिए किसानों का पंजीकरण

General Desk 16 May, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.