Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • जिलाधिकारी ने किया मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ
  • Campus रिपोर्ट
  • ELECTION लाइव
  • जिला जवार

जिलाधिकारी ने किया मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि केवल स्वयं आप वोटर बने, बल्कि परिवार, गांव, मोहल्ले, वार्ड के छूटे व्यक्तियों को मतदाता सूची में शामिल करने की अलख जगाने का काम करें और इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें,
Central Desk 27 October, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM_Election
जिलाधिकारी ने किया मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

 

बलिया. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा मुरली मनोहर टाउन, स्नाकोत्तर महाविद्यालय में किया गया. इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कालेज के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और जनपद के बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान 4-5 नवंबर 25-26 नवंबर और दो-तीन दिसंबर को सभी मतदान केंद्रों को कैंप लगाया जाएगा.सभी बीएलओ अपने बूथ पर मतदाता सूची और आवेदन पत्र के साथ उपस्थित रहेंगे.

मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए आवेदनकर्ता आनलाइन आवेदन https://voters.eci.gov.in वेबपोर्टल पर कर सकते हैं या फिर बीएलओ के माध्यम से फार्म-6 भर सकते हैं.

मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 1और मतदाता सूची में त्रुटिपूर्ण नाम सुधारने और पता बदलने के लिए फार्म-आठ भरना होगा. 26 दिसंबर तक सभी प्राप्त आपत्तियों और दावों का समाधान करके 5 जनवरी 2024 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा.

जिलाधिकारी ने सभागार में उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है .भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

उन्होंने भारत के संविधान के प्रस्तावना में उल्लिखित लोकतंत्रात्मक गणराज्य शब्द के बारे में बताते हुए कहा कि लोकतंत्र का मुख्य अवयव चुनाव है. इसी के माध्यम से मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनती है और सरकारें गठित होती हैं. उन्होंने कहा कि आप लोग देश के भविष्य हैं. 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का नाम मतदाता सूची में अवश्य होना चाहिए, इसके लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं.

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि केवल स्वयं आप वोटर बने, बल्कि परिवार, गांव, मोहल्ले, वार्ड के छूटे व्यक्तियों को मतदाता सूची में शामिल करने की अलख जगाने का काम करें और इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान सूची में शामिल होने से वंचित न हो सके. जिलाधिकारी ने कुछ छात्राओं को फार्म-6 वितरित किया.

जिलाधिकारी ने बीएलओ को निर्देश दिया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है. इसमें अत्यंत सावधानी और सक्रियता की आवश्यकता है. मतदाताओं के नाम काटने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर, पुख्ता सबूत के आधार पर ही नाम काटा जाना चाहिए.

सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी और आशा कार्यकत्रियों के सहयोग से एक निश्चित कार्य योजना बनाकर रोज 15-20 घर कवर करें, कोई भी पात्र मतदाता मतदान सूची शामिल होने से वंचित न रहे.

इसमें नई शादीशुदा महिलाओं को फार्म- 6 जरूर भरवाएं उन्होंने कहा कि महिलाओं का मतदाता सूची में नाम जोड़कर जेंडर रेशियों में बराबरी के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है.

कार्यक्रम का संचालन अतुल तिवारी ने किया. कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा और प्रभारी निर्वाचन अधिकारी अखिलेश यादव मौजूद थे.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

बलिया लाइव की हर खबर अब आपको Whatsapp पर भी मिल सकती है. अभी तक बलिया लाइव की खबरें आपको फेसबुक, टेलीग्राम – सोशल मीडिया साइट X पर मिलती रही हैं.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Related

Tags: चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार जिलाधिकारी डीएम बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार भारत निर्वाचन आयोग मुरली मनोहर टाउन स्नाकोत्तर महाविद्यालय

Post navigation

Previous: महिला सम्मेलन में शिरकत करेंगे यूपी के मुख्यमंत्री
Next: अपनी – अपनी रचना सुना कर कवियों ने बटोरी तालियां

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.